रायपुर। विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक खत्म हो गयी है। बैठक में कई अहम फैसले लिये गये हैं। प्रदेश के तेंदूपाता संग्रहको को 4000 से बढ़ाकर 5000 रुपए प्रति मनका बोरा करने का निर्णय विष्णुदेव साय कैबिनेट ने लिया है। वहीं महतारी वंदन योजना को भी कैबिनेट ने पास किया है। आपको बता दें कि महतारी वंदन योजना के तहत 12 हजार रुपये सलाना महिलाओं को दिया जाना है।संविदा नियुक्ति को लेकर प्रक्रिया में पूर्ववर्ती सरकार के संशोधन को निरस्त कर दिया है। मंत्रिपरिषद ने तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा के…
श्रेणी: संपादक की पसंद
#TamilNadu: मद्रास हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, मंदिरों में गैर-हिन्दुओं का प्रवेश नहीं, मंदिर कोई पिकनिक स्पॉट नहीं-HC
नई दिल्ली। मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को तमिलनाडु हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती (एचआर एंड सीई) विभाग को सभी हिंदू मंदिरों में बोर्ड लगाने का निर्देश दिया। जिसमें कहा गया हो कि गैर-हिंदुओं को ‘कोडिमारम’ (ध्वजपोल) क्षेत्र से आगे जाने की अनुमति नहीं है। उन घटनाओं पर प्रकाश डालते हुए जहां गैर-हिंदुओं ने कथित तौर पर गैर-धार्मिक उद्देश्यों के लिए मंदिरों में प्रवेश किया, मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ के न्यायमूर्ति एस श्रीमथी ने कहा, “मंदिर कोई पिकनिक या पर्यटन स्थल नहीं है।” फैसले में बिना किसी हस्तक्षेप…
#ParikshaPeCharcha2024: देश के प्रधानमंत्री को आपकी चिंता, क्योंकि आप देश का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्कूली बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ परीक्षा को उत्सव की तरह मनाने एवं विद्यार्थियों में तत्संबधी तनाव दूर करने के लिए सीधा संवाद किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बच्चों से सीधा संवाद कर उन्हें परीक्षा को एक उत्सव की तरह मनाने तनावमुक्त एवं उत्साह के साथ दिलाने के टिप्स दिए। सुकमा की उमेश्वरी करेगी पीएम से सवाल. • जारी है प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की छात्र-छात्राओं से “परीक्षा पे चर्चा” • प्रधानमंत्री श्री…
#ParikshaPeCharcha: हमें किसी भी प्रकार के तनाव ( प्रेशर) को झेलने के लिए खुद को सामर्थ्यवान बनाना चाहिए- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
न्यूज़ डेस्क(Bns)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा (PPC) 2024’ का आयोजन सोमवार, 29 जनवरी को नई दिल्ली के भारत मण्डपम में किया गया। वर्ष 2018 से शुरू हुए परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का यह 7वां संस्करण है। प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम मेरी भी परीक्षा होती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि परीक्षा पे चर्चा के साथ-साथ आप भारत के भविष्य की चर्चा करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हमें किसी भी प्रकार के प्रेशर को झेलने के…
Maldives Parliament: मालदीव की संसद में जमकर हाथापाई, स्पीकर के साथ बदसलूकी, है क्या कोई भारत कनेक्शन? देखें Video
न्यूज़ डेस्क। मालदीप की संसद में आज, 28 जनवरी को अजीबो-गरीब नजारा देखने को मिला। यहां पर सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्षी सांसदों के बीच झड़प हो गई, जिससे राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू (Mohamed Muizzu) की ओर से बुलाए विशेष सत्र की कार्रवाई बाधित हो गई। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दो सांसद मारपीट करते नजर आ रहे। एक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना राष्ट्रपति मुइज्जू के मंत्रिमंडल के लिए होने वाले मतदान से पहले हुई। वोटिंग से पहले ही पीपुल्स नेशनल कांग्रेस (PNC) और प्रोग्रेसिव पार्टी…
#LoksabhaElections2024: भाजपा ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की, किसे मिला कौन सा राज्य, जिम्मेद्दारी यहाँ देखें …..
नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने शनिवार को बिहार, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश सहित देश के 23 राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह चुनाव प्रभारियों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने बैजयंत पांडा को उत्तर प्रदेश, मंगल पांडे को पश्चिम बंगाल, विनोद तावड़े को बिहार, बिप्लब कुमार देब को हरियाणा, श्रीकांत शर्मा को हिमाचल प्रदेश, तरुण चुग को जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख, राधा मोहन दास अग्रवाल को कर्नाटक,…
#PadmaAwards2024: छत्तीसगढ़ के तीन विभूतियों को मिलेगा पद्मश्री, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई
रायपुर। भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के 110 विभूतियों को पद्मश्री सम्मान दिए जाने का एलान किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के कथक नर्तक पंडित राम लाल बरेठ, नारायणपुर के वैद्यराज श्री हेमचंद मांझी तथा जशपुर के श्री जागेश्वर यादव का नाम शामिल हैं। भारत सरकार द्वारा पंडित राम लाल बरेठ को कला क्षेत्र में, वैद्यराज श्री हेमचंद मांझी को चिकित्सा क्षेत्र में तथा श्री जागेश्वर यादव को समाज सेवा के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए पद्मश्री सम्मान प्रदान किया जाएगा।…
#RepublicDay2024: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, बोलीं- यह युगांतरकारी परिवर्तन का समय, राम मंदिर और कर्पूरी ठाकुर का भी जिक्र…
नई दिल्ली(Bns-डेस्क)। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र को संबोधित किया। पचहत्तरवें गणतंत्र दिवस शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि यह एक युगांतरकारी परिवर्तन का कालखंड है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस, हमारे आधारभूत मूल्यों और सिद्धांतों को स्मरण करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि कल वह दिन है जब हम संविधान के प्रारंभ होने का जश्न मनाएंगे। इसकी प्रस्तावना “हम, भारत के लोग” शब्दों से शुरू होती है, जो दस्तावेज़ के विषय अर्थात् लोकतंत्र पर प्रकाश डालती है। भारत में…
मार्च तक अयोध्या न जाएं, मोदी ने कैबिनेट के सहयोगियों को दिया सुझाव, जानिए PM मोदी ने ऐसा क्यों कहा?
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने कैबिनेट सहयोगियों से अयोध्या में भक्तों की भारी भीड़ के कारण फिलहाल राम मंदिर जाने से परहेज करने को कहा। सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी। बताया गया कि आज की कैबिनेट बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने सभी कैबिनेट सहयोगियों को फिलहाल अयोध्या राम मंदिर जाने से परहेज करने की सलाह दी। पीएम ने सुझाव दिया कि, भारी भीड़ और प्रोटोकॉल वाले वीआईपी के कारण जनता को होने वाली असुविधा को रोकने के लिए, केंद्रीय मंत्रियों को मार्च…
Bharat Ratna: .. विधायक बनने के बाद कोट उधार लेकर कर्पूरी ठाकुर ने की विदेश यात्रा, ऐसे थे… समाजिक न्याय के पुरोधा महान जननायक, श्री ठाकुर
न्यूज़ डेस्क (Bns)। जननायक के नाम से मशहूर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर (Karpoori Thakur) को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ (Bharat Ratna) से सम्मानित किया जाएगा। केंद्र सरकार ने उनकी जयंती सेठ ठीक पहले इसका ऐलान किया है। कर्पूरी ठाकुर की जयंती 24 जनवरी को मनाई जाती है। कर्पूरी ठाकुर 1970 में बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान समाज के हाशिए पर रहने वाले लोगों के जीवन में सुधार लाने के उद्देश्य से कई प्रमुख सुधार लागू किए थे। 24 जनवरी, 1924 को बिहार के छोटे…
