समलैंगिक विवाह: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, समलैंगिक विवाह को मान्यता देने से किया इनकार, सबको अपना जीवनसाथी चुनने का हक, समलैंगिक जोड़े बच्चे को गोद ले सकते हैं- CJI चंद्रचूड़

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट समलैंगिक विवाह को कानूनी मंजूरी देने की मांग करने वाली याचिकाओं पर फैसला सुनते हुए कहा CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा, “चार फैसले हैं, फैसलों में कुछ हद तक सहमति और कुछ हद तक असहमति होती है।” CJI चंद्रचूड़ ने कहा, “शक्तियों के पृथक्करण का सिद्धांत मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए अदालत द्वारा निर्देश जारी करने के रास्ते में नहीं आ सकता। अदालत कानून नहीं बना सकती बल्कि केवल उसकी व्याख्या कर सकती है और उसे प्रभावी बना सकती है।” सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि…

IT Raids in Karnataka`s: 94 करोड़ Cash, गोल्ड, डॉयमंड की 8 Crore रुपये की ज्वेलरी, IT Raids में 100 करोड़ से ज्यादा की जब्ती

नई दिल्ली। कर्नाटक और अन्य राज्यों (IT Raids in Karnataka`s Bengaluru and other states) में सरकारी ठेकेदारों और रियल स्टेट करोबारियों के खिलाफ छापे (IT Raids) में करीब 94 करोड़ की बेहिसाबी नकदी, आठ करोड़ रुपये मूल्य के सोने और हीरे के आभूषण जब्त किए हैं। कुल मिलाकर 102 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती हुई है। छापेमारी में बेहिसाबी नकदी मिलने के बाद इस मुद्दे पर कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी)…

‘Chhattisgarh को विकास करने वाली सरकार चाहिए’, Amit Shah बोले- भूपेश बघेल ने राज्य को कांग्रेस का ATM बना रखा है

न्यूज़ डेस्क(रायपुर)। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। राजनांदगांव में परिवर्तन संकल्प महासभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को विकास करने वाली सरकार चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के पांच साल का हिसाब मांगा। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति के लिए छत्तीसगढ़ के बेटे भुवनेश्वर साहू को लिंचिंग कराकर मार दिया। भाजपा ने तय किया है कि हम भुवनेश्वर साहू के हत्यारों को उनके…

Supreme Court ने आप सांसद राघव चड्ढा के निलंबन पर राज्यसभा सचिवालय को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा की याचिका पर राज्यसभा सचिवालय को नोटिस जारी किया। राघव चड्ढा ने विशेषाधिकार समिति द्वारा जांच लंबित रहने तक उच्च सदन से अपने अनिश्चितकालीन निलंबन को चुनौती दी थी। शीर्ष अदालत ने अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को तय करते हुए अटॉर्नी जनरल से सहायता मांगी है। चड्ढा ने 10 अक्टूबर को सदन से अपने निलंबन को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। उन्हें चयन समिति में अपना नाम शामिल करने से पहले पांच…

#AssemblyElections2023: कांग्रेस ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 39 उम्मीदवारों की लिस्ट, यहां देखिए…

नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) ने आगामी मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार (16 अक्टूबर) को अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में कुल 39 उम्मीदवार हैं। इस बीच, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने राज्य की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के पहले दिन सोमवार को पदयात्रा का नेतृत्व किया और आइजोल में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया। The heartbeat of the Bharat Jodo Yatra continues to echo… 𝐒𝐡𝐫𝐢 𝐑𝐚𝐡𝐮𝐥 𝐆𝐚𝐧𝐝𝐡𝐢: 𝐔𝐧𝐬𝐭𝐨𝐩𝐩𝐚𝐛𝐥𝐞 📍 Mizoram pic.twitter.com/oS9ZwzbMCw — Congress (@INCIndia) October 16, 2023 पार्टी उनके मिजोरम दौरे को उनकी…

#AssemblyElections2023: विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने MP, Chhattisgarh और Telangana के लिए जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, कमलनाथ-बघेल समेत कई बड़े नाम शामिल

नई दिल्ली। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के विधानसभा चुनावों के लिए रविवार को क्रमश: 144, 30 और 55 उम्मीदवारों की घोषणा की, जिनमें कमलनाथ, भूपेश बघेल और ए रेवंत रेड्डी समेत कई बड़े चेहरे शामिल हैं। पार्टी ने नवरात्रि के पहले दिन इन तीनों राज्यों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। राजस्थान और मिजोरम विधानसभा चुनावों के लिए भी कुछ दिनों के भीतर कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी हो सकती है। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा की जिन 144 सीटों के लिए रविवार को उम्मीदवार…

#AssemblyElections2023: MP विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषित किए 144 उम्मीदवार, देखें पूरी लिस्ट…

नई दिल्ली। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा की 144 सीटों के लिए रविवार को उम्मीदवार घोषित किए, जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। नवरात्रि के पहले दिन कांग्रेस की ओर से जारी सूची के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ेंगे। वर्तमान में भी वह इसी सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। वहीं, मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को भी उनके वर्तमान विधानसभा क्षेत्र लहार से उम्मीदवार बनाया…

विधानसभा चुनाव 2023 : राज्य में आचार संहिता लगते ही संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कुल 1.47 लाख से अधिक बैनर, पोस्टर और वॉल राइटिंग हटाए गए

रायपुर। राज्य में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए आदर्श आचार संहिता प्रभावी होते ही संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत सार्वजनिक और निजी संपत्तियों से वॉल राइटिंग, पोस्टर और बैनर हटाने की कार्यवाही शुरू हो गई हैं। राज्य में इन दोनों तरह की संपत्तियों से 10 अक्टूबर तक कुल एक लाख 47 हजार 447 प्रचार सामग्रियां हटाई गई हैं। सार्वजनिक संपत्तियों से संबंधित एक लाख 14 हजार 320 और निजी संपत्तियों से संबंधित 33 हजार 127 प्रकरणों पर कार्यवाही की गई है। राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने…

राज्य सूचना आयुक्त की कार्यवाही: सूचना देने में लापरवाही पर जनसूचना अधिकारियों पर लगा, 85 लाख रुपये का जुर्माना

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के आयुक्त धनवेन्द्र जायसवाल ने आवेदकों को समय पर सूचना देने में लापरवाही बरतने और सूचना का अधिकार अधिनियम का समुचित क्रियान्वयन नहीं किए जाने पर पिछले ढाई साल में 3 हजार 836 प्रकरणों में कुल 85 लाख 37 हजार रुपये से अधिक का अर्थदण्ड सम्बंधित जनसूचना अधिकारियों पर लगाया है। राज्य सूचना आयुक्त के कोर्ट ने मार्च 2021 से लेकर इस साल के सितम्बर माह के दौरान पारित आदेश में यह जुर्माना लगाया है। इन जनसूचना अधिकारियों में संयुक्त कलेक्टर, तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत,…

#छत्तीसगढ़_युवा_मितान_परिवहन_योजना : मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ युवा मितान परिवहन योजना का किया शुभारंभ,विद्यार्थियों को निःशुल्क मिलेगी परिवहन सुविधा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ युवा मितान परिवहन योजना का शुभारंभ किया। इसके अंतर्गत कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को घर से कॉलेज आने-जाने के लिए निःशुल्क परिवहन सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणा पर अमल करते हुए आज इस योजना का शुभारंभ किया गया। इस योजना से कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले एक लाख से अधिक विद्यार्थियों को लाभ होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने योजना के शुभारंभ पर छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैंने आप…