नई दिल्ली। बलात्कारियों को फांसी की सजा की मांग को लेकर पिछले 13 दिनों से राजघाट पर आमरण अनशन पर बैठीं दिल्ली महिला की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल की तबीयत बिगड़ गई और वे रविवार की सुबह बेहोश हो गई। जिसके बाद स्वाति मालीवाल को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया है। स्वाति मालीवाल को डॉक्टर्स ने ग्लूकोज़ चढ़ाने की कोशिश की। लेकिन, स्वाति ने इनकार कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुश्री मालीवाल को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक मालीवाल सुबह करीब 7 बजे…
श्रेणी: दिल्ली
भारत गरीबी उन्मूलन, मध्यम आय वर्ग वाला देश बनना चाहता है: राष्ट्रपति कोविंद
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को कहा कि सतत विकास के लिए प्रयासरत भारत गरीबी उन्मूलन और मध्यम आय वर्ग वाली अर्थव्यवस्था बनना चाहता है। कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में केंद्रीय विश्वविद्यालयों और कृषि, दवा-निर्माण, विमानन, फुटवियर-डिजाइन, फैशन, पेट्रोलियम और ऊर्जा, समुद्री अध्ययन, योजना और वास्तुकला और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों से जुड़े उच्च शिक्षण संस्थानों के 42 प्रमुखों के एक सम्मेलन की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा, ‘‘भारत ने स्थायी विकास के लिए खुद को तैयार किया है क्योंकि वह गरीबी उन्मूलन और एक मध्यम आय वर्ग वाला…
छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल का दावा, पिछले एक साल में एक भी किसान ने नहीं की आत्महत्या
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद से राज्य में एक भी किसान ने आत्महत्या नहीं की है। कांग्रेस की ‘भारत बचाओ’ रैली में बघेल ने कहा, ‘‘ हमारी सरकार किसानों को 2500 रुपये समर्थन मूल्य देना चाहती है लेकिन (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी रोक रहे हैं। फिर भी छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ न्याय होगा। उनकी जेब में 2500 रुपये आएंगे।’’ ये केवल जलाना जानते हैं। ये केवल काटना और बांटना जानते हैं। ये देश में आग लगाना चाहते हैं।…
राहुल के बयान से भड़की शिवसेना, कहा – ना करें वीर सावरकर का अपमान, वो पूरे देश के देवता हैं
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की यहां रामलीला मैदान में शनिवार को आयोजित ‘भारत-बचाओ रैली’ में राहुल गांधी ने हिंदूवादी नेता विनायक दामोदर सावरकर पर निशाना साधा तो महाराष्ट्र में गठबंधन सहयोगी शिवसेना ने उस पर नाराजगी जाहिर की है। शिवसेना ने राहुल गांधी का बगैर नाम लिए उन्हें सावरकर का अपमान न करने की नसीहत दी है। We respect Pandit Nehru and Mahatma gandhi , you dont insult savarkar ,समझने वाले समझ गये है …जय हिंद!! — Sanjay Raut (@rautsanjay61) December 14, 2019 शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने…
भारत बचाओ रैली में गरजे राहुल, मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं, गाँधी है, मर जाउंगा पर माफी नहीं मांगूगा
नई दिल्ली। दिल्ली रामलीला मैदान में भारत बचाव रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला किया। राहुल ने कहा कि इतने छोटे मैदान में इतने सारे बब्बर शेर और शेरनियां कैसे खड़े कर दिए। यह हमारा कांग्रेस का कार्यकर्ता किसी से नहीं डरता। देश को डराया जा रहा है, दबाया जा रहा है। कांग्रेस वाला तो नहीं डरता, वो बब्बर शेर होता है। मगर, मैं मीडिया और सरकारी संस्थाओं में बैठे लोगों से कहना चाहता हूं- डरो मत, कांग्रेस पार्टी…
मजबूत, लोकतांत्रिक, समृद्ध और शांतिपूर्ण मालदीव के लिए भारत प्रतिबद्ध: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां की यात्रा पर आए मालदीव के विदेश मंत्री से शुक्रवार को कहा कि भारत एक मजबूत, लोकतांत्रिक, समृद्ध और शांतिपूर्ण मालदीव के लिए माले के साथ साझेदारी को लेकर प्रतिबद्ध बना हुआ है। मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद छठे भारत-मालदीव संयुक्त आयोग बैठक (जेसीएम) के लिए भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। उन्होंने यहां प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। श्री मोदी ने (मालदीव में) राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह की सरकार के प्रथम वर्ष में हासिल की गई उपलब्धियों को लेकर उन्हें अपनी…
‘Rape in India’ वाले बयान पर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात, दर्ज कराई राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत
नई दिल्ली। राहुल गांधी के रेप इन इंडिया ‘Rape in India’ वाले बयान को लेकर भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज कराने के बाद भाजपा की दिग्गज महिला नेता स्मृति ईरानी ने मीडियाकर्मियों के समक्ष कहा कि हमने राहुल के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई है और चुनाव आयोग ने हमें आश्वासन दिया है कि वे कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए न्याय करेंगे। कल झारखंड चुनावी रैली में @RahulGandhi जी द्वारा #MakeInIndia को #RapInIndia कहकर देश की सभी महिला…
सोनिया गांधी समझाएं राहुल को, ऐसे बयान के लिये भारतीय महिलाएं क्षमा नहीं करेंगी: स्मृति ईरानी
नई दिल्ली। बलात्कार के मामलों को लेकर खबरों में छाये राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कहा कि यह घृणित टिप्पणी है जहां ऐसे मामलों पर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की जा रही है। इससे पहले, लोकसभा में भाजपा सदस्यों ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की झारखंड के गोड्डा में एक रैली में बृहस्पतिवार को की गयी टिप्पणी को लेकर भारी हंगामा किया। भाजपा की महिला सांसदों ने खासतौर पर राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की।स्मृति…
लोकसभा के शीतकालीन सत्र में 115 % कामकाज, 14 विधेयक हुए पारित: अध्यक्ष ओम बिरला
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को बताया कि सत्र में निचले सदन में 115 प्रतिशत कामकाज हुआ और इस दौरान 130 घंटे 45 मिनट की कार्यवाही के दौरान 14 विधेयक पारित हुए एवं औसतन प्रतिदिन 20.42 अनुपूरक प्रश्नों के उत्तर दिये गए। लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिये स्थगित करने से पहले सदन के अध्यक्ष बिरला ने कहा कि सत्र के दौरान सदन की 20 बैठकें हुई, जो 130 घंटे 45 मिनट चलीं। वर्ष 2019-20 के लिये अनुदान की अनुपूरक मांगों पर 5 घंटे और 5 मिनट…
राहुल ने किया माफी मांगने से इनकार, कहा- अपने बयान पर हूं कायम
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने झारखंड के चुनावी सभा में रेप को लेकर किए गए अपने टिप्पणी पर कायम हैं और माफी मांगने से इनकार किया है। राहुल ने कहा कि मेरे पास मेरे फोन में एक क्लिप है जिसमें नरेंद्र मोदी जी दिल्ली को ‘बलात्कार की राजधानी’ कह रहे हैं। मैं इसे ट्वीट करुंगा ताकि हर कोई देख सके। नॉर्थ ईस्ट में विरोध प्रदर्शनों से ध्यान हटाने के लिए बीजेपी इसे मुद्दा बना रही है। इतिहास में पहली बार हुआ कि गांधी खानदान…
