रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की 267वीं जयंती के अवसर पर अमरटापू धाम, मोतिमपुर, जिला मुंगेली में आयोजित गुरु पर्व मेला कार्यक्रम को फोन से सम्बोधित किया। उन्होंने वहां उपस्थित नागरिकों का अभिवादन करते हुए प्रदेशवासियों को बाबा गुरू घासीदास जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाने पर सभी से क्षमा मांगी। श्री साय ने इस मेला का संचालन बेहतर ढंग से करने के लिए प्रत्येक वर्ष 10 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
सतर्क-सावधान हो जाओ: नए वेरिएंट जेएन-1: फिर डरा रहा कोरोना, 24 घंटे के अंदर मिले 335 नए मामले, UP समेत देश में 5 मौतें, WHO ने भी किया अलर्ट
नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोना अपने पैर पसार रहा है। भारत के विभिन्न राज्यों में कोरोना केसों में उछाल देखने को मिला है। कोविड-19 संक्रमण के नए वेरिएंट जेएन-1 की केरल में पुष्टि के बाद सरकार देशभर में अलर्ट मोड पर है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 335 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, यूपी और केरल में कोरोना से पांच लोगों की मौत हुई है। उधर, डब्ल्यूएचो भारत समेत कई देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों से चिंता में है। उसने एडवाइजरी…
#GSTforGrowth: मोदी सरकार का तोहफा; छोटे दुकानदारों को अब नहीं भरना होगा GSTआर फॉर्म 9, जीएसटी रिटर्न नहीं भर पाने वाले व्यापारियों को राहत। यंहा देखे.. और क्या बदलाव हुए…
न्यूज़ डेस्क (Bns)। आज से GST Return भरने का एक नियम बदल गया है। छोटे दुकानदारों को मोदी सरकार ने नए साल का तोहफा दिया है। यह तोहफा 2 करोड़ रुपये तक का टैक्स भरने वालों के लिए है। वित्त मंत्रालय ने नियम बदलने की जानकारी अपने आधिकारिक X अकाउंट पर शेयर करके दी। वित्त मंत्रालय ने इस नये फैसले के रेफरेंस के लिए नोटिफिकेशन नंबर 32/2023-CT को आधार बनाया है, जो मंत्रालय की ओर से 31 जनवरी 2023 को रिलीज किया गया था। आदेश के अनुसार, अब 2 करोड़…
The Jolly Joseph Case: पति, सास-ससुर और दो साल की बच्ची को भी दिया सायनाइड, पढ़िए केरल की जॉली जोसेफ की कहानी
मनोरंजन/फिल्म-जगत( डेस्क)। यह कहानी है जोलियम्मा उर्फ जॉली जोसेफ की। जॉली जोसेफ को उसके पड़ोसी एक परफेक्ट महिला मानते थे। वह कोझिकोड के प्रतिष्ठित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में ‘प्रोफेसर’ थी। सब की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहती थी। लेकिन उसकी असल कहानी कुछ और ही निकली जो बताती है कि जो दिखता है वह हमेशा सच नहीं होता। और तो और उसकी हकीकत कहीं ज्यादा घिनौनी और भरोसा तोड़ने वाली हो सकती है। जॉली की सास का निधन एक रहस्यमयी बीमारी के चलते हुआ था। उसके तीन…
16 दिसंबर 1971विजय दिवस पर: पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों ने किया था समर्पण, भारत ने बदल दिया नक्शा.., बांग्लादेश बना अलग देश, कैसे यहाँ पढ़ें…
न्यूज़ डेस्क। 1971 का भारत-पाकिस्तान युद्ध भारत और पाकिस्तान के बीच एक सैन्य टकराव था। इसकी शुरुआत 3 दिसंबर 1971 को हुई थी और 16 दिसंबर 1971 तक चला था. युद्ध की शुरुआत पाकिस्तान के ऑपरेशन चंगेज खान से हुई थी। इस ऑपरेशन में 11 भारतीय हवाई स्टेशनों पर पूर्वव्यापी हवाई हमले ( preemptive aerial strikes) शामिल थे। 16 दिसंबर 1971 को युद्ध की समाप्ती के साथ बांग्लादेश बना था। बांग्लादेश में स्वतंत्रता दिवस 26 मार्च को मनाया जाता है। इस दिन बांग्लादेश में राष्ट्रीय अवकाश रहता है। पूर्वी पाकिस्तान…
#ViksitBharatSankalpYatra: विकसित भारत संकल्प यात्रा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 दिसम्बर को करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री श्री साय वर्चुअली कार्यक्रम में होंगे शामिल
रायपुर। केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से आरंभ की जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 16 दिसम्बर को दोपहर चार बजे करेंगे। प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से देश भर में यात्रा के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों से जुड़ेंगे और हितग्राहियों से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम के लिए जिलों से दोपहर 3 बजे कनेक्ट होंगे और यात्रा के संबंध में वर्चुअल संवाद करेंगे।…
‘मैं हिंदू, राजनीति के लिए धर्म नहीं बदलूँगा’: आस्था पर हुआ सवाल तो विवेक रामास्वामी ने दिया करारा जवाब, पूछा था- आप ईसाई नहीं फिर कैसे बनेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति
न्यूज़ डेस्क(Bns)। अमेरिकी राष्ट्रपति पद की रिपब्लिकन उम्मीदवारी हासिल करने की दौड़ में शामिल विवेक रामास्वामी ने कहा है कि उनका हिंदू होना उनके शीर्ष पद पर पहुँचने में बाधा नहीं है। उनसे उनकी आस्था को लेकर सवाल किया गया था। जवाब में खुद को हिंदू बताते हुए उन्होंने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए वे फर्जी तरीके से अपना धर्म नहीं बदलेंगे। आयोवा में सीएनएन टाउनहॉल कार्यक्रम के दौरान उनसे एक महिला ने पूछा कि कई लोगों का मानना है कि वे अमेरिका के राष्ट्रपति नहीं बन सकते, क्योंकि…
#ChhattisgarhCM: Cm बनते ही पूरा किया पहला वादा : राज्य में 18 लाख से अधिक परिवारों के लिए आवास निर्माण को मिली स्वीकृति
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की प्रथम बैठक में राज्य के ग्रामीण अंचल के आवासहीन के लिए अहम फैसला लिया गया। राज्य में 18 लाख 12 हजार 743 जरूरतमंद पविारों को तत्परता से आवास की स्वीकृति देने के साथ ही आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव एवं विजय शर्मा मौजूद थे। राज्य में 18 लाख से अधिक परिवारों को #प्रधानमंत्री_आवास_योजना के तहत मिलेगी आवास निर्माण की मंजूरी#मुख्यमंत्री_श्री_विष्णु_देव_साय की अध्यक्षता में आयोजित #पहली_कैबिनेट_बैठक में जरूरतमंद…
#ParliamentSecurityBreach: लोकसभा-राज्यसभा में जोरदार हंगामा, बवाल काटने वाले 15 सांसद निलंबित, पूरे शीत सत्र से रहेंगे आउट, देखें- किस-किस पर हुआ ऐक्शन
नई दिल्ली। लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा करने वाले सांसदों के खिलाफ आज कड़ा ऐक्शन हुआ है। कांग्रेस के 9 सांसदों समेत कुल 14 लोकसभा सांसदों को शीत सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। डीएमके के सांसदों कनिमोझी और प्रतिभन को भी निलंबित किया गया है। इसके अलावा सीपीआई के भी एक सांसद पर ऐक्शन हुआ है। निलंबित होने वाले कांग्रेस सांसदों में टीएन प्रतापन, हिबी ईडन, एस ज्योतिमणि, रम्या हरिदास और डीन कुरियाकोस शामिल हैं। इनके अलावा कांग्रेस के ही मणिकम टैगोर, वीके श्रीकंदन पर भी कार्रवाई…
#ShriKrishnaJanmaBhoomi: श्रीकृष्ण जन्मभूमि- शाही ईदगाह विवाद: हाईकोर्ट ने दी सर्वे को मंजूरी, 3 कमिश्नर नियुक्त…दिया सर्वे का आदेश..
नई दिल्ली। मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट एक अहम फैसला दिया है। जिसके तहत शाही ईदगाह का सर्वेक्षण करने का आदेश दिया गया है। सर्वे के काम के लिए कमिश्नर नियुक्त किए जाएंगे। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 3 अधिवक्ताओं को कोर्ट कमिश्नर नियुक्त कर विवादित परिसर का सर्वे करने का आदेश दिया है। कृष्णजन्मभूमि मामले मे हिंदूपक्ष के वकील @Vishnu_Jain1 ने कहा-हाईकोर्ट ने हमारे आवेदन को स्वीकार कर लिया है,हमने एडवोकेट कमिश्नर द्वारा ईदगाह मस्जिद के सर्वेक्षण की मांग की थी,18 दिसंबर को रूपरेखा तय होगी। कोर्ट…
