नई दिल्ली। कोरोना वायरस की दूसरी लहर भारत में तेजी से बढ़ रही है। इसको देखते हुए वैज्ञानिकों ने मैथेमेटिकल मॉडल स्टडी के आधार पर कहा है कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर मिड अप्रैल तक अपने चरम यानी पीक पर होगी। हालांकि उन्होंने ये भी कहा है कि मई के अंत तक कोविड-19 संक्रमण में गिरावट देखी जा सकती है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के मणींद्र अग्रवाल सहित अन्य वैज्ञानिकों ने रिसर्च के बाद कहा है कि चल रही कोरोना महामारी की लहर मिड अप्रैल में हर दिन…
श्रेणी: दिल्ली
रजनीकांत को साल 2019 का दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, केंद्र ने किया नाम का ऐलान, जावड़ेकर ने की घोषणा
नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को साल 2019 का दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड दिया जाएगा। यह घोषणा सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। जावड़ेकर ने ट्विटर हैंडल पर इस बारे में पोस्ट किया है साथ ही जूरी को धन्यवाद भी दिया। रजनीकांत को 51वां दादा साहेब फाल्के सम्मान मिलेगा। अभिनेता @rajinikanth को दिया जाएगा 51वां दादा साहब फाल्के पुरस्कार #DadasahebPhalke pic.twitter.com/RebiBPmlCG — डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) April 1, 2021 प्रकाश जावड़ेकर ने ट्विटर पर रजनीकांत की तस्वीर के साथ पोस्ट किया, यह बताते हुए खुशी हो…
सरकार ने वापस लिया छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर में कटौती का आदेश, पुरानी दर रहेगी लागू
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने छोटी बचत योजनाओं (PPF, KVP, MIS, NSC, सुकन्या समृद्धि योजना आदि) के ब्याज दर में कटौती के ऐलान को वापस ले लिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है। Interest rates of small savings schemes of GoI shall continue to be at the rates which existed in the last quarter of 2020-2021, ie, rates that prevailed as of March 2021. Orders issued by oversight shall be withdrawn. @FinMinIndia @PIB_India — Nirmala Sitharaman (Modi Ka Parivar) (@nsitharaman) April 1, 2021 एक…
#ExamWarriors : प्रधानमंत्री मोदी ने बोर्ड परीक्षाओं से पहले जारी किया एग्जाम वॉरियर्स का नया संस्करण
न्यूज़ डेस्क। पीएम मोदी ने सोमवार को बोर्ड परिक्षाओं से पहले एग्जाम वॉरियर्स किताब का नया संस्करण जारी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने एग्जाम वारियर्स के नए संस्करण की घोषणा करते हुए प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि एग्जाम वारियर्स के नए संस्करण को छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से मिले बहुमूल्य इनपुट से समृद्ध किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि किताब में नए भागों को जोड़ा गया है, जो विशेष रूप से माता-पिता और शिक्षकों को पसंद आएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम सभी को अपने नौजवानों की मदद…
मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान भी निकला थूकने वाला, सफाई में दिया अजीबोगरीब तर्क
न्यूज़ डेस्क। हाल ही में उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक शख्स नौशाद थूक लगाकर रोटियां बनाता हुआ नजर आ रहा था। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि थूकना सिर्फ तंदूर रोटी तक नहीं है ये तो बॉलीवुड तक फैला हुआ है। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान करियर के शुरुआती दिनों में हीरोइनों पर थूकने के लिए कुख्यात हुआ करते थे। हाल ही में जियो मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल में ‘जो जीता वही सिकंदर’ फिल्म पर चर्चा के दौरान…
बोलने की आजादी को आपराधिक मामलों से दबाया नहीं जा सकता : सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को कहा कि इस देश के नागरिकों की बोलने की आजादी को आपराधिक मामलों में फंसाकर दबाया नहीं जा सकता, जब तक कि ऐसे बयान में सार्वजनिक व्यवस्था को प्रभावित करने की प्रवृत्ति न हो। जस्टिस एल. नागेश्वर राव और एस. रवींद्र भट की पीठ ने कहा, “भारत एक बहुभाषी और बहुसांस्कृतिक समाज है। संविधान की प्रस्तावना में स्वतंत्रता का वादा किया गया है, इसके विभिन्न प्रावधान प्रत्येक नागरिक के अधिकारों को रेखांकित करते हैं।” शीर्ष अदालत ने यह टिप्पणी मेघालय में गैर-आदिवासी लोगों…
महाराष्ट्र में जो हो रहा है वो ‘विकास’ नहीं ‘वसूली है : रवि शंकर प्रसाद
नई दिल्ली। इस वक्त महाराष्ट्र में पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के लेटर के कारण भूचाल मचा हुआ है, जिसके बाद महाराष्ट्र की शिवसेना सरकार सवालों के घेरे में आ गई है। इसी बारे में आज केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक प्रेस वार्ता की है, जिसमें उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में इस वक्त जो हो रहा वो ‘विकास’ नहीं ‘वसूली’ है। भारत के इतिहास में ये पहली बार हुआ कि किसी पुलिस कमिश्नर ने लिखा कि राज्य के गृह मंत्री ने मुंबई से 100 करोड़ रुपये महीना वसूली का टार्गेट…
कोविड-19: कोरोना मामलों में वृद्धि को लेकर गृह मंत्रालय ने जारी किए नए दिशा-निर्देश, 1 से 30 अप्रैल तक रहेंगे लागू
नई दिल्ली। केंद्र ने कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर दिशा-निर्देश जारी किया है। नए दिशा-निर्देश के मुताबिक राज्यों को जांच, संपर्कों का पता लगाने, उपचार प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि जिन राज्यों में आरटी-पीसीआर जांच का अनुपात कम है, उन्हें इसे तेजी से बढ़ाना चाहिए। दिशा-निर्देश में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से राज्यों को स्थिति के आकलन के आधार पर स्थानीय स्तर पर पाबंदियां लगाने की अनुमति है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिशा-निर्देशों में…
लोन मॉरेटोरियम केस: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- पूरी तरह से ब्याज माफी संभव नहीं, मॉरेटोरियम अवधि बढ़ाने से किया इंकार
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आज मंगलवार को लोन मॉरेटोरियम पॉलिसी में हस्तक्षेप करने से मना कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वह सरकार को पॉलिसी पर कोई भी निर्देश नहीं दे सकती और लोन मॉरेटोरियम की अवधि छह महीने से अधिक बढ़ाए जानें से सुप्रीम कोर्ट ने मना कर दिया है। उच्चतम न्यायालय ने केन्द्र सरकार, RBI द्वारा 31 अगस्त 2020 से आगे ऋण किस्त स्थगन अवधि का विस्तार नहीं करने के फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार करते हुए कहा कि यह नीतिगत निर्णय है। उच्चतम न्यायालय ने…
अमरावती सांसद का शिवसेना MP पर गंभीर आरोप, बोलीं- वाझे का मुद्दा संसद में उठाने पर दी देख लेने की धमकी
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के अमरावती के सांसद नवनीत रवि राणा ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने उन्हें धमकी दिया है। राणा ने कहा कि सचिन वाझे का मुदा सदन में उठाने के बाद शिवसेना सांसद ने संसद परिसर में कहा, “तू महाराष्ट्र में कैसे घूमती है मैं देखता हूं और तेरे को भी जेल में डालेंगे।” अरविंद सावंत ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए आरोप का खंडन किया है। उन्होंने कहा, ”मैं क्यों उन्हें धमकी दूंगा? यदि उस समय…
