साकार हो रहा है, नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का संकल्प: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में 26 जिलों में 6080 करोड़ रूपए की लागत के 7300 कार्यों का एक साथ लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन कार्यों में से 2668 करोड़ रूपए की लागत के 3978 कार्यों का लोकार्पण, 2805 करोड़ रूपए की लागत के 2692 कार्यों का भूमिपूजन और 606 करोड़ रूपए की लागत के 630 कार्यों का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का संकल्प साकार हो रहा…

#5YearsOfAyushmanBharat: आयुष्मान योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को मिले तीन राष्ट्रीय पुरस्कार, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ को आयुष्मान भारत योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। छत्तीसगढ़ को यह तीनों राष्ट्रीय पुरस्कार बड़े राज्यों की श्रेणी में आयुष्मान भारत योजना के तहत सेवाएं प्रदान करने में लैंगिक समानता, राज्य को आबंटित राशि का शत-प्रतिशत उपयोग और राज्य के 90 प्रतिशत से अधिक परिवारों में कम से कम एक आयुष्मान कार्ड की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि की सराहना की है और आयुष्मान भारत…

विधानसभा चुनाव: भाजपा ने मध्य प्रदेश उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, केंद्रीय मंत्री तोमर, कुलस्ते, प्रल्हाद पटेल सहित 39 नाम शामिल

नई दिल्ली। भाजपा ने मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए अपने 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में कई केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को विधायकी के चुनावी मैदान में उतार दिया है। केन्द्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव – 2023 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की। pic.twitter.com/qJT8nWXvLF — BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) September 25, 2023 भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को दिमनी,…

#कांग्रेस_है_तो_न्याय_है: जातिगत जनगणना हिंदुस्तान का एक्सरे, इसके आंकड़ों से ही सबके विकास की बना सकते है उचित रणनीति- सांसद राहुल गांधी

रायपुर। सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि जातिगत जनगणना हिंदुस्तान का एक्सरे है। जिस तरह एक्सरे के उपयोग से हम शरीर के बारे में जान सकते हैं और खामियां जानकर उसे दुरूस्त कर सकते हैं उसी प्रकार से जातिगत जनगणना के आंकड़ों से हम सभी वर्गों के विकास के लिए बेहतर रणऩीति बना सकते हैं। सांसद राहुल गांधी आज बिलासपुर के परसदा में आयोजित आवास न्याय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर ’छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना’ का…

Rahul Gandhi in Train: राहुल गांधी ने ट्रेन के स्लीपर डिब्बे में किया सफर, अनोखा अंदाज….

बिलासपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रवास पर आए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बिलासपुर में आवास न्याय योजना के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद बिलासपुर से रायपुर तक की ट्रेन से यात्रा की। उन्होंने यात्रा स्लीपर क्लास के डिब्बे में की और इस दौरान उन्होंने यात्रियों से बातचीत की। कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी सीधे बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे और इंटरसिटी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सवार हो गए। उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के अलावा दीपक बैज और अन्य नेता भी थे। यात्रा जारी है……

#VandeBharatExpress: PM Modi ने 9 Vande Bharat Trains को दिखाई हरी झंडी, इन राज्यों के लोगों का सफर होगा आसान

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 9 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। जिन 11 राज्यों में यह ट्रेन चलेगी उनमें राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात शामिल है। नई वंदे भारत रेलगाड़ियां उदयपुर-जयपुर, तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई, हैदराबाद-बेंगलुरु, विजयवाड़ा-चेन्नई, पटना-हावड़ा, कासरगोड-तिरुवनंतपुरम, राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी, रांची-हावड़ा और जामनगर-अहमदाबाद के बीच चलेंगी। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि 25 वंदे भारत ट्रेनें पहले से ही चल रही हैं, अब नौ और ट्रेनें इसमें जोड़ी जाएंगी। वंदे भारत ट्रेनों की लोकप्रियता लगातार बढ़…

#RenewableEnergy: ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार, मुख्यमंत्री श्री बघेल ने टीम और प्रदेशवासियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए स्टार परफॉर्मेंस अवार्ड से पुरस्कृत किया गया। सोसाईटी ऑफ एनर्जी इजीनियर्स एण्ड मैनेजर्स – सीम द्वारा 21 सितम्बर को आयोजित 8वें नेशनल एनर्जी मैनेजमेंट अवार्ड समारोह में यह सम्मान दिया गया। आलोक कटियार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा उक्त पुरस्कार को डॉ. अशोक कुमार, उप महानिदेशक, ऊर्जा दक्षता ब्यूरों, (बी.ई.ई.) भारत सरकार के उपस्थिति में प्राप्त किया…

राहुल गांधी ने जयपुर में छात्रा के साथ स्कूटर पर यात्रा की

जयपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी दोपहर करीब 12 बजे महारानी कॉलेज पहुंचे। राहुल गांधी ने यहां छात्राओं से बातचीत की और फिर एक छात्रा के साथ स्कूटर पर यात्रा की। जयपुर में कांग्रेस नेता ने एक लड़की के स्कूटर पर पीछे बैठकर सवारी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांग्रेस ने भी वीडियो पोस्ट किया है और कैप्शन दिया है, ‘राजस्थान में जन नायक।’ श्री @RahulGandhi जी जयपुर में स्कूटी की सवारी करते हुए। pic.twitter.com/fJxtHOXUCh — Rohan Gupta (@rohanrgupta) September 23, 2023 कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

New Parliament Building: कांग्रेस ने नई Parliament Building को बताया Modi Multiplex, कहां यहां की हवा ठीक नहीं…

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने हाल की में संसद का विशेष सत्र बुलाया, जिसके दूसरे दिन 19 सितंबर को संसद की कार्यवाही नई पार्लियामेंट बिल्डिंग (New Parliament Building) में शिफ्ट की गई। इस दौरान पक्ष-विपक्ष सभी ने नई पार्लियामेंट बिल्डिंग की जरूरत पर जोर दिया था। यहां तक कि कांग्रेस का कहना था कि यूपीए सरकार (UPA Govt) के दौरान लोकसभा अध्यक्ष रहीं मीराकुमार ने ही नई पार्लियामेंट बिल्डिंग बनाने की बात उठाई थी। अब आज इतने दिन बाद कांग्रेस नई पार्लियामेंट बिल्डिंग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra…

‘हम सब मजदूर हैं, मैं थोड़ा बड़ा मजदूर हूं और आप थोड़े छोटे…’, PM मोदी, ‘टीम जी-20’ के साथ संवाद में कहा…

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G20 के पदाधिकारियों और ग्राउंड स्टाफ के साथ बातचीत में कहा कि, ‘हम सब मजदूर हैं, मैं थोड़ा बड़ा वाला मजदूर हूं और आप थोड़े छोटे वाले वाले मजदूर हैं। लेकिन हम सब एक मजदूर हैं’ पीएम मोदी ने कहा कि आज के कार्यक्रम ने श्रमिकों की एकता को दिखाया हैं और आज मजदूक एकता जिंदाबाद है। पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार 22 सितंबर की रात भारत मंडपम में लगभग 3 हजार G20 के पदाधिकारियों और ग्राउंड स्टाफ के साथ डिनर कार्यक्रम में हिस्सा…