#BreakingNews: छत्तीसगढ़ में सभी मंत्रियों के आवास हुए आबंटित, देखिए किन्हें मिला कौन सा बंगला, कहां मिलेंगे माननीय

रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी मंत्रियों को आवास आबंटित कर दिया है. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को ए-1 सिविल लाइन शंकर नगर का बंगला दिया गया है। डिप्टी सीएम एवं लोकनिर्माण मंत्री अरुण साव को डी-8 सिविल लाइन रायपुर, डिप्टी सीएम व गृह मंत्री विजय शर्मा को सी-3 सिविल लाइन रायपुर का बंगला आबंटित किया गया है। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल बी-5/1 पुराना कमिश्नर बंगला शंकर नगर रायपुर, आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम को सी-5 सिविल लाइन, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल को बी-5/5 (धरोहर) जेल रोड पुराना…

#RamMandir: #मर्यादा_पुरुषोत्तम_प्रभु_श्रीराम: मंगल भवन अमंगल हारी, द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी, चौपाई का हिंदी अर्थ…मालूम है,…? यंहा देखें….

धर्म डेस्क (Bns)। बरसों इन्तजार के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी मंदिर में विराजमान होंगे, तिथि निकट है ऐसे में कुछ आपको भी जानना चाहिए, ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए जानते है…. हिंदू धर्म में चौपाई, दोहा और श्लोक आदि का विशेष महत्व रहा है। आप कई बार मंदिर जाते होंगे ही या घर पर ही पूजा करते होंगे तो कई बार आप या आपके घर के लोग कई चौपाई, दोहा और श्लोक का पाठ करते हैं इन्ही में से एक है मंगल भवन अमंगल हारी चौपाई। इस चौपाई…

#मोदी_की_गारंटी: बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के गरीब परिवारों को नए साल से आगामी पांच वर्ष तक मिलेगा निःशुल्क चावल, 67 लाख राशनकार्डधारी परिवारों को मिलेगा लाभ

रायपुर। गरीब परिवारों को अगले पांच सालों तक दी गई निःशुल्क चावल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप छत्तीसगढ़ में भी गरीब परिवारों को अगले पांच साल तक निःशुल्क चावल देने का निर्णय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिया है। इसके चलते उचित मूल्य दुकानों से गरीब परिवारों को नए साल से जनवरी 2024 से दिसम्बर 2028 तक चावल निःशुल्क मिलेगा। मुख्यमंत्री के निर्देश के पश्चात खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा इस संबंध में सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिए गए है। इस फैसले से प्रदेश के…

Deepfake Advisory: डीपफेक से निपटने के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को दी हिदायत

नई दिल्ली। हाल ही में कई चर्चित चेहरों के डीपफेक फोटोज-वीडियोज ने सोशल मीडिया पर लोगों की चिंता बढ़ा दी थी। जिसे लेकर अब केंद्र सरकार ने डीपफेक पर लगाम लगाने के लिए एडवाइजरी जारी की है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड डीपफेक तकनीक से फोटो वीडियो से छेड़छाड़ की जाती है। जिसको लेकर सरकार एक्शन मोड पर आ गई है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) मंत्रालय ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को एडवाइजरी करते हुए डीपफेक के बढ़ते मुद्दे से निपटने के लिए मौजूदा आईटी नियमों का पालन करने का…

#अटल_मॉनिटरिंग_पोर्टल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन दिवस पर अटल मॉनिटरिंग पोर्टल का किया शुभारंभ

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन दिवस के अवसर पर मंत्रालय महानदी में आयोजित कार्यक्रम में अटल मॉनिटरिंग पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री सचिवालय सीधे योजनाओं के क्रियान्वयन पर नजर रखेगा। शासन की मंशानुरूप पारदर्शी और बेहतर तरीके से क्रियान्वयन नहीं हुआ तो सख्ती भी बरती जाएगी। वर्तमान में 23 विभागों की 35 महत्वपूर्ण योजनाओं की मॉनिटरिंग इस पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अटल मॉनिटरिंग पोर्टल से हमको योजनाओं के…

मोदी की तीसरी गारंटी पूरी: अन्नदाता से किया वायदा हुआ पूरा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ सरकार ने मोदी की गारंटी का तीसरा वादा सुशासन दिवस के मौके पर पूरा कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अभनपुर के ग्राम बेन्द्री में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के 12 लाख से अधिक किसानों को दो साल के धान के बकाया बोनस के रूप में 3716 करोड़ रूपए की राशि उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की। उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदेंगे। जरूरत पड़ने…

गीता जयंती: भगवा वस्त्र में 1 लाख+ लोग, एक स्वर में पाठ, शंखनाद करतीं 60 हजार महिलाएँ: बंगाल में ‘गीता जयंती’ पर बने कई विश्व रिकॉर्ड, गीता के श्लोकों से गूंज उठा कोलकाता..देखें वीडियों..

न्यूज़ डेस्क(Bns)। गीता जयंती के अवसर पर रविवार (24 दिसंबर 2023) को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया गया है। इस ग्राउंड में एक लाख से ज्यादा लोग एकसाथ बैठकर एक स्वर में गीता का पाठ कर रहे हैं। इस आयोजन का नाम लोक्खो कंठे गीता पाठ दिया है। इसमें कई विश्व रिकॉर्ड बने हैं। अखिल भारतीय संस्कृत परिषद और मोतीलाल भारत तीर्थ सेवा मिशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में हिस्से लेने के लिए देश और दुनिया से…

#प्रधानमंत्री_विश्वकर्मा_योजना: राज्य में 18 क्षेत्रों में कार्य करने वाले पात्र व्यक्तियों को मिलेगा योजना का लाभ, चॉइस सेंटर के माध्यम से कर सकते हैं Pm विश्वकर्मा योजना पोर्टल पर पंजीकरण

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत पात्र लोगों को सरकार की तरफ से 3 लाख रुपये का ऋण 5 प्रतिशत रियायती ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। पहले चरण में पात्र व्यक्तियों को एक लाख रुपये का ऋण दिया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में 2 लाख रुपये तक का लोन लिया जा सकता है। हितग्राहियों को कौशल सत्यापन के बाद 5 दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण तथा 15 दिन या उससे अधिक उन्नत प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में 500 रुपये…

#dabal-injan-sarkar: डबल इंजन की सरकार होने से छत्तीसगढ़ के विकास में आयेगी तेजी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, रूके हुए विकास के काम पूरे होंगे

रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव और विजय शर्मा भी उनके साथ थे। CM of Chhattisgarh, Shri @vishnudsai, along with Deputy CMs, Shri @ArunSao3 and Shri @vijayratankwd met PM @narendramodi. pic.twitter.com/Zuglgpizl4 — PMO India (@PMOIndia) December 23, 2023 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री एवं मंत्रीगणों से छत्तीसगढ़…

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की मुलाकात, Pm की गारंटी पर की गई पहल की जानकारी दी

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री से छत्तीसगढ़ के विकास व जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘मोदी की गारंटी’ पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लिए गए त्वरित निर्णय व पहल की जानकारी दी। श्री साय ने बताया कि प्रधानमंत्री जी की घोषणा के अनुरूप सरकार गठन होते ही प्रथम कैबिनेट बैठक में 18 लाख से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए…