5 साल पहले पदयात्रा में बेलगांव आया था फिर से आऊंगा वादा किया था जिसे आज भेंट मुलाकात से निभा रहा हूं: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 5 वर्ष पहले 14 नवम्बर के दिन पद यात्रा कर डोंगरगढ़ विधानसभा के ग्राम बेलगांव पहुंचे थे, तब उन्होंने वादा किया था कि वे फिर से जरूर आएंगे। आज 15 नवम्बर को जब वे बेलगांव पहुंचे, तो उन्होंने पुरानी बात याद करते हुए कहा कि उन्होंने आज अपना वादा निभाया है। मुख्यमंत्री ने पैरा दान करने वाले दो कृषक जगदेव राम वर्मा (ग्राम कोलिहापूरी) और भूपेंद्र कुमार लिल्हारे (ग्राम सिपा) का शॉल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने आम जनता से पैरादान करने की अपील करते…

जबरन धर्मांतरण बेहद ही गंभीर मुद्दा, देश की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि जबरन धर्म परिवर्तन का मुद्दा बहुत गंभीर है और यह राष्ट्र की सुरक्षा और साथ ही नागरिकों की स्वतंत्रता को प्रभावित कर सकता है। साथ ही केंद्र से कहा कि वह अपना रुख स्पष्ट करें कि जबरन धर्मांतरण को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं। शीर्ष अदालत ने कहा कि धर्म की स्वतंत्रता है, लेकिन जबरन धर्म परिवर्तन पर कोई स्वतंत्रता नहीं है। न्यायमूर्ति एम.आर. शाह और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की अध्यक्षता वाली पीठ ने अधिवक्ता अश्विनी…

खूब पढ़िये, खूब खेलिये और समय का सदुपयोग करिये : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। बच्चे ही सही मायने में भावी राष्ट्र निर्माता हैं। उनका लालन पालन, शिक्षा दीक्षा बड़े ही ध्यान पूर्वक करना चाहिये । बचपन में जो सीखते हैं वो जीवनभर काम आता है। उक्त बातें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साइंस कॉलेज परिसर स्थित ऑडिटोरियम में बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहीं । उन्होंने बच्चों से कहा कि खेल और पढ़ाई दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। आप लोग खूब पढ़िये, खूब खेलिये और समय का सदुपयोग करिये । कार्यक्रम की खासबात रही कि मुख्यमंत्री की उपस्थिति में पूरे कार्यक्रम का संचालन…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुढ़ियारी में आयोजित शिव महापुराण कथा में शामिल होकर प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित दही हांडी मैदान, गुढ़ियारी में आयोजित शिव महापुराण कथा में शामिल हुए । उन्होंने व्यासपीठ को प्रणाम करते हुए कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को नमन किया और प्रदेश की सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल और छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन भी उपस्थित थे । मुख्यमंत्री श्री बघेल ने हर हर महादेव का जयकारा लगाते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं…

जिला छोटा हुआ, प्रशासनिक कसावट लाकर आम जनता को लाभ पहुंचाएं अधिकारी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। नवीन जिलों के गठन के साथ राजनांदगांव जिले का क्षेत्रफल छोटा हुआ है, जिससे प्रशासनिक कसावट लाकर निचले स्तर पर आम जनता को शासन की योजनाओं का लाभ अधिकारियों द्वारा दिया जाना सुनिश्चित होना चाहिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज डोंगरगांव में अधिकारियों की समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिले के छोटे होने से अधिकारी अपने कार्यों की सतत मॉनिटरिंग और क्रियान्वयन बेहतर तरीके से कर सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों से 1 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी को…

सबको न्यायपूर्ण आरक्षण मिलेगा: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज डोंगरगांव नगर में आयोजित सामाजिक अधिकार सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर ने हमें संविधान के माध्यम से अधिकार दिए हैं। सबको शिक्षा, रोजगार आदि का अधिकार मिले, इस पर हम कार्य कर रहे हैं। सार्वजनिक क्षेत्र में लोगों को आरक्षण का लाभ मिलता है। निजीकरण किए जाने से इसके लाभ से बहुसंख्यक लोग वंचित रह जाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सबको न्यायपूर्ण आरक्षण मिलेगा। आरक्षण के संबंध में एक और 2 दिसम्बर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया…

पीएम मोदी ने कहा कि तेलंगाना में हर जगह ‘कमल’ खिलेगा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना में सत्तारूढ़ TRS पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि जिस पार्टी पर लोगों को सबसे अधिक भरोसा है, उसने उनके साथ कथित तौर पर विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में हर जगह कमल (भाजपा का चुनाव चिह्न) खिलेगा। प्रधानमंत्री का यह बयान वर्ष 2023 में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले आया है, जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चंद्रशेखर राव नीत तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की सत्ता को चुनौती देना चाहती है। राज्य के दौरे पर आने…

मुख्यमंत्री ने किसानों से गौठानों में पैरादान करने की अपील की

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात के लिए विधानसभा जांजगीर-चांपा के ग्राम सेमरा पहंुचे। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि धान कटाई की शुरुआत हो चुकी है। इस साल बारिश अच्छी होने से फसल भी अच्छी हुई है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी की शुरुआत भी एक नवंबर से हो चुकी है। किसान अपनी सुविधा अनुसार टोकन कटवाकर धान बेचना शुरू करें।…

ईसाई, इस्लाम में परिवर्तित दलितों को एससी का दर्जा नहीं दिया जा सकता : केंद्र सरकार

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि ईसाई और इस्लाम धर्म अपनाने वाले दलितों को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग वाली याचिका की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए, क्योंकि वे छुआछूत से पीड़ित नहीं थे। शीर्ष अदालत ने 30 अगस्त को केंद्र से इस मामले में दलित ईसाइयों और अन्य की राष्ट्रीय परिषद द्वारा दायर याचिकाओं पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा था। केंद्र सरकार ने एक लिखित जवाब में कहा, ‘संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश, 1950 ऐतिहासिक आंकड़ों पर आधारित था, जिसने…

राज्य के दूर-दराज सहित हर अंचल में स्वास्थ्य सुविधाओं की सुगम उपलब्धता पर जोर : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य के दूर-दराज सहित हर अंचल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने और इसकी सुगम उपलब्धता के लिए हर संभव पहल की जा रही है। इसके तहत राज्य में स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने का कार्य निरंतर जारी हैं। इससे राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर लाभ हर नागरिक को मिले और गरीब से गरीब व्यक्ति भी गंभीर से गंभीर बीमारी का इलाज कराने में सक्षम हो सके। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज शाम राजधानी के श्री नारायणा हॉस्पिटल में अत्याधुनिक पद्धति से…