न्यूज़ डेस्क(Bns)। छत्तीसगढ़ रायगढ़ के एक कार्यक्रम में पीएम मोदी के मंच पर साथ बैठे छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, ने हाल ही में कहा कि जब विकास कार्यों की बात आती है तो केंद्र ने कांग्रेस शासित राज्य के प्रति कोई पक्षपात नहीं किया है और आगे बढ़ते हुए, राज्य और केंद्र को मिलकर काम करना चाहिए। पीएम मोदी गुरुवार को रायगढ़ में रेल क्षेत्र की परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए चुनावी राज्य में थे। जैसे ही टीएस सिंहदेव ने केंद्र सरकार की सराहना की, पीएम मोदी ने…
श्रेणी: प्रादेशिक खबरें
प्रादेशिक खबरें
#NipahVirus: Nipah को हल्के में न लें! कोविड से 70% तक ज्यादा घातक है यह वायरस- ICMR ने बताया लक्षण और बचाव का आसान तरीका…..
न्यूज़ डेस्क(Bns)। केरल में निपाह वायरस (Nipah Virus) का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। कोझिकोड में ‘निपाह‘ से 2 मरीजों की मौत के बाद सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कुछ इलाकों में लॉकडाउन (Lockdown) जैसी पाबंदियों का भी ऐलान किया गया है। इन सबके बीच ICMR की तरफ से वायरस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। डीजी ICMR डॉक्टर राजीव बहल ( DG ICMR Dr. Rajiv Bahl) ने बताया कि यह वायरस Covid की तुलना में बहुत घातक है।…
#ParliamentSpecialSession: संसद के विशेष सत्र का सामने आया एजेंडा, पेश होंगे ये 4 विधेयक; कांग्रेस बोली- हम डटकर विरोध करेंगे
न्यूज़ डेस्क(Bns)। संसद के स्पेशल सेशन के एजेंडे का मोदी सरकार ने खुलासा कर दिया है। 18 से 22 सितंबर तक प्रस्तावित संसद के स्पेशल सेशन में चार विधेयक पेश किए जाएंगे। उधर, कांग्रेस ने कहा है कि मोदी सरकार ने आखिरकार सोनिया गांधी की चिट्ठी के बाद 5 दिन के स्पेशल सेशन के एजेंडा का खुलासा किया है। कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार की ओर से जारी एजेंडे में कुछ खास नहीं है। बुधवार को मोदी सरकार की ओर से जानकारी दी गई कि स्पेशल सेशन के पहले…
तीजा-पोरा तिहार : घर और बाहर दोनों ही मोर्चे पर अपनी भूमिका बखूबी निभा रही है महिलाएं: मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। महिलाएं आज घर और बाहर दोनों ही मोर्चे पर अपनी भूमिका बखूबी निभा रही है। घरेलू और सार्वजनिक जीवन में महिलाएं कामयाब है। बस्तर में दंतेश्वरी फाईटर की महिलाएं सर्च ऑपरेशन में जाती है, ऐसा ट्रूप बना है, जो नक्सलियो से मोर्चा ले रही हैं। छत्तीसगढ़ की महिलाएं जागरूक है और वे सक्रियता के साथ सभी गतिविधियों में भाग लेती हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास में आयोजित तीजा-पोरा तिहार को संबोधित कर रहे थे। इस खास मौके पर प्रदेश की बहनों के लिए आज…
#विजय_शंखनाद_रैली: छत्तीसगढ़ में गोबर में भी भ्रष्टाचार : प्रधानमंत्री मोदी
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में भाजपा की विजय संकल्प रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा कि जो गाय के गोबर में भी भ्रष्टाचार करे, उसकी मानसिकता क्या होगी, यह बताने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री आवास योजना कांग्रेस के नेताओं की तिजोरी भरती है। कांग्रेस छत्तीसगढ़ के विकास में बाधक बनी हुई है और हवा-हवाई बातों में जुटी रहती है। कांग्रेस छत्तीसगढ़ का उपयोग एटीएम की तरह कर रही है। छत्तीसगढ़ प्रवास में प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को रायगढ़ के…
#विजय_शंखनाद_रैली: भारत की ‘सनातन संस्कृति’ को समाप्त करना ही, I.N.D.I. Alliance की नीति और नियत है, हर सनातनी हो जाएं सतर्क’, PM मोदी की हुंकार…..
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में भाजपा के एक विशाल रैली को संबोधित किया। राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा के चुनाव होने हैं। मोदी ने कहा कि पूरे देश में आजकल उत्सव का माहौल है। आज छत्तीसगढ़ में भी मैं यही भाव, यही उमंग, यही उत्साह और यही उत्सव देख रहा हूं। उन्होंने कहा कि उत्सवों के इस मौसम में हर खुशी इस बार डबल हो गई है। इस बार भारत अपनी उपलब्धियों का उत्सव भी मना रहा है। कुछ ही दिन पहले…
PmModi Mp-Cg Visit: प्रधानमंत्री मोदी कल करेंगे मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ का दौरा, देंगे 57 हजार करोड़ से ज्यादा की सौगात
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री मोदी 14 सितंबर को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को 57 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री सुबह सवा ग्यारह बजे के करीब मध्य प्रदेश के बीना पहुंचेंगे। यहां बीना रिफाइनरी में पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स’ और राज्य भर में दस नई औद्योगिक परियोजनाओं सहित 50,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। दोपहर सवा तीन बजे के करीब प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के रायगढ़ पहुंचेंगे, जहां वह रेलवे की कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे। कार्यक्रम के…
योजना से मिली सहायता के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति प्रकट किया आभार, मेकाहारा के एडवांस कार्डियेक विभाग में हुआ इलाज
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित हितग्राहियों और उनके परिजनों ने मुलाकात कर योजना से इलाज के लिए मिली सहायता के लिए उनके प्रति आभार प्रकट किया। हृदय रोग से पीड़ित इन मरीजों का इलाज मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली सहायता से राजधानी रायपुर के डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल के ‘एडवांस कार्डियोलॉजी’ विभाग में सफलतापूर्वक किया गया है। ये मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। इस अवसर पर एडवांस कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर एवं एचओडी…
रायपुर : छत्तीसगढ़ के ‘नरवा विकास’ को झारखण्ड की मनरेगा टीम ने सराहा
रायपुर। राज्य सरकार की नवाचारी पहल ‘नरवा विकास’ के तहत छत्तीसगढ़ में भू-जल उपचार संबंधी हो रहे कार्यों की सराहना झारखण्ड राज्य के अधिकारियों की टीम द्वारा अवलोकन करते हुए की गई है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में वनांचल में भू-जल उपचार के लिए कैम्पा के तहत काफी तादाद में नरवा विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। इस तारतम्य में प्रधान मुख्य वन संरक्षक व्ही. श्रीनिवास राव ने बताया कि झारखण्ड की मनरेगा टीम द्वारा विगत दिवस…
नवा रायपुर के कमर्शियल हब में 540 रूपए वर्गफीट में मिलेगा व्यवसायियों को भूखण्ड: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नवा रायपुर अटलनगर के सेक्टर-35 में आयोजित समारोह में तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं ‘कमर्शियल हब’, एरोसिटी और ‘शहीद स्मारक’ का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन बहुत विशेष है क्योंकि देश के सबसे बड़े थोक व्यवसायिक बाजार का शिलान्यास आज छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में हो रहा है जिससे राज्य के लाखों लोगों को रोजगार भी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले भविष्य को देखते हुए ये भूमिपूजन, शिलान्यास और लोकर्पण…
