PM Modi Raipur Visit : छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में स्वागत, SPG के साथ 2000 जवान रहेंगे तैनात, प्रधानमंत्री देंगे 7500 करोड़ की सौगात

न्यूज़ डेक्स। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सात जुलाई के दौरा प्रस्तावित है। अब इसके कार्यक्रम में थोड़ी तब्दिली की गई है। प्रधानमंत्री सुबह 9:40 बजे की जगह 10:45 बजे रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर में साइंस कॉलेज ग्राउंड जाएंगे। इस दौरान वो रेल व सड़क से जुड़ी पांच परियोजनाओं को लॉन्च करेंगे। रायपुर में दो घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ को 7500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि वन्यजीवों पर राजमार्ग विकास के प्रभाव को कम करना पीएम मोदी…

चुनाव से पहले अब इस राज्य के कर्मचारियों को मिली बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ता 5 फीसदी बढ़ाने का एलान

न्यूज़ डेक्स। साल के अंत तक यानी दिसंबर 2023 तक देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मिजोरम में साल के अंत तक विधानसभा चुनाव संपन्न होंगे। इसलिए राज्य सरकारें अब अपने कर्मचारियों की भलाई के लिए काम करने पर ध्यान दे रही हैं। देश के अन्य राज्य सरकारों ने भी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की हैं। अब छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) पांच फीसदी बढ़ाने की घोषणा की है, जिससे यह कुल मिलाकर 38 फीसदी…

पीएम मोदी 36 घंटे में करेंगे 4 राज्यों का दौरा! छत्तीसगढ़, यूपी, तेलंगाना और राजस्थान, को 50 हजार करोड़ की देंगे सौगातें

न्यूज़ डेक्स। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 जुलाई 2023 को मंत्रियों के साथ बैठक में कहा था कि केवल आगामी लोकसभा चुनाव को न देखें बल्कि 2047 की तरफ देखते हुए काम करें। इसी को ध्यान में रखकर सारी योजनाएं भी बनाई जा रही हैं। यानि उनका पूरा जोर 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने पर है और इसके लिए वह दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। पीएम मोदी देश के लिए कितना मेहनत करते हैं, इसे इस बात से समझा जा सकता है कि अगले दो दिन में वह…

लालू ने पवार को लेकर कसा तंज, बोले- राजनीति में बूढ़ा आदमी नहीं होता कभी रिटायर, बयान पर मचा सियासी बवाल

न्यूज़ डेक्स। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने एनसीपी में हुई टूट पर बड़ा बयान दिया है। शरद पवार के राजनीति से रिटायरमेंट पर हो रही बहस के बीच लालू यादव ने उनका समर्थन किया है। लालू ने कहा कि बूढ़ा आदमी राजनीति में कभी रिटायर नहीं होता है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने एनसीपी पर कब्जा करने के बाद कहा था कि शरद पवार के रिटायरमेंट का समय हो गया है। लालू ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि भतीजे के कहने से शरद पवार रिटायर…

किसान के खेत से 2.5 लाख के टमाटर हुए चोरी, कर्ज लेकर की थी बुआई, बिकने से पहले खेत से गायब

न्यूज़ डेस्क। देशभर में टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं और महगें टमाटर से हर कोई परेशान है। इस बीच कर्नाटक के हसन जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। वहां पर एक महिला किसान ने टमाटर की खेती कर रखी है। उसने टमाटर बाजार में बेचने का मन बनाया था, लेकिन उससे पहले उसके साथ एक कांड हो गया। देशभर में टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं। इस बीच कर्नाटक के हसन जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।…

PM Modi Raipur Visit : मोदी का 7 जुलाई को कार्यक्रम, अलर्ट हुई यातायात पुलिस, सुगम आवागमन के लिए बनाया मार्ग एवं पार्किंग प्लान, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शासकीय कार्यक्रम एवम आम सभा कार्यक्रम का आयोजन होना प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं सदस्यों का आगमन होना प्रस्तावित है इस दौरान सुगम सुरक्षित आवागमन हेतु रायपुर पुलिस द्वारा निम्नानुसार मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था बनाया गया है:- शासकीय कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले शासकीय अधिकारियो के लिए मार्ग एवम् पार्किंग :- NHAI व Railway के शासकीय कार्यक्रम में सम्मिलित होने…

Raipur Breaking : आज राजधानी पहुंचेगी SPG टीम, जाने कितने लेयर में रहेगी पीएम मोदी की सुरक्षा, पढ़ें मिनट टू मिनट … कार्यक्रम

रायपुर (Bns) डेस्क। पीएम की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली एसपीजी(SPG) सुरक्षा की टीम आज शाम तक रायपुर पहुंचेंगी। इधर, राज्य में वीवीआईपी सुरक्षा के प्रभारी एडीजी प्रदीप गुप्ता को राज्य सरकार की तरफ से पीएम की सुरक्षा-व्यवस्था का प्रभारी बनाया गया है। पीएम की सुरक्षा को देखते हुए राज्य पुलिस के गुप्तचरों के साथ ही केंद्रीय खुफिया एजेंसी आईबी(Ib) की भी सक्रियता बढ़ गई है। मिली जानकारी अनुसार प्रधानमत्री मोदी का छत्तीसगढ़ कार्यक्रम कुछ इस प्रकार होगा… pic.twitter.com/RxyY2HKcST — भारत न्यूज़ सर्विस #मीडिया और समाचार कंपनी (@LinkBharatnews) July 5,…

नितिन गडकरी ने किया बड़ा ऐलान, बोले- अगर ऐसा हुआ तो….15 रुपए लीटर मिलेगा पेट्रोल !

प्रतापगढ़ (राजस्थान) एजेंसी। केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने मंगलवार को दक्षिणी राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की मानसिकता है कि किसान न केवल ‘अन्नदाता’ बनें, बल्कि ‘ऊर्जादाता’ भी बनें… सभी वाहन अब किसानों द्वारा उत्पादित इथेनॉल से चलेंगे। उन्होंने कहा कि यदि औसतन 60% इथेनॉल और 40% बिजली लेंगे तो 15 रुपए प्रति लीटर की दर से पेट्रोल मिलेगा और लोगों को फायदा होगा। प्रदूषण और आयात कम होगा। 16 लाख करोड़ रुपए का आयात है, ये पैसा…

प्रधानमंत्री के प्रवास की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम अपने निवास कार्यालय में उच्च स्तरीय बैठक ली। बैठक में प्रधानमंत्री के राजधानी रायपुर आगमन की तैयारियों को लेकर की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू समेत उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

PM Modi Raipur Visit: केंद्रीय मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज, बीजेपी नेताओं के साथ होगी बड़ी बैठक, तैयारी जोरो पर

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रायपुर दौरे पर रहेंगे। जारी शेड्यूल के मुताबिक वे शाम शाम 6ः50 बजे रायपुर पहुंचेंगे। जिसके बाद शाम 7.05 बजे बीजेपी ऑफिस पहुंचे। फिर शाम 7.10 बजे से 8.00 बजे बीजेपी नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा रात 8 बजे से रात 10 बजे तक गोपनीय बैठक लेंगे। रात 10 बजे के बाद स्थानीय नेताओं से मुलाकात करेंगे। अमित शाह विजिट 6 जुलाई की सुबह 8 बजे से स्थानीय नेताओं से चर्चा करेंगे। सुबह 10 बजे से 10ः30 बजे तक नेताओं से मुलाकात करेंगे।…