नागरिकता ACT (CAA) पर विपक्ष के झूठ का जवाब देगी भाजपा, चलायेगी जागरूकता अभियान, 250 से ज्यादा स्थानों पर होंगी प्रेस वार्ता

नई दिल्ली। भाजपा ने शनिवार को आरोप लगाया कि नागरिकता संशोधन अधिनियम पर विपक्ष और मुख्यतः कांग्रेस द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है और पार्टी ‘भ्रम और झूठ’ की विपक्ष की राजनीति का जवाब देने के लिये 10 दिनों का विशेष अभियान चलायेगी और तीन करोड़ से ज्यादा परिवारों से संपर्क करेगी। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस और पाकिस्तान की भाषा मिलती-जुलती है। कांग्रेस और पाकिस्तान का यह वैचारिक मेल देश के लिए घातक है। हमें दोगुनी ताकत से कांग्रेस के दोहरे रवैये और…

रामलीला मैदान से MP मोदी ने CAA और NRC पर विरोधियों को दिया करारा जवाब, कहा- देश के मुसलमानों का CAA से कोई लेना-देना नहीं

नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी ने रविवार को विरोधियों पर लोगों के बीच डर फैलाने और नागरिकता संशोधन कानून पर मुस्लिमों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार की योजनाओं में कभी भी धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया गया। दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि नागरिकता कानून और प्रस्तावित NRC (राष्ट्रीय नागरिक पंजी) का भारतीय मुस्लिमों से कुछ लेना देना नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक झूठ फैलाया जा रहा है कि…

CAA नागरिकता कानून पर हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री मोदी कड़ा प्रहार, जलना है तो मोदी का पुतला जलाओ, देश की संपत्ति नहीं

नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी रामलीला मैदान में रैली को संबोधित करने के लिए पहुंच चुके हैं। अनाधिकृत कालोनियों को नियमित करने के फैसले के बाद इस रैली का आयोजन किया गया है। जिसमें नागरिकता कानून और हिंसा पर PM मोदी ने कहा कि आज जो लोग कागज-कागज, सर्टिफिकेट-सर्टिफिकेट के नाम पर मुस्लिमों को भ्रमित कर रहे हैं, उन्हें ये याद रखना चाहिए कि हमने गरीबों की भलाई के लिए, योजनाओं के लाभार्थी चुनते समय कभी कागजों की बंदिशें नहीं लगाईं। हमने उज्ज्वला योजना के तहत जब 8 करोड़ से…

दिल्ली-NCR सहित पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, भूकंप की तीव्रता 6.3, अफगानिस्तान के हिंदूकुश में था केंद्र, कोई हताहत नहीं

नई दिल्ली। दिल्ली-NCR सहित पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके लोगों ने महसूस किए हैं। शुक्रवार शाम पांच बजे एक बार फिर धरती हिली और पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रियक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के झटकेअफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में 6.3 तीव्रता का भूकंप#BREAKING #NewsAlert — डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) December 20, 2019 अभी तक मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिन्दुकुश रहा हैं। भारत मौसम…

CAA नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली में हिंसक हुआ विरोध प्रदर्शन, कार में लगाई गई आग

नई दिल्ली। दिल्ली के दरियागंज इलाके में शुक्रवार को जुमे की नवाज के बाद नागरिकता संशोधन कानून CAA के खिलाफ शुरू हुए प्रदर्शन के दौरान एक कार को आग के हवाले कर दिया गया। राष्ट्रीय राजधानी में दिनभर हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बाद आगजनी की यह पहली घटना है। पुलिस ने पुरानी दिल्ली से जंतर मंतर की ओर मार्च का प्रयास कर रहे प्रदर्शनकारियों के विशाल समूह पर पानी की बौछारें कीं और लाठीचार्ज भी किया। पुलिस ने उन्हें दिल्ली गेट पर ही रोक दिया। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को…

HC ने दोषी पवन के नाबालिग होने का दावा किया खारिज, वकील पर टोका 25 हजार जुर्माना

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने निर्भया सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में फांसी की सजा का सामना कर रहे चार दोषियों में एक की याचिका बृहस्पतिवार को खारिज कर दी। याचिका में उसने दावा किया था कि दिसंबर 2012 में अपराध के समय वह नाबालिग था। न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत ने अदालत की ओर से कई बार पत्र भेजे जाने के बावजूद पेश नहीं हुए दोषी के वकील ए पी सिंह पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। अदालत ने दिल्ली बार काउंसिल को दोषी की उम्र के…

दिल्ली में इंटरनेट सेवायें बाधित होने पर सुनील मित्तल का जवाब, सरकार के निर्देश पर ऐसा किया

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर राजधानी में जारी विरोध प्रदर्शन के बीच आज राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बाधित होने के बारे में भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल ने कहा कि कंपनी द्वारा सरकार के निर्देश का अनुपालन करते हुये ऐसा हुआ। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बजट पूर्व बैठक में भाग लेने के बाद मित्तल ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस बारे में सरकार की ओर से आदेश दिया गया था और हम सिर्फ उसका अनुपालन कर रहे थे।’’ नागरिकता संशोधन…

टला निर्भया के गुनहगारों का डेथ वारंट, अब होगी 7 जन. को सुनवाई, दोषियों को समय मिलते ही रो पड़ी निर्भया की मां, कहा- हमारे अधिकारों का क्या ?

नई दिल्ली। भारत की सुप्रीम कोर्ट में आज निर्भया गैंगरेप केस में चारों दोषियों को 7 जनवरी तक की मोहलत मिल गई है। पटियाला हाउस कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई के दौरान कहा कि मैं आप लोगों (दोषियों) को पूरा वक्त दे रहा हूं, इसीलिए 7 जनवरी तक समय दिया जा रहा है। अदालत द्वारा सात जनवरी के लिए स्थगित किये जाने के बाद निर्भया की मां बुधवार को पटियाला हाउस अदालत के बाहर अत्यंत भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि वह अदालत के फैसले से “निराश” हैं। उन्होंने कहा,…

संशोधित नागरिकता ACT पर सुप्रीम कोर्ट ने स्टे लगाने से किया इनकार, जारी किया केंद्र को नोटिस

नई दिल्ली। हाल ही संसद से पारित संशोधित नागरिकता कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने क्रियान्वयन पर रोक लगाने से इनकार करते हुए केंद्र को नोटिस जारी किया। सुप्रीम कोर्ट ने संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में दायर आईयूएमएल, कांग्रेस नेता जयराम रमेश और अन्य की याचिका पर सुनवाई की तारीख 22 जनवरी तय की है। उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को संशोधित नागरिकता कानून की संवैधानिक वैधता की जांच करने का फैसला किया है। ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा था कि नागरिकता…

जामिया हिंसा मामले में पुलिस ने 10 लोग किया गिरफ्तार, इनमें से कोई भी छात्र नहीं, सभी आरोपी आपराधिक बैकग्राउंड के

नई दिल्ली। दिल्ली जामिया विश्वविद्यालय और जामिया नगर में नागरिकता ACT के खिलाफ रविवार को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुए संघर्ष मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि 15 दिसंबर को हुई घटना के सिलसिले में जिन दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है वह सभी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में कोई भी छात्र नहीं है। वहीं दिल्ली पुलिस ने सोमवार को दिए बयान में कहा था…