रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित केन्द्रीय मंत्रियों, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, सांसदों विधायकगणों और पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में पहुंचे आमजनों के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री श्री साय मंत्रालय में कार्यभार ग्रहण करने के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री, केन्द्रीय गृह मंत्री सहित वरिष्ठजनों और हजारों की संख्या में प्रदेश से आए लोगों ने शामिल होकर कार्यक्रम…
श्रेणी: प्रादेशिक खबरें
प्रादेशिक खबरें
#CGNEWCM: अधिवक्ता से उपमुख्यमंत्री तक का सफर, लोकसभा में छत्तीसगढ़ की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं अरुण साव
रायपुर। आज साइंस कालेज ग्राउंड में लोरमी विधानसभा से विधायक श्री अरुण साव ने उप मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। अरुण साव लगभग 33 साल से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं। उन्होंने वकालत और राजनीति में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया है। श्री साव का पैतृक गांव लोहड़िया है और उन्होंने बीकाम एसएनजी कालेज मुंगेली से तथा एलएलबी कौशलेंद्र राव विधि महाविद्यालय बिसालपुर से किया है। श्री अरुण साव ने उपमुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ। राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता…
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का जिला पंचायत सदस्य से लेकर डिप्टी सीएम तक का सफ़रनामा, कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली
रायपुर। कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने आज छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में डिप्टी सीएम की शपथ ली। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में विशाल जनसमूह के बीच राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। विधायक विजय शर्मा का सार्वजनिक जीवन यशस्वी रहा है। उन्होंने कबीरधाम जिला पंचायत के सदस्य से लेकर उपमुख्यमंत्री पद तक का सफर उन्होंने तय किया है। मैं विजय शर्मा , ईश्वर की शपथ लेता हूं…..@PMOIndia @ChhattisgarhCMO @BJP4India @BJP4CGState @narendramodi @AmitShah @JPNadda @OmMathur_bjp @mansukhmandviya @NitinNabin…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद और पूर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेयी का पुण्य स्मरण कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संभाली छत्तीसगढ़ की कमान
रायपुर। आज का दिन छत्तीसगढ़ के इतिहास में दर्ज हुआ। जशपुर के आदिवासी अंचल से छत्तीसगढ़ महतारी के सपूत विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। मुख्यमंत्री ने इस बेहद खास मौके पर शपथ ग्रहण के पूर्व अपने आराध्य देवताओं और अपनी माता जी के साथ ही छत्तीसगढ़ से जुड़ी विभूतियों का नमन किया। श्री साय ने सुबह की शुरूआत संसद में हुए हमले में शहीद जवानों का पुण्य स्मरण करते हुए की। आज के ही दिन आतंकवादियों से लड़ते हुए वर्ष 2001 में इन जवानों ने अपनी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में विष्णु देव साय ने ली छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ।
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले, राज्यसभा सांसद जे.पी. नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा विशेष रूप से…
जब मुख्यमंत्री ने अपने बाल सखा को लगाया गले..
रायपुर। राज्य अतिथि गृह पहुना में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के व्यक्तित्व के सहजता और सरलता बरबस ही देखने को मिली। मुख्यमंत्री जब आज लोगों से मिलकर उनकी शुभकामनाएं स्वीकार कर रहे थे, उस दौरान अचानक उनके बाल सखा बधाई देने के लिए सामने आ गए। कुनकुरी से मिलने आए अपने बाल सखा को अचानक देखकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें बड़ी आत्मीयता के साथ अपने गले लगाकर उनकी शुभकामनाएं स्वीकार की। कुनकुरी निवासी सुरेश गुप्ता कतार में लगकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई देने के लिए…
विशेष-लेख: हमने ही बनाया है, हम ही संवारेंगे, मोदी जी की गारंटी छत्तीसगढ़ में होगी साकार
रायपुर। 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल की शपथ होगी। छत्तीसगढ़ की सरकार की कमान एक आदिवासी मुख्यमंत्री के हाथ में सौंपी गई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि देश में युवा, किसान, गरीब और महिला ऐसे वर्ग हैं जिनके लिए काम किया जाना चाहिए। धान के कटोरे को बनाने में, संवारने में इन चारों वर्गों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण इसी उद्देश्य को लेकर किया था कि छत्तीसगढ़ के दुर्गम…
#RajasthanNewCM: राजस्थान के सीएम से सस्पेंस खत्म, BJP ने भजनलाल शर्मा को सौंपी कमान- विधायक दल की बैठक में फैसला
जयपुर/नई दिल्ली (Bns)। भजनलाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे। जयपुर में विधायक दल की बैठक में भजनलाल शर्मा को राज्य का अगला मुख्यमंत्री चुना गया। भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) जयपुर की सांगनेर सीट से BJP विधायक हैं। तीन दिसंबर को राजस्थान चुनाव के नतीजे (Rajasthan Results) घोषित किये गए और तब से मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस जारी था। जयपुर में पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सभी विधायकों की हुई बैठक के बाद मुख्यमंत्री पद पर सहमति बनी. इससे पहले विधायकों का फोटो सेशन भी हुआ…
Kerala: सीएम ने मुझे मारने को गुंडे भेजे… राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने लगाए मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर गंभीर आरोप, कार में हमला..
न्यूज़ डेस्क/नई दिल्ली (Bns)। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सोमवार को मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर शारीरिक नुकसान पहुंचाने की साजिश का आरोप लगाते हुए उन पर हमला कराने का आरोप लगाया। यह आरोप सत्तारूढ़ सीपीआई (एम) की छात्र शाखा, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर राज्यपाल के वाहन पर उस समय हमला करने के बाद आया, जब वह अंदर थे। गुस्से में दिख रहे खान ने दावा किया कि सीएम विजयन ने उन्हें शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाने के लिए लोगों को भेजने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्रिमंडल के सदस्य 13 दिसम्बर को लेंगे शपथ
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य 13 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। आज साइंस कॉलेज मैदान, रायपुर पहुंचकर आगामी 13 दिसंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व…
