#‘दूरदर्शन से चर्चा में’ : सुशासन के लिए मोदी की गारंटी पर कर रहे काम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। प्रादेशिक समाचार एकांश दूरदर्शन केंद्र रायपुर के कार्यक्रम चर्चा में के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के संबंध में चर्चा की। साक्षात्कार के दौरान सुशासन पर प्रदेश में हो रहे काम के संबंध में मुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री का दायित्व संभालने के दूसरे ही दिन पहले कैबिनेट में 18 लाख लोगों के लिए आवास बनाने का निर्णय लिया। 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के दिन अटल जी की जयंती के अवसर पर 12 लाख से अधिक किसानों को दो साल का बोनस दिया।…

Progress_Report_2022: सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने राज्य योजना आयोग की अहम भूमिका, प्रभावी योजनाओं और इनके क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ को बनाएंगे अग्रणी राज्य- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्याप्त संसाधन हैं और इसके प्रभावी उपयोग के लिए कुशल मानवसंसाधन भी है। राज्य योजना आयोग इनके उपयोग के माध्यम से छत्तीसगढ़ में तेज और संतुलित विकास के लिए प्रभावी योजनाएं तैयार कर रहा है। एसडीजी प्रोग्रेस के माध्यम से जिलों में विकास के लिए निर्धारित लक्ष्यों के बारे में सतत समीक्षा की जा रही है। इसकी समीक्षा करते हुए प्रभावी योजनाओं तथा इनके क्रियान्वयन के माध्यम से हम छत्तीसगढ़ को अग्रणी राज्य बनाएंगे। यह बात राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने…

#Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में देर रात सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 88 आईएस,आईपीएस, रायपुर समेत 19 जिलों में नए कलेक्टर, कमिशनर भी बदले

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए बुधवार को मंत्री परिषद की बैठक के बाद देर रात तक 89 आईएएस अफसरों का तबादला करने के आदेश जारी किए हैं। रायपुर सहित कई जिलों के कलेक्टरों के अलावा सचिव स्तर पर ट्रांसफर आदेश जारी किए गए हैं। जिसके बाद अब गौरव कुमार सिंह को राजधानी रायपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। https://twitter.com/ChhattisgarhCMO/status/1742748823766852064?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1742748823766852064%7Ctwgr%5Eb5395cad799509ea0b05616281adc08d10657e56%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fbharatnewsservice.com%2Faaj-ke-kaaryakram%2Fcg-ias-transfer%2F गौरतलब हैं कि पछली बार की तरह इस बार भी जनसम्पर्क विभाग का जिम्मा 2006 बैच के आईपीएस अफसर मयंक श्रीवास्तव को सौंपा गया हैं। वही…

जनता को आवश्यक वस्तुओं की दिक्कत नहीं होनी चाहिए, इसके चलते कानून व्यवस्था बिगड़ी तो तय की जाएगी जिम्मेदारी-मुख्यमंत्री श्री साय

रायपुर। ट्रकचालकों की देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए आम जनता को आवश्यक वस्तुओं की किसी तरह की किल्लत न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ अधिकारियों एवं सभी जिलों के कलेक्टर-एसपी को निर्देशित किया है। उन्होंने ट्रकचालकों की हड़ताल के चलते प्रदेश में आम जनता को आवश्यक सामग्री की उपलब्धता के संबंध में जमीनी स्थिति की समीक्षा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता को आवश्यक वस्तुओं की दिक्कत हुई और इस वजह से कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी तो…

मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज अधिवेशन : आम जनता से किए हर वायदे पूरे करेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार जिले के सेम्हराडीह में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज बलौदाबाजार राज के छठवें वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए। महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस कार्यक्रम के मुख्य आतिथ्य थे। छत्तीसगढ़ के खेल एवं युवा कल्याण और राजस्व आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा और विधायक श्री व्यास कश्यप भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री रमेश बैस और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम की शुरूआत में समाज के महान विभूतियों को उनके तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर…

#VishnuDeoSai: मुख्यमंत्री पहुंचे बिरहोर परिवारों के बीच, जाना उनका हाल, राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र बिरहोरों से ली प्रधानमंत्री जनमन योजना लाभ की जानकारी

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सबसे पिछड़ी विशेष जनजातियों के समुचित विकास के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री जनमन योजना की जमीनी हकीकत जानने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ जिले के लैलुंगा विकासखंड के ग्राम भुईंयापानी पहुंचे। उन्होेंने यहां छत्तीसगढ़ की विशेष पिछड़ी जनजातियों में शामिल बिरहोर परिवारों से रूबरू होकर उन्हें इस योजना से मिल रहे लाभ की जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री साय ने राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले बिरहोर परिवारों से अलग-अलग बातचीत कर स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार सहित मूलभूत सुविधाओं के बारे में…

#VishnuDeoSai #सुशासन_का_सूर्योदय: मुख्यमंत्री का प्रवास उर्मिला के परिवार के लिए लेकर आया खुशियों की सौगात, श्री साय के निर्देश पर त्वरित अमल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का रायगढ़ जिले का भुईंयापानी प्रवास उर्मिला बिरहोर के परिवार के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिरहोर समुदाय की उर्मिला को तत्काल रोजगार मिल गया है। उर्मिला अब अपने गांव के कन्या आश्रम में काम करेगी। उर्मिला ने मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल के लिए आभार जताया है। दरअसल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोगों से मुलाकात करने रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखण्ड के ग्राम भुईंयापानी पहुंचे थे। चर्चा के दौरान जब मुख्यमंत्री श्री साय को…

#RamMandir: #मर्यादा_पुरुषोत्तम_प्रभु_श्रीराम: मंगल भवन अमंगल हारी, द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी, चौपाई का हिंदी अर्थ…मालूम है,…? यंहा देखें….

धर्म डेस्क (Bns)। बरसों इन्तजार के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी मंदिर में विराजमान होंगे, तिथि निकट है ऐसे में कुछ आपको भी जानना चाहिए, ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए जानते है…. हिंदू धर्म में चौपाई, दोहा और श्लोक आदि का विशेष महत्व रहा है। आप कई बार मंदिर जाते होंगे ही या घर पर ही पूजा करते होंगे तो कई बार आप या आपके घर के लोग कई चौपाई, दोहा और श्लोक का पाठ करते हैं इन्ही में से एक है मंगल भवन अमंगल हारी चौपाई। इस चौपाई…

#मोदी_की_गारंटी: बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के गरीब परिवारों को नए साल से आगामी पांच वर्ष तक मिलेगा निःशुल्क चावल, 67 लाख राशनकार्डधारी परिवारों को मिलेगा लाभ

रायपुर। गरीब परिवारों को अगले पांच सालों तक दी गई निःशुल्क चावल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप छत्तीसगढ़ में भी गरीब परिवारों को अगले पांच साल तक निःशुल्क चावल देने का निर्णय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिया है। इसके चलते उचित मूल्य दुकानों से गरीब परिवारों को नए साल से जनवरी 2024 से दिसम्बर 2028 तक चावल निःशुल्क मिलेगा। मुख्यमंत्री के निर्देश के पश्चात खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा इस संबंध में सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिए गए है। इस फैसले से प्रदेश के…

Deepfake Advisory: डीपफेक से निपटने के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को दी हिदायत

नई दिल्ली। हाल ही में कई चर्चित चेहरों के डीपफेक फोटोज-वीडियोज ने सोशल मीडिया पर लोगों की चिंता बढ़ा दी थी। जिसे लेकर अब केंद्र सरकार ने डीपफेक पर लगाम लगाने के लिए एडवाइजरी जारी की है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड डीपफेक तकनीक से फोटो वीडियो से छेड़छाड़ की जाती है। जिसको लेकर सरकार एक्शन मोड पर आ गई है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) मंत्रालय ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को एडवाइजरी करते हुए डीपफेक के बढ़ते मुद्दे से निपटने के लिए मौजूदा आईटी नियमों का पालन करने का…