जम्मू-कश्मीर में अशांति पैदा करने का प्रयास कर रही ताकतों के मंसूबे विफल कर रही BSF: गृह राज्यमंत्री राय

नई दिल्ली। आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद कश्मीर घाटी में अशांति फैलाने का प्रयास कर रही भारत विरोधी ताकतें इसलिए सफल नहीं हो पाईं क्योंकि BSF जैसे बलों ने मजबूत सुरक्षा कवच तैयार कर दिया है। यह बात रविवार को केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कही। सीमा सुरक्षा बल के 55वें स्थापना दिवस पर जवानों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि सुरक्षा बल सीमावर्ती इलाकों में लगातार घुसपैठ और तस्करी के प्रयासों को विफल करता रहा है क्योंकि देश के दुश्मन इन क्षेत्रों में माहौल…

BSF हमारे देश की सीमाओं की कर्मठतापूर्वक रक्षा कर रहे हैं : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी ने रविवार को सीमा सुरक्षा बल के 55वें स्थापना दिवस पर संगठन के कर्मियों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘बीएसएफ के स्थापना दिवस पर सभी बीएसएफ कर्मियों और उनके परिवारों को बधाई। यह बल हमारी सीमाओं की कर्मठता के साथ रक्षा कर रहा है।’’ Greetings to all BSF personnel and their families on BSF’s Raising Day. This force has been diligently protecting our borders. During natural disasters and crisis situations, BSF personnel have always worked hard to serve our citizens. Best wishes to…

संसद में गोडसे को देशभक्त बताने पर प्रज्ञा पर बीजेपी का एक्शन, रक्षा मंत्रालय की संसदीय कमेटी से किया बाहर

नई दिल्ली। बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर पर बड़ा फैसला लिया गया है। उन्हें रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति से हटा दिया गया है। यह जानकारी बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दी। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति से हटा दिया जाएगा और इसके अलावा इस सत्र में उन्हें संसदीय दल की बैठकों में भाग लेने की भी अनुमति नहीं दी जाएगी। श्री नड्डा ने प्रज्ञा ठाकुर द्वारा बुधवार को संसद में नाथूराम गोडसे को राष्ट्रभक्त करार…

‘भाजपा दिल्ली विधानसभा का चुनाव मनोज तिवारी के नेतृत्व में ही लड़ेगी, हम उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के बाद ही करेंगे आराम ‘ : हरदीप सिंह पुरी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रविवार को एक कार्यक्रम में कहा कि बीजेपी आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव का वर्तमना प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में ही लड़ेगी। उन्होंने कहा, ‘भाजपा दिल्ली विधानसभा का चुनाव मनोज तिवारी जी के नेतृत्व में ही लड़ेगी। हम उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के बाद ही आराम करेंगे।’ दिल्ली में भाजपा विजय की ओर अग्रसर है। पार्टी ने अब तक मुख्यमंत्री पद के लिए किसी को नामित नहीं किया है। श्री मनोज तिवारी @Delhi4BJP के अध्यक्ष हैं। पार्टी उनके नेतृत्व में पूरे जोश…

अयोध्या जन्मभूमि मामले पर फैसले को देश ने पूरी सहजता और शांति के साथ स्वीकार कर धैर्य और परिपक्वता दिखाने के लिए देशवासियों को साधुवाद : PM मोदी

नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी ने आज सुबह ‘मन की बात’ में कहा है कि देश के युवा, वो गर्म जोशी, वो देशभक्ति, वो सेवा के रंग में रंगे नौजवान, आप जानते हैं ना, नवम्बर महीने का चौथा रविवार हर साल NCC Day के रूप में मनाया जाता है। PM मोदी ने कहा कि आमतौर पर हमारी युवा पीढ़ी को Friendship Day बराबर याद रहता है। लेकिन बहुत लोग हैं जिनको NCC Day भी उतना ही याद रहता है। मैं NCC के सभी पूर्व और मौजूदा Cadet को NCC Day…

जलियांवाला बाग राष्ट्रीय स्मारक (संशोधन) विधेयक पास, कांग्रेस अध्यक्ष नहीं होंगे अब स्थायी सदस्य

नई दिल्ली। आज मंगलवार को राज्यसभा में राज्यसभा में लंबी चर्चा के बाद जलियांवाला बाग राष्ट्रीय स्मारक (संशोधन) विधेयक ध्वनिमत के साथ पारित कर दिया गया। इस बिल में जलियांवाला बाग राष्ट्रीय स्मारक के न्यासी के रूप में कांग्रेस अध्यक्ष को हटाए जाने का प्रावधान किया गया है। यह विधेयक लोकसभा में पहले ही पारित हो चुका है। इस विधेयक के अनुसार, न्यासी के रूप में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष को हटाकर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष को रखने का प्रावधान किया गया है। इस मसौदा कानून में यह प्रावधान…

दिल्ली वायु प्रदुषण का मुद्दा लोकसभा में गरमाया, पराली जलाने के बजाय वाहनों, उद्योगों को ठहराया जिम्मेदार

नई दिल्ली। दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में और देश के अन्य शहरों में इस समय व्याप्त वायु प्रदूषण के पीछे किसानों द्वारा पराली जलाए जाने को जिम्मेदार ठहराने के दावों को गलत बताते हुए लोकसभा में मंगलवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष के विभिन्न दलों के सदस्यों ने वाहनों और उद्योगों से निकलने वाले धुएं को इसके लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने दुनिया के कुछ अन्य शहरों का उदाहरण देते हुए कहा कि दिल्ली में भी आबोहवा को पूरी तरह साफ किया जा सकता है और इसके लिए केंद्र…

शीतकालीन के ऐतिहासिक सत्र के पहले दिन राज्यसभा में PM मोदी ने दिए मंत्र, बोले, NCP और BJD से हम सभी को सीखने की आवश्यकता

नई दिल्ली। सोमवार को राज्यसभा का 250वां सत्र भी शुरू हुआ और इस ऐतिहासिक सत्र के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री ने राज्यसभा को संबोधित किया। सोमवार को राज्यसभा में संबोधित करते हुए संसद को भारतीय लोकतंत्र की आत्मा करार दिया। PM मोदी ने कहा कि राज्यसभा सेकेंड हाउस सेकेंड्री नहीं। सेकेंड हाउस को सेकेंड्री बनाने की कोशिश न करें। हम सहभागी बनकर देश को आगे ले जाने का काम करते हैं। राज्यसभा को सपोर्टिव हाउस बना रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र हित को केन्द्रित रखना ही होगा। पीएम…

भारत के 47वें चीफ जस्टिस शरद अरविंद बोबडे ने न्यायाधीश पद की ली शपथ

नई दिल्ली। जस्टिस शरद अरविंद बोबडे ने देश के 47 वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली। उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सुबह 9.30 बजे पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। ज्ञात हो कि जस्टिस बोबडे का कार्यकाल 17 महीनों का है और वह 23 अप्रैल 2021 को सेवानिवृत होंगे। LIVE: Swearing-in-Ceremony of the Chief Justice of India Justice Sharad Arvind Bobde https://t.co/r0ALru3rMh — President of India (@rashtrapatibhvn) November 18, 2019 17 नवंबर को सेवानिवृत हुए पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने जस्टिस शरद अरविंद बोबडे के नाम की…

राफेल पर सुप्रीम कोर्ट के फैसला के बाद भाजपा करेगी राष्ट्रव्यापी आंदोलन-प्रदर्शन, राहुल गांधी से माफी की मांग कर किया प्रदर्शन

नई दिल्ली। राफेल मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के एक दिन बाद आज बीजेपी ने एक बार फिर कांग्रेस को राफेल मामले पर घेरा है। पार्टी ने कहा कि राफेल पर कांग्रेस का झूठ बेनकाब हुआ है। बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता में कहा, राफेल पर कांग्रेस का झूठ बेनकाब हुआ है। कल से भाजपा कार्यकर्ता हर जिले में एकत्र होकर राहुल से माफी की मांग करेंगे। दिल्ली में आज से ही इस प्रदर्शन की शुरुआत हो चुकी है। भाजपा…