लोगों को जगाना है सिकलसेल को भगाना है – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि विश्व सिकलसेल दिवस पर लोगों को जगाना है और छत्तीसगढ़ से सिकलसेल एनीमिया को भगाना है। प्रदेश के 33 जिलों के 33 हजार हितग्राहियों को सिकलसेल के लिए चिन्हित किया गया है। प्रदेश के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों, छात्रावास-आश्रमों तथा आवासीय विद्यालयों में भी सिकलसेल स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविरों का आयोजन 19 जून को किया जाएगा। राज्य स्तरीय मुख्य आयोजन राजधानी रायपुर के अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में 19 जून को पूर्वान्ह 11.30 बजे मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति…

Heat Wave Alert: द‍िल्‍ली में तापमान 44°C पार के आसार! UP में 170 की मौत, राज्‍यवार जानें कब होगी बार‍िश? अगले दो दिनों में मिल सकती है राहत

मौसम डेस्क (Bns)। जून का महीना जाते-जाते भीषण गर्मी से देश को झुलसा रहा है। सूर्य देव की तप‍िश और हीटवेव लोगों की जान न‍िकालने में अमादा है। सड़के गर्म भट्टी की तरह तप रहीं हैं। वहीं, हीटवेव का कहर लगातार जारी है। पहाड़ से मैदान तक आग बरस रही है। भीषण गर्मी और लू का डबल डोज लोगों की जान ले रहा है। उधर, भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सूरज की तपिश अभी दो दिन और ऐसे ही झुलसाती रहेगी। मंगलवार को…

Train Accident: : 8 यात्रियों की मौत, 30 घायल,रेल मंत्री का मृतकों के परिवार वालों को 10-10 लाख रुपये देने का ऐलान

नई दिल्ली । रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में हुए ट्रेन हादसे में मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। इसकी घोषणा रेल मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी है। उन्होंने सोमवार को एक्स पर लिखा, ”पीड़ितों को बढ़ी हुई अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी; मृत्यु की स्थिति में 10 लाख रुपये और गंभीर रूप से चोटिल को 2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 50,000 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी…

Digital Crop Survey: डिजिटल क्रॉप सर्वे, पोर्टल के जरिए किसानों को सामयिक सलाह से बाजार उपलब्ध कराने तक मिलेगी सहायता, मास्टर ट्रेनरों का हुआ प्रशिक्षण

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फसल आच्छादन का अब डिजिटल सर्वे होगा। सर्वे में किसानों की फसलों की सभी जानकारियां एग्री स्टैक पोर्टल में दर्ज होंगी। किसानों को फसल उत्पादकता के लिए जरूरी इनपुट जैसे फसल ऋण, विशेषज्ञो की सलाह से लेकर बाजार उपलब्ध कराने में भारत सरकार का एग्री स्टैक पोर्टल से मदद मिलेगी। कृषि विभाग दिल्ली से आये अधिकारियों ने नया रायपुर इंद्रावती भवन में राजस्व विभाग के मास्टर ट्रेनरों को डिजिटल क्रॉप सर्वे 2024 प्रशिक्षण देते हुए बताया कि जिओ रेफ्रेंसिंग तकनीक के माध्यम से इस वर्ष से डिजिटल…

गृह विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री ने दिखाए सख्त तेवर, किसी भी कीमत पर न बिगड़े कानून-व्यवस्था: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सख्त तेवर दिखाते हुए कहा कि प्रदेश में किसी भी कीमत पर कानून और व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े। यदि ऐसा होता है तो जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम जनता के बीच पुलिस की सख्त और संवेदनशील छवि दिखनी चाहिए। जनता का विश्वास पुलिस पर रहे, इसके लिए एक मेकैनिज्म बनाने की आवश्यकता है। जनता का जितना पुलिस पर विश्वास रहेगा उतना ही अच्छा होगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित गृह एवं जेल…

#Melodi: मेलोनी ने किया सेल्फी वीडियो शेयर, ‘मेलोडी टीम…’ सोशल मीडिया ट्रेंड में शामिल हुईं इटली पीएम,Pm मोदी ने दिया ऐसा रिएक्शन

नई दिल्ली । इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने अपुलिया में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक सेल्फी का वीडियो शेयर किया। जिस पर अब प्रधानमंत्री मोदी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मेलोनी के सेल्फी वीडियो पोस्ट का जवाब देते हुए रिपोस्ट कर लिखा, ”भारत और इटली मैत्री संबंध हमेशा मजबूत और बरकरार रहेंगे।” इसके साथ ही पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में भारत और इटली का झंडा भी लगाया हुआ है। https://x.com/narendramodi/status/1801916711764902303 इससे पहले इटली की पीएम मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेल्फी…

सुपेबेड़ा में किडनी की समस्या का होगा स्थायी निदान, कारण जानने होगी रिसर्च : विष्णु देव साय

रायपुर। प्रदेश के सुपेबेड़ा में लंबे समय से किडनी पीड़ित मरीज आ रहे हैं। इनके इलाज की सुविधा के लिए गरियाबंद में किडनी यूनिट आरंभ की गई है लेकिन इस समस्या के स्थाई निदान पर भी काम करने की जरूरत है। इसके लिए बीमारियों के कारण जानने संबंधी जो भी रिसर्च किया जा सकता है वह किया जाए। इसके साथ ही मरीजों के पर्याप्त इलाज की सुविधा भी हो ताकि सुपेबेड़ा के लोगों को भविष्य में किडनी संबंधी समस्याओं से पूरी तरह मुक्त किया जा सके। साथ ही पंखाजूर जैसे…

#G7Italy: इटली में जॉर्जिया मेलोनी से मिले पीएम मोदी, हाथ जोड़कर किया स्वागत; देखें वीडियो…..

नई दिल्ली। जी7(#G7Italy) शिखर सम्मेलन के ‘आउटरीच सत्र’ में शिरकत करने के लिए इटली पहुंचे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी समकक्ष इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से शुक्रवार को मुलाकात की। दोनों नेताओं ने एक दूसरे का अभिवादन ‘नमस्ते’ कहकर किया। पीएम मोदी स्टेज पर जॉर्जिया मेलोनी के साथ कुछ देर हंसते हुए बात करते भी नजर आए। इसके बाद दोनों नेताओं ने कुछ तस्वीरें क्लिक कराईं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी यहां वैश्विक नेताओं के साथ व्यापक मुद्दों पर लगातार द्विपक्षीय वार्ता कर रहे हैं। कुछ देर…

मैराथन बैठकों के पहले ही दिन मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा – पारदर्शिता और तत्परता अनिवार्य, अपनें अनुभव साझा करते हुए उत्पादकता बढ़ाने दिए आवश्यक निर्देश

रायपुर। आचार सहिंता की अवधि समाप्त होने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के विकास की गति तेज करने के लिए आज से विभिन्न विभागों की मैराथन समीक्षा बैठकें लेनी शुरू कर दी। आज उन्होंने कृषि से संबंधित विभागों से इसकी शुरूआत करते हुए अधिकरियों से उनकी तैयारियों के संबंध में जानकारी ली और खेती किसानी से जुड़े स्वयं के व्यवहारिक अनुभवों को भी साझा किया। श्री साय स्वयं भी कृषक है और उनका परिवार अपनी आजीविका के लिए मुख्य रूप से खेती किसानी पर ही…

छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता के साथ विकास है हमारी सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ शांति का टापू है और यहां समाजिक समरसता के साथ विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है। इस दिशा में राज्य सरकार सदैव तत्पर हो कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शाम यहां राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में सतनामी महासभा समिति के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा के दौरान यह बात कही। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि हाल ही में बलौदाबाजार जिले की घटना बहुत ही निंदनीय है। इसमें दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही होगी। उन्होंने…