न्यूज़ डेस्क। इजरायल हवाई और समुद्र से बड़े पैमाने पर हमले करने के साथ थल सेना और बख्तरबंद वाहनों की मदद से गाजा में अपने जमीनी अभियान का विस्तार कर रहा है। इजराइली सेना के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने शनिवार को कहा कि ‘‘सेनाएं अब भी जमीन पर हैं और युद्ध जारी है। इजराइली सेना ने शनिवार को एक वीडियो जारी किया था, जिसमें गाजा के खुले रेतीले इलाकों में बख्तरबंद वाहनों के काफिले धीरे-धीरे चलते नजर आ रहे थे। इससे पहले इजराली सैनिक…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
#NCERT: किताबों में इंडिया की जगह होगा भारत … NCERT का आया ये जवाब…
नई दिल्ली। एनसीईआरटी ( NCERT) की स्कूली पाठ्यपुस्तकों (school textbooks) में इंडिया (India) की जगह भारत (Bharat) शब्द के इस्तेमाल की सिफारिश की चल रही खबरों के बीच जब बोर्ड से संपर्क किया गया तो कहा गया कि पर किसी भी प्रकार कि टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी। बता दें कि आज पहले खबर आई थी कि राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के पाठ्यक्रम में संशोशन के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति ने सभी स्कूली पाठ्यपुस्तकों में इंडिया की जगह भारत शब्द के इस्तेमाल की सिफारिश की है। Response…
#RamMandir: ‘धन्य महसूस कर रहा हूँ’: PM मोदी के हाथों होगी रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा, 22 जनवरी 2024 को मंदिर में विराजेंगे भगवान
नई दिल्ली। अयोध्या में पर रहे भव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की तारीख तय हो गई है। 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। ट्रस्ट की ओर से नरेंद्र मोदी को निमंत्रण भेजा गया था। लगातार इस तरह की खबरें आ रही थी कि अयोध्या में बना रहे श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 14 से 24 जनवरी के बीच हो सकती…
#AssemblyElections2023: मिजोरम में एक ही चरण और छत्तीसगढ़ में पहले चरण के विधानसभा चुनाव के लिए नाम वापस लेने की प्रक्रिया आज शाम समाप्त
नई दिल्ली। मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने के आखिरी दिन कुल 174 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। किसी भी उम्मीदवार ने अपना नाम वापस नहीं लिया है। 40 सदस्यों वाली मिजोरम विधानसभा के लिए 7 नवम्बर को एक ही चरण में मतदान होगा। मतगणना 3 दिसम्बर को होगी। वहीं छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन वापस लेने के आखिरी दिन 223 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। 253 उम्मीदवारों में से तीस ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। सबसे ज्यादा 29 उम्मीदवार…
खुशखबरी!: मोदी सरकार ने गेहूं सहित रबी की 6 फसलों पर बढ़ाई MSP, जानें कितना हुआ इजाफा….
नई दिल्ली। किसानों की आमदनी और बढ़ाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने गेहूं, मसूर समेत रबी की 6 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाने का फैसला किया है। यह निर्णय बुधवार को मोदी सरकार की केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिया गया। देश के किसानों के हित में मोदी सरकार का बड़ा फैसला… केंद्रीय कैबिनेट ने न्यूनतम समर्थन मूल्य में की वृद्धि…#CabinetDecisions pic.twitter.com/sEMf2o0OTT — Narendra Singh Tomar (@nstomar) October 18, 2023 केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2024-25 के लिए…
कभी इनकी भैस ढूंढ़ने में महकमा लग जाता, आज पूरा कुनबा जेल में, फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में हुई 7 साल की सजा, कोर्ट बोला – यहाँ से सीधे जेल जाइए
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के रामपुर की एक अदालत ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) नेता आजम खान, उनकी पत्नी तंजीम फातिमा और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को दोषी ठहराया और सात साल जेल की सजा सुनाई। मामला अब्दुल्ला आजम खान का दो बार जन्म प्रमाण पत्र जारी होने से जुड़ा है। अब्दुल्ला आजम खान पर पहले जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर पासपोर्ट और विदेशी दौरे हासिल करने और सरकार से संबंधित उद्देश्यों के लिए दूसरे प्रमाण पत्र का उपयोग करने का आरोप…
समलैंगिक विवाह: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, समलैंगिक विवाह को मान्यता देने से किया इनकार, सबको अपना जीवनसाथी चुनने का हक, समलैंगिक जोड़े बच्चे को गोद ले सकते हैं- CJI चंद्रचूड़
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट समलैंगिक विवाह को कानूनी मंजूरी देने की मांग करने वाली याचिकाओं पर फैसला सुनते हुए कहा CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा, “चार फैसले हैं, फैसलों में कुछ हद तक सहमति और कुछ हद तक असहमति होती है।” CJI चंद्रचूड़ ने कहा, “शक्तियों के पृथक्करण का सिद्धांत मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए अदालत द्वारा निर्देश जारी करने के रास्ते में नहीं आ सकता। अदालत कानून नहीं बना सकती बल्कि केवल उसकी व्याख्या कर सकती है और उसे प्रभावी बना सकती है।” सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि…
IT Raids in Karnataka`s: 94 करोड़ Cash, गोल्ड, डॉयमंड की 8 Crore रुपये की ज्वेलरी, IT Raids में 100 करोड़ से ज्यादा की जब्ती
नई दिल्ली। कर्नाटक और अन्य राज्यों (IT Raids in Karnataka`s Bengaluru and other states) में सरकारी ठेकेदारों और रियल स्टेट करोबारियों के खिलाफ छापे (IT Raids) में करीब 94 करोड़ की बेहिसाबी नकदी, आठ करोड़ रुपये मूल्य के सोने और हीरे के आभूषण जब्त किए हैं। कुल मिलाकर 102 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती हुई है। छापेमारी में बेहिसाबी नकदी मिलने के बाद इस मुद्दे पर कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी)…
‘Chhattisgarh को विकास करने वाली सरकार चाहिए’, Amit Shah बोले- भूपेश बघेल ने राज्य को कांग्रेस का ATM बना रखा है
न्यूज़ डेस्क(रायपुर)। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। राजनांदगांव में परिवर्तन संकल्प महासभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को विकास करने वाली सरकार चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के पांच साल का हिसाब मांगा। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति के लिए छत्तीसगढ़ के बेटे भुवनेश्वर साहू को लिंचिंग कराकर मार दिया। भाजपा ने तय किया है कि हम भुवनेश्वर साहू के हत्यारों को उनके…
Supreme Court ने आप सांसद राघव चड्ढा के निलंबन पर राज्यसभा सचिवालय को जारी किया नोटिस
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा की याचिका पर राज्यसभा सचिवालय को नोटिस जारी किया। राघव चड्ढा ने विशेषाधिकार समिति द्वारा जांच लंबित रहने तक उच्च सदन से अपने अनिश्चितकालीन निलंबन को चुनौती दी थी। शीर्ष अदालत ने अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को तय करते हुए अटॉर्नी जनरल से सहायता मांगी है। चड्ढा ने 10 अक्टूबर को सदन से अपने निलंबन को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। उन्हें चयन समिति में अपना नाम शामिल करने से पहले पांच…
