तीरथ रावत के ‘फटी जींस’ वाले बयान पर प्रियंका गांधी का तंज, मोदी-भागवत की फोटो शेयर लिखी यह बात

नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के जींस वाले बयान को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजनीति दल और सेलेब्रिटी लगातार तीरथ सिंह रावत के बयान की आलोचना की है। अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस मामले में तीरथ रावत पर तंज कसा है। प्रियंका ने ट्वीट कर आरएसएस के खाकी-नेकर में बीजेपी नेताओं की तस्वीरों को शेयर किया है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के बयान पर तंज कसते हुए प्रियंका गांधी ने ट्विट कर लिखा, ‘ओह माय गॉड!!! उनके घुटने…

दिल्ली से निकाले गए तो मेवात में बनाया ठिकाना, नूँह के मुस्लिम रोहिंग्या घुसपैठियों को दे रहे पनाह: रिपोर्ट

न्यूज़ डेस्क। हरियाणा के मेवात जिले के नूँह में कथित तौर पर बड़ी संख्या में रोहिंग्या बसाए जा रहे हैं। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय लोग रोहिंग्या घुसपैठियों को आश्रय दे रहे हैं। यह एक मुस्लिम बहुल इलाका है। साथ ही यह इलाका पशुओं की तस्करी सहित विभिन्न तरह की आपराधिक गतिविधियों के लिए भी पहचान रखता है। बताया जाता है कि दिल्ली से बाहर किए गए ज्यादातर रोहिंग्या ने हरियाणा में पनाह ली है।विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने हरियाणा में रोहिंग्याओं की मौजूदगी को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

‘मैं गौरी, गणपति और हिंदू भगवानों में विश्वास नहीं करता’ न भविष्य में कोई हिंदू धर्म व परंपरा का करेंगे, तेलंगाना में IPS अधिकारी का हिंदू विरोधी प्रोपेगेंडा

न्यूज़ डेस्क। तेलंगाना के वरिष्ठ IPS अधिकारी RS प्रवीण कुमार की एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में वह छात्र-छात्राओं को हिंदू विरोधी शपथ दिलवाते दिख रहे हैं कि वे भविष्य में कोई हिंदू धर्म व परंपरा का पालन नहीं करेंगे। वीडियो में नजर आने वाले अधिकारी फिलहाल तेलंगाना सोशल वेल्फेयर रेसीडेंशियल एड्यूकेशनल इंस्टिट्यूशन सोसायटी (TSWREIS) के सचिव भी हैं। उनकी विवादित वीडियो हर जगह वायरल है। इसमें कई लोग हिंदू विरोधी प्रोपगेंडा का भाग बनते दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के…

रेप पीड़िता के घर जाकर बंधवा लो राखी, बेल की शर्त को सुप्रीम कोर्ट ने पलटा, लगाई फटकार, जमानत की रद्द

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें रेप केस के एक आरोपी को बेल के लिए पीड़िता से राखी बंधवाने को कहा गया था। नौ महिला वकीलों की ओर से दायर याचिका की सुनवाई करते हुए सर्वोच्च अदालत ने कहा कि इस तरह के केसों में रूढ़िवादिता से बचना चाहिए। याचिकाकर्ताओं ने बेल की शर्त को चुनौती देते हुए कहा था कि इस तरह के आदेश महिला को एक वस्तु के रूप में दिखाते हैं। पड़ोसी पर यौन…

भाजपा के हुए रामायण के ‘राम’ अरुण गोविल, 5 राज्यों के चुनाव से पहले लिया फैसला

नई दिल्ली। लोकप्रिय TV सीरियल रामायण में भगवान राम का अभिनय करने वाले एक्टर अरुण गोविल बीजेपी में शामिल हो गए हैं। गुरुवार को बीजेपी के दफ्तर पहुंचकर अरुण गोविल ने बीजेपी की सदस्यता ली। पश्चिम बंगाल, असम समेत 5 राज्यों के चुनावों से ठीक पहले अरुण गोविल ने बीजेपी में शामिल होने का फैसला लिया है। चुनावों से पहले बीजेपी के लिए यह अहम है। मेरठ के कैंट इलाके में जन्मे अरुण गोविल ने सहारनपुर और शाहजहांपुर में अपनी स्कूली शिक्षा हासिल की थी। इसके बाद मथुरा से बीएससी…

गाजियाबाद और मेरठ के बाद दिल्ली के होटल में थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और मेरठ के बाद अब राजधानी दिल्ली में भी एक ढाबे में रोटी पर थूक लगाने का मामला सामने आया है। थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल होने के बाद ख्याला थाना पुलिस ने गुरुवार को इस मामले में कार्रवाई करते हुए वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे दो आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद इब्राहिम (40) और साबी अनवर (22) के रूप में हुई है। पिछले कई दिनों…

71 लाख PF अकाउंट बंद होने पर बोले राहुल- ‘ये केंद्र के रोजगार मिटाओ अभियान की एक और उपलब्धि’

नई दिल्ली। पिछले साल फरवरी में कोरोना महामारी पूरे देश में फैली और मार्च में लॉकडाउन का ऐलान करना पड़ा। इसके बाद मई के अंत तक कड़े प्रतिबंध लगाए गए, जिससे बड़ी संख्या में उद्योग/धंधे और कंपनियां बंद हुईं। जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू तो हुई लेकिन रोजगार के मामले में हालात पहले जैसे नहीं बन पाए। मौजूदा वक्त में भी लाखों लोग बेरोजगार घूम रहे, जिसको लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक…

19 से शुरू होगी RSS की प्रतिनिधि सभा, 20 मार्च को होगा सरकार्यवाह का चुनाव

नई दिल्ली/ बेंगलुरु,। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अरुण कुमार ने कहा कि समाज में कार्यरत सामाजिक, धार्मिक संगठनों को साथ लेकर समाज व्यापी, राष्ट्र व्यापी सामाजिक शक्ति खड़ी करना ही संघ का लक्ष्य है। संघ समाज की सामूहिक शक्ति के जागरण का कार्य कर रहा है। देश समाज के लिए कार्य करने वाले समान विचार के समस्त लोगों, संगठनों को साथ जोड़ना, इस दिशा में भी संघ प्रयास कर रहा है। जनसेवा विद्या केंद्र, बेंगलुरु में 19, 20 मार्च को होने वाली अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा…

एस्ट्राजेनेका को लेकर चिंतित करने वाले संकेत नहीं मिले : सरकार

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि वह कुछ यूरोपीय देशों में कोविड -19 वैक्सीन एस्ट्राजेनेका के उपयोग से संबंधित चिंताओं को व्यक्त करने वाली मीडिया रिपोर्टों से अवगत है। सरकार ने कहा कि भारत में वैक्सीन के उपयोग को लेकर किसी भी तरह की “चिंताओं के कोई संकेत नहीं मिले हैं। एस्ट्राज़ेनेका एक ड्रग निर्माता है, जिसने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के साथ मिलकर कोविड-19 के खिलाफ एक टीका विकसित किया है। नीति आय़ोग के सदस्य वीके पॉल ने कहा कि, यूरोपीय चिकित्सा एजेंसी ने कहा कि यह एहतियाती…

केंद्र के बिल पर बोले सीएम केजरीवाल, दिल्ली में सरकार का मतलब LG है तो मुख्यमंत्री कहां जाएगा?

नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बिल पर एक बार फिर से दिल्ली में केंद्र सरकार बनाम आम आदमी पार्टी (App) की सरकार के बीच टकराव देखने को मिल रहे हैं। केंद्र सरकार ने इस 15 मार्च को लोकसभा में एक बिल पेश किया, जिसमें उप-राज्‍यपाल को ज्‍यादा अधिकार दिए जाने का प्रावधान है। बिल में साफ-साफ कहा गया है कि राज्‍य कैबिनेट या सरकार के किसी भी फैसले को लागू करने से पहले LG की राय लेनी होगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार के…