#NoConfidenceMotion : Manipur को लेकर संसद में अमित शाह ने दी पूरी जानकारी, बताया कैसे शुरू हुई थी हिंसा, केंद्र ने मुख्यमंत्री को क्यों नहीं हटाया? शांति के लिए अब क्या हो रहा

नई दिल्ली। मणिपुर को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जो हिंसक घटनाएं हुई, उससे सभी को दुख हुआ है। ऐसी घटनाओं का कोई भी समर्थन नहीं कर सकता। लेकिन इस तरह की घटनाओं पर राजनीति करना और भी ज्यादा शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि एक भ्रांति देशभर के सामने फैलाई गई है कि यह सरकार मणिपुर पर चर्चा को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि जब संसद आहूत भी नहीं हुआ था, तभी मैंने अध्यक्ष जी से पत्र लिखकर मांग की थी कि हमें मणिपुर पर चर्चा…

विश्व आदिवासी दिवस: आदिवासियों को अधिकार संपन्न बनाने की नई पहल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में पहली बार प्रदान किए पर्यावास अधिकार मान्यता पत्र

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विश्व आदिवासी दिवस 09 अगस्त के अवसर पर छत्तीसगढ़ के विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह ‘‘कमार’’ को एक विशेष तोहफा देते हुए उन्हें पर्यावास अधिकार (Habitat Rights) मान्यता पत्र वितरित किए। प्रदेश में पहली बार विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह को पर्यावास अधिकार प्रदान किया गया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ देश का दूसरा राज्य बन गया है, जहां विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह को पर्यावास अधिकार दिया गया है। इसी तरह कमार जनजाति समूह प्रदेश का पहला जनजाति समूह है, जिसे…

#NoConfidenceMotion : विपक्षी गठबंधन ने UPA का नाम बदलकर ‘INDIA’ क्यों रखा? संसद में अमित शाह ने एक-2 नहीं, बताईं कई वजहें … देखें VIDEO…..

नई दिल्ली। संसद में लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी अविश्वास प्रस्ताव (No Confidence Motion) पर चर्चा हुई। गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने चर्चा के दौरान विपक्ष पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों के नए गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (INDIA) के नाम के पीछे की वजह भी बताई। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि अभी उनको अपने गठबंधन का नाम बदला पड़ा, अच्छा नाम था UPA, 10 साल तक सत्ता में भी रहे.. फिर क्या दिक्कत थी? नाम…

#NoConfidenceMotion : ‘लोगों को गुमराह करने के लिए लाया गया अविश्वास प्रस्ताव’, देश को PM Modi पर भरोसा: गृह मंत्री अमित शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को संसद में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर अपनी बात रखी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अविश्वास प्रस्ताव सिर्फ देश की जनता को गुमराह करने के लिए लाया गया है। अमित शाह ने कहा कि एनडीए को लगातार दो बार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लाया गया, भाजपा लगातार दो बार चुनी गई। नरेंद्र मोदी भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कहा कि यह अविश्वास प्रस्ताव देश में विपक्ष के असली चरित्र को दिखाएगा।…

#NoConfidenceMotion : लोकसभा में आंख मारने से, फ्लाइंग किस; में पहुंचें सांसद गांधी, सांसदी मिलते पर फिर नया बवाल, BJP सांसदों ने दर्ज करायी शिकायत

न्यूज़ डेस्क (Bns)। मॉनसून सत्र के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के भाषण के बाद नया बवाल मच गया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत एनडीए की कई महिला सांसदों ने राहुल गांधी पर फ्लाइंग किस देने का आरोप लगाया है। इस बाबत लोकसभा स्पीकर से राहुल के खिलाफ शिकायत भी की गई है। स्मृति ईरानी ने दावा किया है कि लोकसभा से बाहर जाते समय राहुल गांधी ने महिला सांसदों की तरफ फ्लाइंग किस के इशारे किए। देश की संसद में ऐसा अमर्यादित आचरण पहले…

विश्व आदिवासी दिवस: आदिवासियों की हक औऱ न्याय के लिए छत्तीसगढ़ सरकार सदैव तैयार- मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सरगुजा जिले के सीतापुर में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज विश्व आदिवासी दिवस की गूंज ईब से इंद्रावती तक सुनाई दे रही है। हमने विश्व आदिवासी दिवस के दिन छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की, उसके बाद से आदिवासी समाज के लोग बढ़-चढ़कर विश्व आदिवासी दिवस मनाते हैं। श्री बघेल ने कहा कि हमारी सरकार विगत पौने पांच सालों से आदिवासी समुदाय के साथ-साथ सभी वर्गाें के हित के लिए लगातार कार्य कर…

#NoConfidenceMotion : सोनिया गांधी के दो काम, बेटे को सेट करना और दामाद को भेंट करना- अविश्वास प्रस्ताव के दौरान निशिकांत दुबे ने कसा तंज

नई दिल्ली। लोकसभा में आज 8 अगस्त को विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी है। विपक्ष की ओर से कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने चर्चा की शुरुआत की, जिसका जवाब भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दिया। इस दौरान कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी का बहुत सम्मान करता हूं। सोनिया गांधी एक भारतीय नारी की तरह काम कर रही हैं। उनके दो काम हैं बेटे को सेट करना और दामाद को भेंट करना। निशिकांत दुबे ने नेशनल हेराल्ड का भी मुद्दा उठाया…

Delhi Services Bill : राज्यसभा में हुआ पास, पक्ष में पड़े 131 वोट, गृह मंत्री अमित शाह ने बताया क्यों है यह जरूरी- खास बातें, देखें VIDEO….

नई दिल्ली। राज्यसभा में सोमवार को ‘दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन संशोधन विधेयक पारित हो गया। इसके साथ ही विधेयक को संसद की मंजूरी मिल गई है।राज्यसभा ने सात घंटे से अधिक समय तक चर्चा के बाद ‘दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन संशोधन विधेयक 2023’ को 102 के मुकाबले 131 मतो से मंजूरी दी। गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में कहा ने कहा कि दिल्ली से जुड़े विधेयक का मकसद राष्ट्रीय राजधानी में प्रभावी, भ्रष्टाचार-मुक्त शासन मुहैया कराना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से संबंधित विधेयक किसी भी तरह…

ट्रेनों के अनियमित परिचालन को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली यात्री गाड़ियों के अनियमित परिचालन से राज्य के लाखों नागरिकों को हो रही समस्याओं से अवगत कराया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पत्र में लिखा है कि रेलवे द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के कभी भी बड़ी संख्या में यात्री ट्रेनों को निरस्त करने की सूचना जारी कर दी जाती है निरस्त ट्रेनें कब तक निरस्त रहेगी, इसकी भी जानकारी यात्रियों को नहीं दी जाती। यात्री ट्रेनों की निरस्ती के अलावा ट्रेनों के अत्यधिक विलम्ब…

#AmritBharatStations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 508 रेलवे स्‍टेशनों के कायाकल्‍प की रखी आधारशिला, जानें कहां पर कितने स्‍टेशनों की बदलेगी सूरत, विपक्ष पर भी तंज कसा

न्यूज़ डेस्क (Bns)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अमृत रेलवे स्टेशन के शिलान्यास कार्यक्रम का उद्घाटन रिमोट के जरिए किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत रेलवे स्टेशन के शिलान्यास कार्यक्रम में देशभर के 508 रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य की आधारशिला रखी। इस दौरान रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव, भाजपा के कई वरिष्ठ और दिग्गज नेता भी मौजूद थे। माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा आज वीडियो कॉनफ्रेसिंग के माध्यम से देशभर में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास किया गया। #AmritBharatStations pic.twitter.com/bFwH1XeQT1 — Ministry of Railways…