देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस (CDS) बने सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत

नई दिल्ली। सेना प्रमुख बिपिन रावत को देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया गया है। आपको बता दें कि मंगलवार को बिपिन रावत सेना प्रमुख पद से रिटायर होने वाले हैं। हालांकि अब उन्हें देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बनाया जा चुका है। गौरतलब है कि बीते मंगलवार को मंत्रिमंडल समिति ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के सृजन को मंजूरी दी थी। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस वार्ता में कहा था कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ रक्षा मंत्रालय के तहत डिपार्टमेंट ऑफ…

2020 नए साल के जश्न को टल्ली होकर न मनाये, भरना पड़ेगा 10 हजार का चालान ! और भी बहुत कुछ यंहा पढ़े……

नई दिल्ली। नए साल 2020 में जश्न के मौके पर अगर किसी ने बहुत ज्यादा शराब पी और फिर गाड़ी चलाने की जिद की तो उसे जेल की हवा खानी पड़ सकती है। ज्ञात हो कि अगर चालाक टल्ली मिला तो पुलिस चालान काटेगी लेकिन इस बीच अगर वह गरमी से पेश आता है तो पुलिस कैब के जरिए चालाक को उसके घर तक छुड़वाने का इंतजाम करेगी। पुलिस चालाक को घर छुड़वाने के लिए ऐप बेस्ड कैब का इस्तेमाल करेगी और आप यह बिल्कुल भी मत सोचना की कैब…

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन दादा साहब फाल्के पुरस्कार से हुए सम्मानित, पढ़े क्या कहा……..

नई दिल्ली। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को रविवार को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें यह पुरस्कार दिया। बिग बी ने दादासाहेब फाल्के मिलने पर कहा कि जब मुझे ये सम्मान मिला तो मुझे लगा कि क्या मेरा करियर खत्म हो चुका है। लेकिन बिग बी ने फिर कहा कि अभी उन्हें लगता है कि शायद फिल्म इंडस्ट्री में कुछ काम करना बाकी है। ज्ञात हो कि 23 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित हुए 66वें राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में खराब तबियत…

केंद्रीय सुरक्षाबलों (CRPF) के जवानों के परिवारों की देखभाल के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार: श्री शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि मोदी सरकार देश की रक्षा करने वाले केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों के परिवारों की देखभाल करने के लिए प्रतिबद्ध है। शाह ने यहां CRPF के नए मुख्यालय भवन के शिलान्यास के दौरान CRPF कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है कि अर्धसैनिक बल के प्रत्येक जवान कम से कम 100 दिन अपने परिवार के साथ बिताएं। उन्होंने यह भी कहा कि अर्धसैनिक बल के जवानों के परिवारों…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया अटल भूजल-अटल टनल योजना काे लॉन्च, पढ़े…. इन 7 राज्यों को होगा फायदा

नई दिल्ली। आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर केंद्र सरकार ने बुधवार को दो महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत की है। ये योजनाएं अटल भूजल और अटल टनल नाम से शुरू की गई है। इसके लिए केंद्र सरकार 6,000 करोड़ रुपये आवंटित करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन दोनों योजनाओं का शुभारंभ किया। सोचिए,18 करोड़ ग्रामीण घरों में से सिर्फ 3 करोड़ घरों में।70 साल में इतना ही हो पाया था।अब हमें अगले पाँच साल में 15 करोड़ घरों तक पीने का साफ पानी, पाइप से…

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व अन्य पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती के अवसर पर दिल्ली स्थित उनके स्मारक ‘सदैव अटल’ पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, ‘‘आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी जी की जन्म जयंती के अवसर पर सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में लोकोपकारी, पारदर्शी, सक्षम प्रशासन के प्रति नव प्रतिबद्धता और संकल्प लें।’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सदैव अटल स्मारक पहुंचे और वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। On the birth anniversary…

CAA-NRC पर मचे बवाल के बीच मोदी कैबिनेट ने दी राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR)को मंजूरी, मिला 8,500 करोड़ रुपये का बजट

नई दिल्ली। देशभर में नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर को लेकर मचे घमाशान के बीच अब राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर यानी NPR को मोदी सरकार ने मंजूरी दे दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में NPR को मंजूरी दे दी गई है। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक इस बार NPR के लिए आंकड़े इकट्ठा करने का काम 1 अप्रैल 2020 से शुरू होगा और 30 सितंबर तक किया जाएगा। ज्ञात हो कि NPR की शुरुआत साल 2010 में…

भाजपा झारखंड के जनादेश का सम्मान करती है: अध्यक्ष अमित शाह

नई दिल्ली। गृह मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव के जनादेश का सम्मान करते हुये पार्टी के प्रतिद्वंद्वी गठबंधन से मिली पराजय को स्वीकार करती है। शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों और घोषित परिणाम के आधार पर ट्वीट कर कहा, ‘‘हम झारखंड की जनता द्वारा दिये गये जनादेश का सम्मान करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा को 5 वर्षों तक प्रदेश की सेवा करने का जो मौका दिया था उसके लिए हम जनता का हृदय से आभार…

नागरिकता कानून के खिलाफ कांग्रेस का राजघाट पर सत्याग्रह, सोनिया गांधी समेत बड़े नेता हुए शामिल

नई दिल्ली। आज सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में पार्टी के शीर्ष नेता ने दिल्ली महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पर सत्याग्रह पर बैठें और उन्होंने संविधान में लोगों को प्रदत्त अधिकारों के संरक्षण की मांग की। सत्याग्रह के दौरान सोनिया, मनमोहन और राहुल ने संविधान की प्रस्तावना भी पढ़ी। Congress President Smt. Sonia Gandhi reads the Preamble at Rajghat. #SatyagrahaForUnity pic.twitter.com/obYjQfBtpP — Congress (@INCIndia) December 23, 2019 सत्याग्रह में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और…

नागरिकता कानून CAA पर राहुल गांधी का ट्वीट बोले- देश को बांटकर नफरत के पीछे अपनी नाकामियों को छिप रहे हैं मोदी-शाह

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) के खिलाफ प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह देश के लोगों को बांट रहे हैं तथा अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए नफरत के पीछे छिप रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, भारत के प्रिय युवाओं , मोदी और शाह ने आपके भविष्य को बर्बाद कर दिया है। वो नौकरियों की कमी और अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर आपके गुस्से का सामना नहीं…