नई दिल्ली (बीएनएस)। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास संशोधित नागरिकता कानून (CAA) का कोई ज्ञान और समझ नहीं है । साथ ही उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि राहुल गांधी इस कानून पर 10 वाक्य बोलकर दिखाएं। दिल्ली में भारतीय बौद्ध संघ द्वारा CAA-2019 के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। नागरिकता संशोधन कानून, (पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान) में धार्मिक उत्पीड़न का सामना कर रहे अल्पसंख्यकों को भारत में गरिमा पूर्ण जीवन…
श्रेणी: दिल्ली
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने किया 57 उम्मीदवारों का ऐलान, AAP के बागी कपिल को मॉडल टॉउन से टिकट, देखें पूरी सूची
नई दिल्ली(बीएनएस)। बीजेपी ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए अपने 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया। इस सूची में बीजेपी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। तिवारी ने बताया कि नई दिल्ली की सीट से उम्मीदवार की घोषणा जल्द की जाएगी। तिवारी ने बताया कि पार्टी के 57 प्रत्याशियों में 11 अनुसूचित जाति समुदाय से हैं और चार महिलाएं हैं। दिल्ली विधानसभा में…
निर्भया केस : 22 जनवरी को नहीं होगी निर्भया के दोषियों को फांसी, कोर्ट ने जारी की नई तारीख
नई दिल्ली(बीएनएस)। निर्भया गैंगरेप मामले में दिल्ली की अदालत ने सभी चारों दोषियों के खिलाफ नया डेथ वारंट जारी किया। इस नए डेथ वारंट के अनुसार अब 22 जनवरी की जगह सभी दोषियों को 1 फरवरी सुबह छह बजे फांसी की सजा दी जाएगी। ज्ञात हो कि शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दोषी मुकेश सिंह की दया याचिका खारिज कर दी थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार देर रात दया याचिका राष्ट्रपति के पास भेजी थी, जिसके बाद राष्ट्रपति ने इसे खारिज कर दिया। दया याचिका खारिज होने के…
Amazon को लेकर बयान पर पीयूष गोयल आयी सफाई, कहा- निवेश का स्वागत है, “मेरे बयानों को उस संदर्भ में देखा जाना चाहिए
नई दिल्ली। ग्लोबल E-कॉमर्स कंपनी अमेजन की तरफ से भारत में एक अरब डॉलर के निवेश पर केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने अपने पूर्व के दिए इस बयान पर सफाई दी है, जिसमें उन्होंने यह कहा था कि अमेजन ऐसा कर कोई एहसान नहीं कर रहा है। पीयूष गोयल ने कहा- “मेरे बयानों को उस संदर्भ में देखा जाना चाहिए। निवेश का स्वागत है लेकिन वह कानून के अंतर्गत होना चाहिए।” गौरतलब है कि अमेजन देश में आईटी, इंफ्रस्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक नेटवर्क में निवेश करेगी। कंपनी का कहना है…
Amazon एक अरब डॉलर का निवेश कर भारत पर कोई एहसान नहीं कर रही: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेजन भारत में निवेश कर कोई उसका एहसान नहीं कर रही। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि ऑनलाइन कारोबार मंच उपलब्ध कराने वाली कंपनी अगर दूसरों का बाजार बिगाड़ने वाली मूल्य नीति का पर नहीं चल रही है तो उसे उसे इतना बड़ा घाटा कैसे हो सकता है। दुनिया के सबसे बड़े धनाढ्य व्यक्ति जेफ बेजोस के भारत में एक अरब डॉलर के निवेश की घोषणा के एक दिन बाद गोयल ने यह बात कही है।…
‘‘व्यवधान डालना भारत का तरीका नहीं, भारत चुनौतियों को टालता नहीं, तुरंत निर्णय लेने में कहीं अधिक यकीन रखता है: एस जयशंकर
नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को कहा कि भारत का तरीका व्यवधान डालने वाला नहीं है और यह किसी चुनौती से दूर रहने की तुलना में निर्णय लेने में कहीं अधिक यकीन रखता है। जयशंकर की यह टिप्पणी ऐसे वक्त आई है, जब कई देश हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की व्यापक भूमिका की अपील कर रहे हैं। विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि वणिकवादी होना भारत का तरीका नहीं है। उन्होंने यहां ‘रायसीना डायलॉग’ को संबोधित करते हुए अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे तनाव का जिक्र…
शाहीन बाग में मणिशंकर के बिगड़े बोल, इशारों में PM मोदी को कहा कातिल, “अब देखें कि किसका हाथ मजबूत है, हमरा या उस कातिल का”।
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर गुरुवार को दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में नागरिकता कानून और NRC के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए। मंगलवार को शाहीन बाग प्रदर्शन में शामिल हुए मणिशंकर अय्यर ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला और कहा कि उन्होंने ‘सबका साथ और सबका विकास’ के वादे पर चुनाव लड़ा, मगर उन्होंने ‘सबका साथ और सबका विनाश’ किया। नागरिकता संशोधन और एनआरसी के खिलाफ 15 दिसंबर से जारी प्रदर्शन में हिस्सा लेकर मणिशंकर अय्यर ने कहा कि उन्हें चुनाव में बहुमत मिला, क्योंकि उन्होंने…
Delhi Election 2020 : AAP ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, जानें किसे कहाँ मिला टिकट
नई दल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चुनाव का शंखनाद हो चुका है और आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 46 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है। 8 महिलाओं को टिकट मिला है। दिल्ली के CM और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। ज्ञात हो कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी इस बार पहले से ज्यादा सीटें जीतने के लक्ष्य लेकर मैदान में उतर रही है। लोकसभा चुनाव में पार्टी…
निर्भया गैंगरेप में दोषी मुकेश सिंह ने राष्ट्रपति के पास भेजी दया याचिका
नई दिल्ली। निर्भया गैंगरेप मामले का दोषी मुकेश सिंह ने मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास दया याचिका दायर की है। मुकेश सिंह उन चार दोषियों में से एक है, जिन्हें 22 जनवरी को सुबह सात बजे फांसी होनी है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को मौत की सजा पाए चार मुजरिमों में से दो की सुधारात्मक खारिज कर दी। न्यायमूर्ति एन वी रमण की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की पीठ ने दोषी विनय शर्मा और मुकेश कुमार की सुधारात्मक याचिकाओं पर विचार के बाद उन्हें खारिज कर…
सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की निर्भया के दो दोषियों की क्यूरेटिव पिटीशन, फांसी का रास्ता साफ
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 2012 को हुए सामूहिक बलात्कार मामले के दो दोषियों विनय कुमार शर्मा और मुकेश सिंह की समीक्षा याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय पीठ ने निर्भया मामले के चार दोषियों को मौत की सजा सजा सुनाई थी। दो दोषियों विनय कुमार शर्मा और मुकेश सिंह की समीक्षा याचिका दायर की थी। न्यायमूर्ति एन वी रमणा, न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा, न्यायमूर्ति आर एफ नरीमन, न्यायमूर्ति आर भानुमति और न्यायमूर्ति अशोक भूषण की पीठ विनय शर्मा और…
