नई दिल्ली। ऊंचाई वाले क्षेत्र जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी की वजह से उत्तर भारत में सर्दी बढ़ गई है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को भारी बारिश हुई और ठंडी हवाएं चली जिससे लोग ठिठुरने लगे। भारतीय मौसम विभाग में क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शहर में तेज ठंडी हवाओं और बिजली कड़कने के साथ लगभग दो घंटेबारिश हुई। उन्होंने कहा, “14-15 दिसंबर को शहर का तापमान गिरकर 10 डिग्री से नीचे जा सकता है।” शहर का…
श्रेणी: दिल्ली
राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद नागरिकता संशोधन विधेयक बना कानून
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2019 (CAB) को अपनी मंजूरी दे दी, जिसके बाद यह एक कानून बन गया है। एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार गुरुवार को आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित होने के साथ ही यह कानून लागू हो गया है। इस कानून के अनुसार हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के जो सदस्य 31 दिसंबर 2014 तक पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आए हैं और जिन्हें अपने देश में धार्मिक उत्पीड़न का सामना पड़ा है, उन्हें गैरकानूनी प्रवासी नहीं माना…
अयोध्या रिव्यू पिटीशन पर सुप्रीम कोर्ट का महत्वपूर्ण निर्णय, केस में दाखिल सभी 18 याचिकाएं खारिज
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अयोध्या विवाद मामले में नौ नवंबर के फैसले को चुनौती देने वाली पुनर्विचार याचिकाओं को खारिज कर दिया। प्रधान न्यायाधीश एस. ए. बोबडे की अध्यक्षता वाली पांच-न्यायाधीशों की पीठ ने कहा, “खुली अदालत में समीक्षा याचिकाओं को सूचीबद्ध किए जाने के आवेदन खारिज किए जाते हैं। हमने पुनर्विचार याचिकाओं और इससे जुड़े कागजात को सावधानी पूर्वक देख लिया है। हमें इन पर विचार करने के लिए कोई भी आधार नहीं मिला है। तदनुसार पुनर्विचार याचिकाएं खारिज की जाती हैं।” शीर्ष अदालत ने विवादित…
संसद से पास नागरिकता संशोधन बिल को IUML ने दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, कपिल सिब्बल लड़ेंगे केस
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन विधेयक (CAB) को संसद द्वारा मंजूरी प्रदान किए जाने के बाद जहां कई जगह खुशियां मनाई जा रही है। वहीं कई जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) आज सुप्रीम कोर्ट में नागरिकता संशोधन 2019 के खिलाफ रिट पीटिशन दायर करेगी। ज्ञात हो कि गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए कांग्रेस नेता चिदंबरम और कपिल सिब्बल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दोनों वकील डरा रहे थे कि बिल अदालत में…
मोदी सरकार को मिली बड़ी कामयाबी, नागरिकता संशोधन विधेयक राज्यसभा में भी पास, पक्ष में 125 और विपक्ष में पड़े 105 वोट
नई दिल्ली। नागरिकता (संशोधन) विधेयक (CAB) को संसद की मंजूरी मिल गई है। राज्यसभा में विधेयक के पक्ष में 125 वोट और विरोध में 105 वोट पड़े। लोकसभा में यह विधेयक पहले ही पास हो चुका है। राज्यसभा ने नागरिकता संशोधन विधेयक को प्रवर समिति में भेजे जाने के माकपा सदस्य के के रागेश के प्रस्ताव को मतविभाजन के बाद 99 के मुकाबले 124 मतों से खारिज किया। सभी राज्यों में यह बिल लागू होगा। A landmark day for India and our nation’s ethos of compassion and brotherhood! Glad that…
नागरिकता विधेयक का समर्थन करना भारत की बुनियाद को नष्ट करने का प्रयास होगा: राहुल
नई दिल्ली। गत रात्रि लोकसभा में पारित नागरिकता संशोधन विधेयक के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को दावा किया कि यह विधेयक संविधान पर हमला है और इसका समर्थन करना भारत की बुनियाद को नष्ट करने का प्रयास होगा। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक संविधान पर हमला है। जो कोई भी इसका समर्थन करता है वो हमारे देश की बुनियाद पर हमला और इसे नष्ट करने का प्रयास कर रहा है। The #CAB is an attack on the Indian constitution. Anyone who supports…
रामचंद्र गुहा समेत 1000 से अधिक वैज्ञानिकों और विद्वानों ने नागरिकता विधेयक के खिलाफ याचिका पर किये हस्ताक्षर
नई दिल्ली। लोकसभा में गत रात्रि पारित नागरिकता संशोधन विधेयक के वर्तमान स्वरूप को वापस लेने की मांग को लेकर एक हजार से अधिक वैज्ञानिकों और विद्वानों ने एक याचिका पर हस्ताक्षर किए हैं। जानेमाने शिक्षाविद् प्रताप भानु मेहता ने कहा है कि इस कानून से भारत एक “असंवैधानिक नस्लीतंत्र” में बदल जाएगा। लोकसभा में सोमवार को इस विधेयक पर सात घंटे से भी अधिक समय तक चर्चा हुई थी। नागरिकता संशोधन विधेयक (कैब) में अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना के कारण 31 दिसंबर 2014 तक भारत आए…
महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार, चिंताजनक और शर्मनाक अब वक्त आगया लड़कों को चेताया जाए : वेकैंया नायडू
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने महिलाओं एवं लड़कियों के खिलाफ हाल में होने वाले अत्याचारों को ‘चिंताजनक’ और ‘शर्मनाक’ बताते हुए सोमवार को कहा कि समस्या से निपटने के लिए सिर्फ विधेयक ले आना काफी नहीं है, सामाजिक बुराइयों को खत्म करने के लिए राजनीतिक इच्छा शक्ति की जरूरत है। श्री नायडू ने कहा कि लड़कियां जब बाहर जाती हैं तो आमतौर पर उन्हें सतर्क रहने के लिए कहा जाता है लेकिन वक्त आ गया है कि लड़कों को चेताया जाए। फिक्की की ओर से यहां आयोजित एक सम्मेलन…
दिल्ली झांसी रोड अग्निकांड में 43 मौतों की कब्रगाह बनी इमारत के मालिक रेहान को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
नई दिल्ली। दिल्ली की अनाज मंडी में रविवार को लगी आग के मामले में पुलिस ने इमारत के मालिक रेहान को गिरफ्तार कर लिया है। इस अग्निकांड में 43 लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने उसपर भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) और धारा 285 (आग या ज्वलनशील पदार्थ के संदर्भ में लापरवाही) के तहत मामला दर्ज किया है। दरअसल, पुरानी अनाज मंडी की चार मंजिला इमारत में रविवार सुबह अचानक आग लगने से पांच नाबालिग समेत 43 मजदूरों की मौत हो गई। इस घटना में…
दिल्ली रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी इलाके में लगी भीषण आग, 43 लोगों की मौत, PM मोदी-अमित शाह ने जताया दुख, दिया हर संभव मदद का आश्वाशन
नई दिल्ली। रविवार अल सुबह दिल्ली के रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी स्थित एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग में अब तक 43 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि करीब दो दर्जन से अधिक लोगों को राजधानी के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। आग इतनी भीषण थी कि मौके पर दमकल की 30 गाड़ियों को तैनात करना पड़ा। अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने 50 से ज्यादा लोगों को बचाया है। आग में झुलसे अन्य लोगों को दिल्ली के एलएनजेपी, सफदरजंग, आरएमएल और हिंदू राव हॉस्पिटल…
