महायोगी गोरखनाथ के बिना भारत की आध्यात्मिक परंपरा शून्य: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि महायोगी गोरखनाथ के बिना भारत की आध्यात्मिक परंपरा शून्य है। उन्होंने कहा कि हिन्दी के प्रसिद्ध कवि सुमित्रानंदन पंत ने ओशो से जब अध्यात्म के बारे में पूछा तो उन्होंने चार नाम लिए थे, जिनमें गोरखनाथ का भी नाम था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरुवार को राजधानी में हिन्दी संस्थान के यशपाल सभागार में गोरखनाथ पर केंद्रित तीन दिवसीय संगोष्ठी की शुरुआत की योगी ने नाथ संप्रदाय की महत्ता पर प्रकाश डालते…

SIT के सामने चिन्मयानंद ने अपने ऊपर लगे ज्यादातर आरोपों को स्वीकारा, बोले, अपने कृत्य पर आती है शर्म

नई दिल्ली। स्वामी चिन्मयानंद ने विशेष जांच दल (SIT) के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। चिन्मयानंद ने कहा कि मैं अपने किए पर शर्मिंदा हूं। स्वामी ने पूछताछ में अपनी मालिश के लिए छात्रा को बुलाने की बात मानी है। बता दें कि यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद को विशेष जांच दल की एक टीम ने शुक्रवार की सुबह उनके आवास से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। चिन्मयानंद को…

उत्तर प्रदेश को उसकी पहचान वापस दिलाना एक मील का पत्थर है और अखिलेश की विफलता ही हमारी सफलता है : CM योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। CM योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के प्रति दुनिया का नजरिया बदलने को अपनी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि करार देते हुए गुरुवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज किया और कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री की असफलता उनकी सफलता है। मुख्यमंत्री श्री योगी ने अपनी सरकार का ढाई साल का कार्यकाल पूरा होने पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रति दुनिया का नजरिया पहले बेहद खराब था मगर अब यह पूरी तरह बदल चुका है। यह उनके कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि…

पाकिस्तान अपने ही ‘आतंकवाद के दानव’ से बर्बाद हो जाएगा: मुख्तार अब्बास नकवी

रामपुर। केंद्रीय मंत्री और BJP नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान अपने ही ‘आतंकवाद के दानव’ से बर्बाद हो जाएगा जिसे उसने अपनी धरती पर बढ़ावा दिया है। BJP के राष्ट्रीय एकता अभियान के दौरान रामपुर में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नकवी ने कहा कि हताश पाकिस्तान, उसके आतंकवादी दोस्त और खुफिया एजेंसी ISI अब भारतीय मुसलमानों की देशभक्ति पर सवाल उठाने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा, लेकिन आतंक के इन आकाओं को समझ लेना चाहिए कि भारत में…

उत्तर प्रदेश में CM योगी सरकार ने दिए संकेत, प्रदेश में लागु किया जायेगा NRC

लखनऊ। UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) को लागू किए जाने की सराहना करते हुए कहा कि अगर आवश्यकता पड़ी तो वे उत्तर प्रदेश में इसे लागू कर सकते हैं। एक अंग्रेजी समाचार पत्र के साथ एक साक्षात्कार में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि NRC लागू कराना एक अहम और साहसपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने समाचार पत्र से कहा कि इन बातों को चरण-वार लागू किया जा रहा है और मुझे लगता है कि जब उत्तर प्रदेश को NRC की जरूरत होगी, हम ऐसा…

UP हाईकोर्ट का योगी सरकार को झटका, 17 OBC जातियों को SC में शामिल करने पर लगाई रोक

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश की सरकार को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने OBC की 17 जातियों को अनुसूचित जातियों में शामिल करने के शासनादेश पर रोक लगा दी है। इस मामले में हाईकोर्ट ने समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह व्यक्तिगत हलफनामा मांगा है। बता दें, इस बाबत उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 24 जून के आदेश जारी किया था। सरकार के आदेश के बाद सामाजिक कार्यकर्ता गोरख प्रसाद ने पुनर्विचार याचिका दाखिल की थी। इस मामले की सुनवाई जस्टिस सुधीर अग्रवाल और…

उत्तर प्रदेश में मूसलाधार वर्षा से गंगा – यमुना सहित कई नदियां उफान पर, मंडराया बाढ़ का खतरा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जलभरण क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा, यमुना, घाघरा और शारदा समेत कई नदियां उफना गयी हैं जिससे अनेक इलाकों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। केन्द्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में जलभरण क्षेत्रों में मूसलाधार वर्षा की वजह से नदियां उफान पर हैं। गंगा नदी गाजीपुर और बलिया में खतरे के निशान को पार कर गयी है। वहीं, वाराणसी, फाफामऊ (प्रयागराज) और कचलाब्रिज (बदायूं) में इसका जलस्तर खतरे के…

सत्ता में आते ही आजम के खिलाफ दर्ज सभी मामले लिए जाएंगे वापस : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर सांसद आजम खां के खिलाफ दर्ज सभी मामले वापस ले लिये जाएंगे।अखिलेश ने रामपुर में संवाददाताओं से कहा, समाजवादी सरकार के सत्ता में आने पर सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां के खिलाफ दर्ज सभी केस वापस ले लिए जाएंगे। उन्होंने कहा, इस सम्बंध में प्रदेश की राज्यपाल से और जरूरत होने पर लोकतंत्र के जिम्मेदार से भी मुलाकात करूंगा। उन्हें प्रशासन द्वारा किए जा रहे अत्याचार की जानकारी…

गायों न तो काटी जाएगी न ही होगा फसलों को भी कोई नुकसान: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने तय किया है कि गायों को कटने भी नहीं देंगे और उनसे किसानों की फसलों को नुकसान भी नहीं होने देंगे। योगी ने यहां 1135 करोड़ रुपये की 352 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए कहा, ‘‘प्रदेश में हमारी सरकार बनते ही हमने अलीगढ़ के अवैध बूचड़खानों को बंद कराया। पहले सरकारें उनके साथ होती थीं, लोगों को कानून का भय नहीं था।’’ उन्होंने कहा, हमने निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए अपनी एक…

UP में योगी सरकार ने खत्म किया 40 साल पुराना कानून, सभी मंत्री खुद चुकाएंगे अपना टैक्स

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंत्रियों से कहा कि आप अपना टैक्स खुद चुकाएं। जिसके साथ ही लगभग 40 वर्षों से चले आ रहे पुराने चलन का अंत हो गया। जिसके अंतर्गत मंत्रियों का टैक्स सरकारी खजाने से भरा जाता था। UP के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि उत्तर प्रदेश मिनिस्टर्स सैलरीज एलाउन्सेस एंड मिसलेनियस एक्ट-1981 के अन्तर्गत सभी मंत्रियों के इनकम टैक्स बिल का भुगतान अभी तक राज्य सरकार की ट्रेजरी द्वारा किया जाता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथके निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया है…