#AsiaCup2023: वनडे क्रिकेट में भारत ने हासिल की सबसे बड़ी जीत, श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदकर Asia Cup पर 8वीं बार भारत का कब्जा

खेल डेस्क(Bns)। एशिया कप 2023 फाइनल में श्रीलंकाई टीम को 10 विकेट से हराकर भारत ने खिताब अपने नाम किया है। बता दें कि, ये आठवीं बार है जब भारतीय टीम ने इस खिताब को अपने नाम किया है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 50 रन ही बनाए। वहीं भारत की तरफ से शुबमन गिल और ईशान किशन ने बतौर ओपनिंग जोड़ी रहते आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के हीरो मोहम्मद सिराज रहे जिन्होंने 6 विकेट झटके। https://x.com/BCCI/status/1703411526277980308?s=20 बता दें कि, भारतीय टीम…

#PMVishwakarmaYojana: पीएम मोदी ने की विश्वकर्मा योजना लॉन्च, क्या है विश्वकर्मा योजना, किसे मिलेगा लाभ, जानिए सबकुछ…

न्यूज़ डेस्क(Bns)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 73वें जन्मदिन के मौके पर देशभर के कामगारों को बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री मोदी देशभर के कामगारों के लिए विश्वकर्मा योजना को लॉन्च किया। पीएम विश्वकर्मा योजना को लॉन्च करने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वकर्मा जयंती के मौके पर इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (IICC), द्वारका में भगवान विश्वकर्मा को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने फुटवियर उद्योग से जुड़े कारीगरों और शिल्पकारों से भी मुलाकात की। https://x.com/nstomar/status/1703350440166080610?s=20 इस योजना का मकसद देश के युवाओं को रोजगार और उनके शिल्प…

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ को रोगी सुरक्षा गतिविधियों को उत्कृष्ट प्रतिबद्धता के साथ लागू करने और स्व-मूल्यांकन के लिए किया सम्मानित

रायपुर। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रोगी सुरक्षा गतिविधियों को “सकुशल” (SaQushal) के माध्यम से लागू करने में उत्कृष्ट प्रतिबद्धता और स्व-मूल्यांकन के लिए छत्तीसगढ़ को सम्मानित किया है। विश्व रोगी सुरक्षा दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राज्य को इसके लिए प्रोत्साहन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। रोगियों की सुरक्षा के बारे में दुनिया भर में लोगों को जागरूक करने और इसके लिए समन्वय व वैश्विक समझ बढ़ाने के लिए प्रति वर्ष 17 सितम्बर को विश्व स्तर पर विश्व रोगी सुरक्षा दिवस मनाया…

Chhattisgarh Politics: डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने की Pm मोदी की तारीफ, राज्य में बढ़ा सियासी तापमान

न्यूज़ डेस्क(Bns)। छत्तीसगढ़ रायगढ़ के एक कार्यक्रम में पीएम मोदी के मंच पर साथ बैठे छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, ने हाल ही में कहा कि जब विकास कार्यों की बात आती है तो केंद्र ने कांग्रेस शासित राज्य के प्रति कोई पक्षपात नहीं किया है और आगे बढ़ते हुए, राज्य और केंद्र को मिलकर काम करना चाहिए। पीएम मोदी गुरुवार को रायगढ़ में रेल क्षेत्र की परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए चुनावी राज्य में थे। जैसे ही टीएस सिंहदेव ने केंद्र सरकार की सराहना की, पीएम मोदी ने…

#NipahVirus: Nipah को हल्के में न लें! कोविड से 70% तक ज्यादा घातक है यह वायरस- ICMR ने बताया लक्षण और बचाव का आसान तरीका…..

न्यूज़ डेस्क(Bns)। केरल में निपाह वायरस (Nipah Virus) का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। कोझिकोड में ‘निपाह‘ से 2 मरीजों की मौत के बाद सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कुछ इलाकों में लॉकडाउन (Lockdown) जैसी पाबंदियों का भी ऐलान किया गया है। इन सबके बीच ICMR की तरफ से वायरस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। डीजी ICMR डॉक्टर राजीव बहल ( DG ICMR Dr. Rajiv Bahl) ने बताया कि यह वायरस Covid की तुलना में बहुत घातक है।…

September Festival 2023: गणेश चतुर्थी से लेकर पितृपक्ष श्राद्ध, इस महीने कब कौन सा प्रमुख तीज त्योहार, देखें पूरी लिस्ट….पितृ पक्ष की शुरुआत भी …..

न्यूज़ डेस्क(Bns)। हिंदू धर्म में तीज त्योहार का खास महत्व है। साल की शुरुआत से ही त्योहारों की शुरुआत हो जाती है और ये सिलसिला साल के आखिर तक चलता है। फिलहाल सावन मास खत्म होने वाला है और सितंबर का महीने शुरू होने वाला है। त्योहारों के लिहाज से सितंबर का महीना भी बेहद खास होने वाला है जहां कृष्ण जन्माष्टमी से लेकर गणेश चतुर्थी तक कई बड़े त्योहार पड़ेंगे। इसके अलावा पितृ पक्ष की शुरुआत भी सितंबर में ही होगी। दरअसल इस साल अधिकमास के चलते सावन मास…

#ParliamentSpecialSession: संसद के विशेष सत्र का सामने आया एजेंडा, पेश होंगे ये 4 विधेयक; कांग्रेस बोली- हम डटकर विरोध करेंगे

न्यूज़ डेस्क(Bns)। संसद के स्पेशल सेशन के एजेंडे का मोदी सरकार ने खुलासा कर दिया है। 18 से 22 सितंबर तक प्रस्तावित संसद के स्पेशल सेशन में चार विधेयक पेश किए जाएंगे। उधर, कांग्रेस ने कहा है कि मोदी सरकार ने आखिरकार सोनिया गांधी की चिट्ठी के बाद 5 दिन के स्पेशल सेशन के एजेंडा का खुलासा किया है। कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार की ओर से जारी एजेंडे में कुछ खास नहीं है। बुधवार को मोदी सरकार की ओर से जानकारी दी गई कि स्पेशल सेशन के पहले…

तीजा-पोरा तिहार : घर और बाहर दोनों ही मोर्चे पर अपनी भूमिका बखूबी निभा रही है महिलाएं: मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। महिलाएं आज घर और बाहर दोनों ही मोर्चे पर अपनी भूमिका बखूबी निभा रही है। घरेलू और सार्वजनिक जीवन में महिलाएं कामयाब है। बस्तर में दंतेश्वरी फाईटर की महिलाएं सर्च ऑपरेशन में जाती है, ऐसा ट्रूप बना है, जो नक्सलियो से मोर्चा ले रही हैं। छत्तीसगढ़ की महिलाएं जागरूक है और वे सक्रियता के साथ सभी गतिविधियों में भाग लेती हैं।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास में आयोजित तीजा-पोरा तिहार को संबोधित कर रहे थे। इस खास मौके पर प्रदेश की बहनों के लिए आज…

#विजय_शंखनाद_रैली: छत्तीसगढ़ में गोबर में भी भ्रष्टाचार : प्रधानमंत्री मोदी

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में भाजपा की विजय संकल्प रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा कि जो गाय के गोबर में भी भ्रष्टाचार करे, उसकी मानसिकता क्या होगी, यह बताने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री आवास योजना कांग्रेस के नेताओं की तिजोरी भरती है। कांग्रेस छत्तीसगढ़ के विकास में बाधक बनी हुई है और हवा-हवाई बातों में जुटी रहती है। कांग्रेस छत्तीसगढ़ का उपयोग एटीएम की तरह कर रही है। छत्तीसगढ़ प्रवास में प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को रायगढ़ के…

#विजय_शंखनाद_रैली: भारत की ‘सनातन संस्कृति’ को समाप्त करना ही, I.N.D.I. Alliance की नीति और नियत है, हर सनातनी हो जाएं सतर्क’, PM मोदी की हुंकार…..

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में भाजपा के एक विशाल रैली को संबोधित किया। राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा के चुनाव होने हैं। मोदी ने कहा कि पूरे देश में आजकल उत्सव का माहौल है। आज छत्तीसगढ़ में भी मैं यही भाव, यही उमंग, यही उत्साह और यही उत्सव देख रहा हूं। उन्होंने कहा कि उत्सवों के इस मौसम में हर खुशी इस बार डबल हो गई है। इस बार भारत अपनी उपलब्धियों का उत्सव भी मना रहा है। कुछ ही दिन पहले…