नई दिल्ली। उन्नाव रेप पीड़िता जिसे बीते 5 दिसंबर को एयरलिफ्ट के जरिए गंभीर हालत में लखनऊ से दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल लाया गया था, ने शुक्रवार (6 दिसंबर) रात को दम तोड़ दिया। उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय एक युवती को गुरुवार (5 दिसंबर) तड़के जलाये जाने की घटना हुई थी। अस्पताल के बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. शलभ कुमार ने बताया, ”हमारे बेहतर प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। शाम में उसकी हालत खराब होने लगी। रात…
श्रेणी: दिल्ली
अब संसद भवन की कैंटीन में नहीं मिलेगा सस्ता खाना, सब्सिडी छोड़ने को राजी हुए सभी सांसद, बचाये जा सकेंगे 17 करोड़ रू
नई दिल्ली। सांसदों ने संसद की कैंटीन में खाद्य वस्तुओं पर मिलने वाली सब्सिडी को छोड़ने का सर्वानुमति से निर्णय किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार यह निर्णय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सुझाव के बाद किया। इनका मानना है कि इतना अधिक सब्सिडी देना उपयुक्त नहीं है। उन्होंने बताया कि सब्सिडी समाप्त होने से सालाना 17 करोड़ रूपये बचाया जा सकेगा। यह निर्णय लागू होने के बाद खाद्य पदार्थो की कीमतें लगभग दोगुनी हो जायेगी। गौरतलब है कि संसद भवन के कैंटीन…
चिदंबरम पर भाजपा का पलटवार जावड़ेकर बोले- चिदंबरम खुद ही स्वयं के निर्दोष होने का प्रमाणपत्र दे रहे हैं। यह अदालत की शर्तों का उल्लंघन है।’’
नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बृहस्पतिवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम पर अदालत की जमानत शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुये कहा है कि उन्होंने जमानत पर रिहा होने के अगले दिन ही अदालत के फैसले पर टिप्पणी कर उच्चतम न्यायालय के आदेश का उल्लंघन किया है। जावड़ेकर ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं को बताया, ‘‘उच्चतम न्यायालय ने चिदंबरम को जमानत देते हुये कहा था कि वह विचाराधीन मामले के बारे में कोई सार्वजनिक बयान नहीं देंगे, लेकिन चिदंबरम ने आज यह…
देश में महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते यौन उत्पीड़न मामलों एवं महिला सुरक्षा पर बोले कानून मंत्री, मामलों के निराकरण के लिये 1023 फास्ट ट्रैक अदालतें बनेंगी
नई दिल्ली। केन्द्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बृहस्पतिवार को बताया कि बलात्कार, महिलाओं के विरुद्ध हिंसा और बच्चों के यौन उत्पीड़न को रोकने संबंधी कानून पाक्सो के मामलों के त्वरित निस्तारण के लिये देश भर में 1023 फास्ट ट्रैक अदालतें स्थापित करने का राज्यों को प्रस्ताव भेजा गया है। इसे 16 राज्यों ने स्वीकार कर लिया है। प्रसाद ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामलों का शीघ्र निस्तारण सरकार के लिये प्राथमिकता है। इसके तहत गंभीर आपराधिक…
नेशनल कैपिटल टेरिटेरी ऑफ दिल्ली बिल राज्यसभा से भी पास, अवैध कॉलोनियां होंगी नियमित 40 लाख लोगों को मिलेगा लाभ
नई दिल्ली। आज राज्यसभा में दिल्ली की 1700 से अधिक अवैध कॉलोनियों को नियमित करने का विधेयक पेश किया गया। ये विधेयक आवासन एवं शहरी विकास राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी पेश किया। इस विधेयक को लोकसभा पिछले सप्ताह मंज़ूरी दे चुकी है। राज्यसभा से भी इसे मंज़ूरी मिलने के बाद इन कालोनियों में रहने वाले लगभग 40 लाख से अधिक लोगों को संपत्ति के स्वामित्व का अधिकार मिल गया। .@narendramodi सरकार ने 1733 से ज्यादा कॉलोनी, 7 लाख से ज्यादा घर, 40 लाख से ज्यादा लोगो को फायदा पहुंचाया। किसी…
केजरीवाल के दिल्ली में Free WiFi योजना ऐलान पर अमल शुरू, 16 दिसंबर से मिलेगी फ्री वाई फाई की सुविधा, स्थापित होंगे 11,000 हॉटस्पॉट
नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव को देखते हुए दिल्ली आम आदमी पार्टी की सरकार एक के बाद एक कई एलान कर रही है। महिलाओं को फ्री बस सेवा हो या फिर पानी और बिजली की दरों को कम करना हो, केजरीवाल सरकार हर तरफ चुनाव को देखते हुए एक के बाद एक घोषणाएं कर रही है। आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फ्री हॉटस्पॉट सेवा शुरू करने की भी घोषणा की दिल्ली में 100 फ्री WiFi हॉटस्पॉट 16 दिसम्बर से शुरू होंगे। आलनेवाले समय में 11,000 हॉटस्पॉट लगाए…
309 करोड़ के INX मीडिया मामले के आरोपी पी चिदंबरम को SC से मिली सशर्त जमानत, कोंग्रेसियों में जश्न, बंटी जलेबी-मिठाई
नई दिल्ली। INX मीडिया धन शोधन मामले में जेल में बंद पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। चिदंबरम को यह जमानत ED मामले में मिली है। दिल्ली हाई कोर्ट के 15 नवंबर के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त कर दिया है। चिदंबरम को यह जमानत 2 लाख के निजी मुचलके पर मिली है। चिदंबरम सार्वजनिक बयान और कोई साक्षातकार भी नहीं दे सकेंगे। चिदंबरम 107 दिनों बाद जेल से बाहर आयेंगे। उन्हें पहले ही CBI की केस में जमानत मिली हुई है।…
संसद में अधीर हुए चौधरी, लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बताया निर्बला सीतामरण
नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र के 11वें दिन सदन में गहमा गहमी में हैदराबाद गैंगरेप से लेकर अर्थव्यवस्था पर चरर्चा हो रही थी। लेकिन इन सब के बीच कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लेकर आपत्तिजनक बयान दे दिया। अधीर रंजन चौधरी ने कॉरपोरेट टैक्स पर चर्चा के दौरान कहा कि कभी-कभी लगता है कि आपको (निर्मला सीतरमण) नहीं निर्बला सीतमरण कहना ठीक होगा कि नहीं। आप मंत्री पद पर तो हैं लेकिन जो आपके मन में है वो कह पाती हैं या…
अयोध्या फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जमीयत उलेमा ए हिंद, दायर की पुनर्विचार याचिका
नई दिल्ली। राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष सैयद अशहद रशीदी ने पुनर्विचार याचिका दाखिल की है। अशहद रशीदी अयोध्या मामले में मुस्लिम पक्ष के 10 याचिकाकर्ताओं में से एक हैं। मिली जानकारी के अनुसार दायर की गई याचिका 217 पन्नों की है। याचिका में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने यह माना है कि वहां पर नमाज होती थी। इसके बावजूद मुसलमानों को बाहर कर दिया। ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला…
शिरोमणि अकाली दल के MLA सिरसा ने औरंगजेब लेन के साइन बोर्ड पर पोती कालिख, किया विरोध
नई दिल्ली। शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा और अन्य दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने आज औरंगजेब लेन के साइन बोर्ड पर कालिख पोत के विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि वे औरंगजेब का नाम सड़कों, और देश की किताबों से हटाने’ की मांग कर रहे हैं। साइन बोर्ड पर कालिख पोतने के बाद अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि गुरु तेग बहादुर ने औरंगजेब के बलपूर्वक धर्मांतरण के प्रयासों के खिलाफ अपने जीवन का बलिदान कर दिया। सिरसा ने…
