नई दिल्ली। पिछले साल फरवरी में कोरोना महामारी पूरे देश में फैली और मार्च में लॉकडाउन का ऐलान करना पड़ा। इसके बाद मई के अंत तक कड़े प्रतिबंध लगाए गए, जिससे बड़ी संख्या में उद्योग/धंधे और कंपनियां बंद हुईं। जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू तो हुई लेकिन रोजगार के मामले में हालात पहले जैसे नहीं बन पाए। मौजूदा वक्त में भी लाखों लोग बेरोजगार घूम रहे, जिसको लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक…
श्रेणी: दिल्ली
19 से शुरू होगी RSS की प्रतिनिधि सभा, 20 मार्च को होगा सरकार्यवाह का चुनाव
नई दिल्ली/ बेंगलुरु,। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अरुण कुमार ने कहा कि समाज में कार्यरत सामाजिक, धार्मिक संगठनों को साथ लेकर समाज व्यापी, राष्ट्र व्यापी सामाजिक शक्ति खड़ी करना ही संघ का लक्ष्य है। संघ समाज की सामूहिक शक्ति के जागरण का कार्य कर रहा है। देश समाज के लिए कार्य करने वाले समान विचार के समस्त लोगों, संगठनों को साथ जोड़ना, इस दिशा में भी संघ प्रयास कर रहा है। जनसेवा विद्या केंद्र, बेंगलुरु में 19, 20 मार्च को होने वाली अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा…
एस्ट्राजेनेका को लेकर चिंतित करने वाले संकेत नहीं मिले : सरकार
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि वह कुछ यूरोपीय देशों में कोविड -19 वैक्सीन एस्ट्राजेनेका के उपयोग से संबंधित चिंताओं को व्यक्त करने वाली मीडिया रिपोर्टों से अवगत है। सरकार ने कहा कि भारत में वैक्सीन के उपयोग को लेकर किसी भी तरह की “चिंताओं के कोई संकेत नहीं मिले हैं। एस्ट्राज़ेनेका एक ड्रग निर्माता है, जिसने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के साथ मिलकर कोविड-19 के खिलाफ एक टीका विकसित किया है। नीति आय़ोग के सदस्य वीके पॉल ने कहा कि, यूरोपीय चिकित्सा एजेंसी ने कहा कि यह एहतियाती…
केंद्र के बिल पर बोले सीएम केजरीवाल, दिल्ली में सरकार का मतलब LG है तो मुख्यमंत्री कहां जाएगा?
नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बिल पर एक बार फिर से दिल्ली में केंद्र सरकार बनाम आम आदमी पार्टी (App) की सरकार के बीच टकराव देखने को मिल रहे हैं। केंद्र सरकार ने इस 15 मार्च को लोकसभा में एक बिल पेश किया, जिसमें उप-राज्यपाल को ज्यादा अधिकार दिए जाने का प्रावधान है। बिल में साफ-साफ कहा गया है कि राज्य कैबिनेट या सरकार के किसी भी फैसले को लागू करने से पहले LG की राय लेनी होगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार के…
‘आपसे विनती है कि बंगाल में TMC के प्रचार के लिए न आएँ’, कांग्रेस नेता ने शरद पवार और तेजस्वी को लिखी चिट्ठी
न्यूज़ डेस्क। पश्चिम बंगाल कॉन्ग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार से सूबे में चुनाव प्रचार न करने की गुजारिश की है। उन्होंने ऐसी ही गुजारिश बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव से भी की है। दरअसल, पवार और तेजस्वी ‘स्टार कैंपेनर’ के रूप में पश्चिम बंगाल की सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करने वाले हैं, जबकि कांग्रेस राज्य में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी के खिलाफ चुनाव मैदान में है।…
गूगल-फेसबुक को विज्ञापनों से होने वाले लाभ का हिस्सा भारतीय मीडिया को भी मिले: सुशील मोदी
नई दिल्ली। वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को कहा कि ऑस्टेलिया की तर्ज पर भारत में भी ऐसा कानून बनाया जाना चाहिए ताकि फेसबुक और गूगल जैसे बड़े कंपनियों को विज्ञापन से मिलने वाले राजस्व का हिस्सा खबरों के विषय वस्तु प्रदाता स्थानीय प्रकाशकों को मिल सके। राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने पारम्परिक प्रिंट मीडिया और टेलीविजन चैनलों की आर्थिक स्थिति का मामला उठाते हुए कहा कि यह क्षेत्र अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं भारत सरकार…
राहुल गांधी ने की सद्दाम-गद्दाफी से पीएम मोदी की तुलना, यूजर्स ने इंदिरा गांधी का इतिहास निकाल सोशल मीडिया पर लगाई लताड़
न्यूज़ डेक्स। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना सद्दाम हुसैन और लीबिया के कर्नल गद्दाफी से की है। राहुल गांधी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि इराक में सद्दाम हुसैन और लीबिया में गद्दाफी भी चुनाव करवाते थे, इसका मतलब यह तो नहीं कि वहां लोकतंत्र था। उन्होंने कहा कि सद्दाम हुसैन और गद्दाफी भी चुनाव करवाते थे। तब लोग वोट तो डालते थे, लेकिन सच में अपना मत नहीं देते थे क्योंकि उनके हितों का संरक्षण सुनिश्चित करने वाली कोई संस्था वहां काम नहीं…
UNHRC से बोले संयुक्त किसान मोर्चे के नेता दर्शनपाल, किसानों के अधिकारों का उल्लंघन हैं तीनों कृषि कानून
नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चे (एसकेएम) के नेता दर्शनपाल ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) से कहा कि केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों से ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रहे किसानों और अन्य लोगों के अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र के घोषणा-पत्र का उल्लंघन हुआ है जिसपर भारत ने भी हस्ताक्षर कर रखे हैं। कृषि कानूनों का विरोध कर रहे एसकेएम द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन के 110वें दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संबोधित एक ज्ञापन सोमवार को अधिकारियों…
एक साल से मां बनने की कोशिश कर ही थी महिला, एक्स-रे के बाद पता चला पुरुष है
नई दिल्ली। शादी के बाद दुनिया की हर लड़की की ईच्छा होती है कि वो मां बन जाए। मां बनना उनके लिए जीवन की सबसे बड़ी खुशी होती है। इसी तरह से चीन में 25 साल की एक महिला जो कि काफी समय से मां बनने की कोशिश कर रही थी। अपने टखने की चोट के लिए जब वो डॉक्टर के पास गई और उसका एक्स-रे किया गया तो पता चला कि वो महिला नहीं, पुरुष है। दरअसल, चीन की रहने वाली 25 साल की यह महिला लगभग एक साल…
गुजरात में बढ़ते कोरोना वायरस के चलते BCCI ने लिया बड़ा फैसला, आखिरी 3 T20 मैच बिना दर्शकों के खेलने होंगे
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की T20 सीरीज अहमदाबाद के मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम की मेजबानी में खेला जा रहा है। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच अहमदाबाद के स्टेडियम में खेले जा रहे इन मैचों में दर्शकों की वापसी हुई थी और टेस्ट सीरीज के 2 मैचों के अलावा पहले 2 टी20 मैचों में भी 50 फीसदी दर्शकों को एंट्री दी गई थी, हालांकि बीसीसीआई ने सीरीज के बाकी बचे 3 मैचों को लेकर दर्शकों को निराश करने वाला फैसला…
