नई दिल्ली। इस वक्त महाराष्ट्र में पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के लेटर के कारण भूचाल मचा हुआ है, जिसके बाद महाराष्ट्र की शिवसेना सरकार सवालों के घेरे में आ गई है। इसी बारे में आज केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक प्रेस वार्ता की है, जिसमें उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में इस वक्त जो हो रहा वो ‘विकास’ नहीं ‘वसूली’ है। भारत के इतिहास में ये पहली बार हुआ कि किसी पुलिस कमिश्नर ने लिखा कि राज्य के गृह मंत्री ने मुंबई से 100 करोड़ रुपये महीना वसूली का टार्गेट…
श्रेणी: दिल्ली
कोविड-19: कोरोना मामलों में वृद्धि को लेकर गृह मंत्रालय ने जारी किए नए दिशा-निर्देश, 1 से 30 अप्रैल तक रहेंगे लागू
नई दिल्ली। केंद्र ने कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर दिशा-निर्देश जारी किया है। नए दिशा-निर्देश के मुताबिक राज्यों को जांच, संपर्कों का पता लगाने, उपचार प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि जिन राज्यों में आरटी-पीसीआर जांच का अनुपात कम है, उन्हें इसे तेजी से बढ़ाना चाहिए। दिशा-निर्देश में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से राज्यों को स्थिति के आकलन के आधार पर स्थानीय स्तर पर पाबंदियां लगाने की अनुमति है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिशा-निर्देशों में…
लोन मॉरेटोरियम केस: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- पूरी तरह से ब्याज माफी संभव नहीं, मॉरेटोरियम अवधि बढ़ाने से किया इंकार
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आज मंगलवार को लोन मॉरेटोरियम पॉलिसी में हस्तक्षेप करने से मना कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वह सरकार को पॉलिसी पर कोई भी निर्देश नहीं दे सकती और लोन मॉरेटोरियम की अवधि छह महीने से अधिक बढ़ाए जानें से सुप्रीम कोर्ट ने मना कर दिया है। उच्चतम न्यायालय ने केन्द्र सरकार, RBI द्वारा 31 अगस्त 2020 से आगे ऋण किस्त स्थगन अवधि का विस्तार नहीं करने के फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार करते हुए कहा कि यह नीतिगत निर्णय है। उच्चतम न्यायालय ने…
अमरावती सांसद का शिवसेना MP पर गंभीर आरोप, बोलीं- वाझे का मुद्दा संसद में उठाने पर दी देख लेने की धमकी
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के अमरावती के सांसद नवनीत रवि राणा ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने उन्हें धमकी दिया है। राणा ने कहा कि सचिन वाझे का मुदा सदन में उठाने के बाद शिवसेना सांसद ने संसद परिसर में कहा, “तू महाराष्ट्र में कैसे घूमती है मैं देखता हूं और तेरे को भी जेल में डालेंगे।” अरविंद सावंत ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए आरोप का खंडन किया है। उन्होंने कहा, ”मैं क्यों उन्हें धमकी दूंगा? यदि उस समय…
67वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: सुशांत की ‘छिछोरे’ बेस्ट हिंदी फिल्म, कंगना रनौत को बेस्ट ऐक्ट्रेस अवॉर्ड
नई दिल्ली। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के 67वें समारोह का आयोजन 22 मार्च को हुआ। हिंदी सिनेमा की बात करें तो इस बार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने बाजी मारी है। सुशांत की फिल्म ‘छिछोरे’ बेस्ट हिंदी फिल्म चुनी गई, इस फिल्म में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बात की गई थी। वहीं कंगना रनौत को दो फिल्मों के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है, उन्हें ‘मणिकर्णिका’ और फिल्म ‘पंगा’ के लिए ये पुरस्कार दिया गया है। इसके अलावा अक्षय कुमार की…
दिल्ली के LG को ज्यादा अधिकार देने वाले बिल को लोकसभा की मंजूरी, अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका
नई दिल्ली। लोकसभा ने राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन (संशोधन) विधेयक 2021 को सोमवार को मंजूरी दे दी, जिसमें दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) की भूमिका और अधिकारों को परिभाषित किया गया है। ‘एलजी को दिल्ली का बॉस’ बनाने वाले इस विधेयक का सत्ताधारी आम आदमी पार्टी विरोध कर रही है। निचले सदन में विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, ”संविधान के अनुसार दिल्ली विधानसभा से युक्त सीमित अधिकारों वाला एक केंद्रशासित राज्य है। सुप्रीम कोर्ट ने भी अपने फैसले में कहा…
जापान में 7.2 तीव्रता का भूकंप, बुलेट ट्रेन का संचालन रुका, बंद किए गए स्कूल, जारी हुई सुनामी की चेतावनी
नई दिल्ली। पिछले एक साल से लगातार धरती के डोलने का सिलसिला दुनियाभर में जारी है। इस बीच शनिवार को जापान की राजनाधी टेक्यो में भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 7.2 मापी गई है। इसके अलावा वहां के स्थानीय प्रशासन ने सुनामी की भी चेतावनी जारी कर दी। साथ ही लोगों को समुद्री तटों से हटाया गया। जापानी मीडिया के मुताबिक सुनामी वाली चेतावनी को घंटेभर बाद हटा दिया गया। वहीं ईस्ट जापान रेलवे कंपनी ने एहतियात के तौर पर बुलेट ट्रेन का संचालन रोक दिया है। नेशनल…
अभिनेता सोनू सूद को स्पाइस जेट ने किया खास अंदाज में सैल्यूट, फ्लाइट पर उकेरी तस्वीर
नई दिल्ली। कोरोना लॉकडाउन में जब लोग परेशानियों का सामना कर रहे थे उस समय फिल्म अभिनेता सोनू सूद लोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया। उन्होंने लोगों लॉकडाउन के दौरान लोगों को उनके घर तक पहुंचाने में अपने पैसों से व्यवस्था की। मुंबई से कई बसें बिहार, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के शहरों के लिए निकली। उनकी इस दिलेरी को लोगों की सराहना मिली। अब एविएशन कंपनी स्पाइस जेट ने खास अंदाज में सोनू सूद को सैल्यूट किया है। स्पाइस जेट ने अपनी फ्लाइट पर सोनू सूद की…
संसद: स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा- कोविड टीके पूरी तरह सुरक्षित, भ्रमित होने की जरूरत नहीं
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने कोरोना वायरस के टीकों को लेकर अनेक लोगों के मन में पैदा हो रहीं आशंकाओं को खारिज करते हुए शुक्रवार को कहा कि दुनियाभर में वैज्ञानिक विश्लेषण के बाद टीकों को मंजूरी दी गयी है और हमें इन पर विश्वास करना चाहिए। हर्षवर्धन ने लोकसभा में प्रश्नकाल में कहा कि देश-दुनिया में बहुत सारे लोगों के मन में आशंका है कि कोरोना वायरस का टीका आने वाले समय में नुकसान तो नहीं पहुंचाएगा? उन्होंने कहा, ‘‘ भारत में जिन दो…
सुप्रीम कोर्ट ने पूछा, आखिर कितनी पीढ़ियों तक चलता रहेगा आरक्षण
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मराठा कोटा मामले पर सुनवाई के दौरान कहा कि आखिर नौकरियों और शिक्षा में कितनी पीढ़ियों तक आरक्षण जारी रहेगा। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण में 50 प्रतिशत की अधिकतम सीमा को हटाए जाने की स्थिति में पैदा होने वाली असमानता को लेकर भी चिंता व्यक्त की। न्यायमूर्ति अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली पांच जजों की बैंच ने इस मामले में महाराष्ट्र सरकार की ओर से पैरवी कर रहे वकील मुकुल रोहतगी से स्पष्ट रूप से कहा कि कोटा को खत्म करने…
