चावल की पैकेजिंग के लिए 3.56 लाख गठान नए जूट बैग की आपूर्ति और वर्ष 2023-24 में केंद्रीय पूल में चावल उपार्जन का लक्ष्य 86.5 लाख मे.टन यथावत रखने, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र को लिखा पत्र

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में केंद्रीय पूल में चावल उपार्जन का लक्ष्य 86.5 लाख मे.टन यथावत रखने का अनुरोध किया है। साथ ही परिणामी चावल की पैकेजिंग के लिए 3.56 लाख गठान नए जूट बैग की आपूर्ति जूट कमिश्नर के माध्यम से कराए जाने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्र में लिखा है कि खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, भारत सरकार द्वारा खाद्य…

G20Summit: PM मोदी ने लिखा ब्लॉग, कहा- हमें जी20 को दुनिया के अंतिम छोर तक ले जाना है, किसी को भी पीछे नहीं छोड़ना है

नई दिल्ली। जी20 समिट में दुनियाभर के मेहमानों का स्वागत करने के लिए देश की राजधानी दिल्ली सजधज कर तैयार है। राजधानी दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के लिए महीनों का उत्साह और तैयारी अपने चरम पर है। आज शाम से ही दुनियाभर के मेहमान आने लगेंगे और इन तीन दिनों तक दिल्ली से पूरी दुनिया भारत की झलक देखेगी। इस बीच जी20 समिट से ठीक एक दिन पहले भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी वेबसाइट पर एक ब्लॉग लिखा है, G-20 को…

Aditya-L1 Mission: Chandrayaan-3 के बाद Aditya L1 ने अंतरिक्ष से ली धरती और चांद की तस्वीरें, देखें अद्भुत नजारा

न्यूज़ डेस्क। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अनुसार, सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंज बिंदु (एल1) के लिए निर्धारित आदित्य-एल1 ने एक सेल्फी ली है और साथ ही पृथ्वी और चंद्रमा की तस्वीरें भी ली हैं। इसरो ने तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपलोड की हैं। भारत की अंतरिक्ष आधारित सौर वेधशाला, आदित्य-एल1 को 2 सितंबर को ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान -एक्सएल (पीएसएलवी-एक्सएल) संस्करण नामक एक भारतीय रॉकेट द्वारा निम्न पृथ्वी कक्षा (एलईओ) में कक्षा में स्थापित किया गया था। तब से इसरो द्वारा अंतरिक्ष यान की कक्षा दो बार बढ़ाई गई…

#G20India: G20 का केंद्र बना ‘भारत मण्डपम्’, वहाँ दुनिया की सबसे ऊँची नटराज प्रतिमा, क‍िस देश से आ रहा कौन? पढ़ें जी-20 सम्मेलन की पूरी डिटेल

न्यूज़ डेस्क (Bns)। दुनिया के सबसे प्रभावशाली देशों के नेताओं को इकट्ठा करने वाला जी20 शिखर सम्मेलन इस साल 9-10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाला है। जैसे ही भारत अपनी साल भर की अध्यक्षता समाप्त करेगा, शिखर सम्मेलन का समापन जी20 नेताओं की घोषणा को अपनाने के साथ होगा, जो विभिन्न मंत्रिस्तरीय और कार्य समूह सत्रों के दौरान स्थापित प्राथमिकताओं के प्रति भाग लेने वाले नेताओं की प्रतिबद्धता को मजबूत करेगा। यहां जी20 शिखर सम्मेलन 2023 की थीम, उपस्थित विश्व नेताओं और जिन लोगों ने अभी तक…

#HappyJanmashtami23 Updates: देशभर में आज मनाई जा रही है कृष्ण जन्माष्टमी, कान्हामय हुआ माहौल, लड्डडू गोपाल की भक्ति में डूबे भक्त, जानें वृत्त पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, श्रीकृष्ण गोविंद को कैसे करे प्रसन्न सब कुछ यहाँ देखे …

धर्म डेस्क(Bns)। इस साल भी श्री कृष्ण का जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) दो दिन मनाया जा रहा है। इस साल भाद्रपद में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 6 सितंबर, बुधवार को दोपहर 3 बजकर 38 मिनट से शुरु होकर 7 सितंबर, गुरुवार को शाम 4 बजकर 14 मिनट पर खत्म होगी। ऐसे में जन्माष्टमी का पर्व 6 और 7 सितंबर दोनों दिन मनाया जाएगा। हालांकि, श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में जन्माष्टमी आज यानी 6 सितंबर को मनाई जा रही है।बाल गोपाल को प्रसन्न करने के लिए इस दिन किस…

#TeachersDay: शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति ने 75 शिक्षकों को किया सम्मानित, बोलीं- राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए करें कार्य

नई दिल्ली। शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 75 चयनित पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे शिक्षकों और छात्रों को चरक, सुश्रुत और आर्यभट्ट से लेकर चंद्रयान-3 तक की उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करनी चाहिए और उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए और राष्ट्र के उज्जवल भविष्य के लिए कार्य करना चाहिए। राष्ट्रपति ने कहा कि मेरा दृढ़ विश्वास है कि हमारे शिक्षक और छात्र मिलकर कर्तव्य काल में भारत को एक विकसित देश बनने की दिशा में तेजी…

शिक्षक दिवस: स्कूल विद्या के मंदिर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, शिक्षक दिवस के अवसर पर 1318 शिक्षकों को सौंपा नियुक्त पत्र, जीर्णाेद्धार के पश्चात 7 हजार 688 स्कूलों का किया लोकार्पण

रायपुर। सरगुजा और बस्तर के नवनियुक्त शिक्षकों के लिए आज शिक्षक दिवस का दिन बेहद खास बन गया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। 1318 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गये। उल्लास से भरे इन शिक्षकों ने नियुक्ति पत्रों को लहराते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें कहा कि स्कूल विद्या का मंदिर है। इन्हें जीर्णशीर्ण नहीं रखा जा सकता। हमने 2100 करोड़ रुपए की मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के माध्यम से जीर्णशीर्ण स्कूलों के जीर्णाेद्धार…

#SanatanDharm: बुरा फंसा स्टालिन परिवार, सनातन बयान से नाराज 262 हस्तियों ने CJI को लिखा पत्र, तमिलनाडु सरकार पर कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली। देश के विभिन्न राज्यों के उच्च न्यायालयों के 14 पूर्व न्यायाधीशों, 130 पूर्व नौकरशाहों और 118 रिटायर्ड आर्म्ड फोर्सेज ऑफिसर्स सहित देश के 262 प्रतिष्ठित नागरिकों ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को पत्र लिखकर तमिलनाडु सरकार के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के विवादास्पद बयान को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को लिखे पत्र में देश के इन 262 प्रतिष्ठित नागरिकों ने शाहीन अब्दुल्ला बनाम भारत संघ मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के संदर्भ में…

#भारत: EXCLUSIVE : गुलामी की एक और निशानी से निजात की तैयारी, संविधान से ‘इंडिया’ शब्द हटा सकती है सरकार, विशेष सत्र में आ सकता है बिल.. क्या है प्लान यंहा पढ़े…

नई दिल्ली। आजादी के अमृतकाल में गुलामी की मानिसकता और गुलामी से जुड़े हर प्रतीक से देश और देशवासियों को मुक्ति दिलाने के मिशन में जुटी मोदी सरकार आने वाले दिनों में भारत के संविधान से ‘इंडिया’ शब्द को भी हटाने की तैयारी में जुट गई है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार आगामी 18 से 22 सितंबर के दौरान आयोजित किए जाने वाले संसद के विशेष सत्र में इस प्रस्ताव से जुड़े बिल को पेश कर सकती है। दिल गार्डन गार्डन हो गया।India भारत हो गया।भारत माता की…

भगवान श्रीकृष्ण की अर्जुन को सीखः, हम जब अपने संसाधनों से दूसरों की मदद करने और भला करने के लिए आगे आते हैं….

धर्म डेस्क। महाभारत में अर्जुन को समझाने के लिए भगवान कृष्ण कई तरह के प्रयोग किया करते थे। अर्जुन एक तरह से उनकी प्रयोगशाला की तरह ही था। एक बार भगवान कृष्ण और अर्जुन कहीं जा रहे थे। उन्हें रास्ते में एक गरीब ब्राह्मण मिला। अर्जुन को उस पर दया आई और उसने ब्राह्मण को काफी सारा धन दे दिया। ब्राह्मण खुश हो गया। कई तरह के विचार मन में लाते हुए वो घर की ओर चल दिया कि अब गरीबी मिट जाएगी। धन का उपयोग कैसे-कैसे किन-किन कामों में…