नई दिल्ली। महाराष्ट्र समेत कई राज्यों से वैक्सीन की कमी की शिकायत के बीच विदेश मंत्रालय ने कहा है कि टीकों के निर्यात पर कोई प्रतिबंध नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बगची ने गुरुवार को कहा कि हमारी घरेलू आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आपूर्ति जारी रहेगी। टीके के निर्यात पर कोई प्रतिबंध नहीं है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने गुरुवार को सवाल किया कि राज्य को गुजरात और मध्य प्रदेश समेत कुछ अन्य राज्यों की तुलना में कोविड-19 के कम टीके क्यों दिए जा…
श्रेणी: दिल्ली
अनिल देशमुख को झटका, CBI जांच रोकने की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार और राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की याचिका खारिज कर दी है। याचिका में बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा अनिल देशमुख के खिलाफ मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के आरोपों को लेकर सीबीआई जांच के आदेश को चुनौती दी गई थी। याचिका खारिज होने के पहले दौरान सुप्रीम कोर्ट ने आरोपों को गंभीर बताते हुए इसमें स्वतंत्र जांच की जरूरत बताई । सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान जस्टिस एसके कौल ने कहा “आरोप गंभीर हैं। गृहमंत्री और पुलिस कमिश्नर इसमें…
दुनिया के सबसे बड़े नाखूनों वाली महिला ने कराया नेल कट, 28 साल बाद लिया फैसला
नई दिल्ली। आम तौर पर हम सभी सप्ताह में एक बाद अपने नाखून काटते या शेप करते ही हैं। लेकिन कैसा हो अगर हम आपको बताएं कि एक महिला ने पूरे 28 साल बाद अपने नाखून काटे हैं। दरअसल अमेरिका के टेक्सास की अयाना विलीयम लंबे नाखूनों के मामले में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुकी हैं, लेकिन अब उन्होंने उन्हें इतनी प्रसिद्धि दिलाने वाले नाखूनों के काटने का फैसला किया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीर भी साझा की गई है। इससे पहले आखिरी बार जब अयाना के…
कोविड-19 : अब प्राइवेट और सरकारी दफ्तरों में चलाया जाएगा टीकाकरण अभियान, 11 अप्रैल से शुरू करने की योजना
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में सरकार का पूरा फोकस टीकाकरण अभियान को और ज्यादा तेज करने पर है, ताकी बड़ी आबादी को इस महामारी से बचाया जा सके। इसके लिए केंद्र सरकार ने एक नई योजना बनाई है। जिसके तहत प्राइवेट और सरकारी दफ्तरों में वैक्सीनेशन सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकी 11 अप्रैल से इसे शुरू किया जा सके। सूत्रों के मुताबिक जिन संस्थानों में…
वस्तु एवं सेवा कर नागरिक-हितैषी होना चाहिए : सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कर अधिकारियों द्वारा वस्तु एवं सेवा कर (GST) लागू करने के तरीके के खिलाफ तीखी टिप्पणी करते हुए बुधवार को कहा कि करदाता सभी व्यवसायों को धोखाधड़ी के रूप में नहीं देख सकते हैं। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और एमआर शाह की पीठ ने कहा, “संसद ने जीएसटी को नागरिक-अनुकूल कर संरचना बनाने का इरादा किया था..जिस तरीके से इस अधिनियम को हमारे देश में लागू किया जा रहा है, उससे इसका उद्देश्य खो गया है।” हिमाचल प्रदेश जीएसटी अधिनियम के तहत अल्पकालिक कुर्की (प्रोविजनल अटैचमेंट)…
‘केजरीवाल के खाकी वाले वसूली भाइयों’ ने कार ड्राइवर की बेल्ट से की पिटाई, बदले में जनता ने भी धुना
नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के सिविल डिफेंस कर्मियों ने जनता के साथ हाथपाई की। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया, जिसमें सिविल डिफेंस के लोग ज्यादती करते और एक ड्राइवर को बेल्ट से पीटते हुए दिख रहे हैं। हौज खास में ग्रीन लाइट पर चालान के लिए कार के सामने कूदने पर हुई कहासुनी के बाद सिविल डिफेंस (DCD) वालों ने एक कार के ड्राइवर को बेल्ट से पीटा। इसके बाद जनता ने भी मिल कर उसकी धुनाई की। असल में, मामला कुछ…
कोविड-19 : पब्लिक प्लेस है कार, अकेले हों तब भी मास्क पहनना जरूरी : दिल्ली हाईकोर्ट
नई दिल्ली। अगर आप कार में अकेले हैं, तब भी मास्क पहनना जरूरी है। वाहन एक सार्वजनिक स्थान की तरह है और उसमें बैठने के दौरान सुरक्षा कवच को भूला नहीं जा सकता। दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने एक फैसले में यह बात कही है। इससे स्पष्ट है कि कार में अकेले होने के दौरान भी अब मास्क पहनना जरूरी होगा वरना पुलिस आपका चालान काट सकती है। अदालत ने कहा कि मास्क एक ऐसा सुरक्षा कवच है, जो पहनने वाले को तो बचाता ही है बल्कि उसके करीबियों की…
#CovidVaccination : 45 साल से कम उम्र के लोगों को भी दिया गया टीका, गड़बड़ी पर केंद्र ने दिल्ली सरकार को चेताया
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच नियमों को दरकिनार कर 45 साल से कम उम्र के लोगों को भी कोरोना वैक्सीन लगाने का मामला सामने आया है। निजी अस्पताल में हुई इस गड़बड़ी को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्ली के स्वास्थ्य सचिव को चेताया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्ली के प्रमुख सचिव को लेटर लिखकर बताया कि दिल्ली के कुछ निजी टीकाकरण केंद्र वैक्सीन को लेकर तय उम्र सीमा का ध्यान नहीं रख रहे हैं। इन केंद्रों पर 45 साल से कम उम्र के लोगों…
Coronavirus India: देश में कोरोना से बिगड़ते हालात के बीच, फिर मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस के नए मामलों ने सभी पुराने रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है। कई राज्यों में हालात काफी खराब हो चुके हैं। इस सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अप्रैल को विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत करेंगे। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना की स्थिति पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए से होगी। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते पिछले पांच दिनों में प्रधानमंत्री की होने वाली यह दूसरी बैठक होगी। यह बैठक कोरोना के पिछले…
PM मोदी ‘परीक्षा पे चर्चा 2021’ में बुधवार को छात्रों, शिक्षकों से करेंगे बात
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को ‘परीक्षा पे चर्चा 2021’ के चौथे संस्करण में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ परीक्षाओं के बारे में बातचीत करेंगे। इस बहुप्रतीक्षित बातचीत का उद्देश्य छात्रों का मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ाना है। बातचीत बुधवार को 7 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शुरू होगा। पीएम आगामी बोर्ड परीक्षाओं के बारे में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ बातचीत करेंगे और शैक्षणिक तनाव से निपटने के तरीके बताएंगे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 4 मई से कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा,…
