अंतर्विरोध दरकिनारकर JDU-BJP ने की किलाबंदी, दिल्ली में मोदी और नीतीश देंगे केजरीवाल को चुनौती

नई दिल्ली। JDU ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के साथ गठबंधन को लेकर पार्टी में जारी अंतर्विरोध को दरकिनार कर मंगलवार को गठबंधन की घोषणा करते हुये कहा कि भाजपा, जदयू और लोजपा दिल्ली का चुनाव मिलकर लड़ेंगे। जदयू के महासचिव और बिहार सरकार में मंत्री संजय झा ने यहां स्थित भाजपा कार्यालय में दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और लोजपा के प्रवक्ता ए के वाजपेयी के साथ संयुक्त संवाददाता में गठबंधन की आधिकारिक घोषणा करते हुये बताया कि दिल्ली विधानसभा की 67 सीटों पर भाजपा, दो पर…

बड़ा खुलासा : JNU के पास 82 विदेशी छात्रों के राष्ट्रीयता की नहीं है जानकारी, RTI में हुआ खुलासा

कोटा(बीएनएस)। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में पंजीकृत कुल 301 विदेशी छात्रों में से 82 की राष्ट्रीयता की जानकारी विश्वविद्यालय के पास नहीं है। यह जानकारी सूचना का अधिकार (RTI) कानून के तहत एक आवेदन के जवाब में मिली है। RTI जवाब के अनुसार JNU प्रशासन ने कहा कि विश्वविद्यालय के कुल 8,805 छात्रों में से 48 प्रतिशत छात्र एमफिल या पीएचडी कोर्स कर रहे हैं। कोटा के कार्यकर्ता सुजीत स्वामी के आरटीआई आवेदन पर यह जानकारी मिली है।इसमें एक सितंबर, 2019 तक की जानकारी दी गयी है। जवाब के अनुसार,…

हलवा रस्म के साथ बजट की उलटी गिनती शुरू, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को करेंगी बजट पेश

नई दिल्ल(बीएनएस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को केंद्रीय बजट की उलटी गिनती का शुभारंभ किया। बजट एक फरवरी को संसद में पेश होगा। सीतारमण ने हलवा रस्म में भाग लिया। इसके साथ ही बजट की छपाई अत्यंत गोपनीयता के साथ शुरू हुई। सीतारमण, वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को हलवा रस्म में भाग लिया, जिसका आयोजन नॉर्थ ब्लाक में वित्त मंत्रालय में किया गया। बजट की तैयारियों को लेकर वित्त मंत्रालय में हलवा सेरेमनी का किया गया आयोजन, वित्त मंत्री @nsitharaman और वित्त राज्यमंत्री @ianuragthakur सहित…

ताकत और सामर्थ्य से काम कर हम भाजपा को उत्कर्ष की स्थिति में ले जाएंगे, वहां कमल खिलाएंगे : जेपी नड्डा

नई दिल्ली(बीएनएस)। बीजेपी के नये अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद जेपी नड्डा ने सोमवार को कहा कि वह पार्टी को उत्कर्ष पर ले जाने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे और जिन ‘‘गिने चुने राज्यों में पार्टी मजबूत स्थिति में नहीं हैं वहां भी कमल पहुंचाया जाएगा।‘‘ PM नरेंद्र मोदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और कई अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में नड्डा ने कहा कि किसी राजनीतिक परिवार से नहीं होने के बावजूद पार्टी का उनका अध्यक्ष बनना…

निर्भया मामला में मौत की सजा पाया पवन की याचिका खारिज, घटना के वक्त नहीं था नाबालिग

नई दिल्ली (बीएनएस)। निर्भया मामले में मौत की सजा पाये मुजरिमों में से एक पवन गुप्ता के अपराध के समय नाबालिग होने के दावे को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। मुजरिम ने उसके नाबालिग होने के दावे को अस्वीकार करने के दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश को शीर्ष अदालत में चुनौती दी है। न्यायमूर्ति आर भानुमति की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष दोषी पवन गुप्ता के वकील ने दावा किया कि दिसंबर, 2012 में इस अपराध के समय पवन नाबालिग था और उच्च न्यायालय ने गलत तरीके से…

भगवा पार्टी के नए भाग्य विधाता जेपी नड्डा हुऐ निर्विरोध निर्वाचित, अमित शाह की जगह ली

नई दिल्ली(बीएनएस)। राजधानी स्थित बीजेपी मुख्यालय में सोमवार को जगत प्रकाश नड्डा को पार्टी का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के अंतर्गत पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी राधामोहन सिंह ने नड्डा को वर्ष 2019-22 के लिए निर्विरोध भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह, लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद थे । श्री नड्डा ने पैर छूकर आडवाणी और जोशी का आशीर्वाद लिया। Be it as a young…

जिन आशा-आकांक्षाओं के कारण BJP का जन्म हुआ, उसे पूरा किए बिना चैन से नहीं बैठना: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली(बीएनएस)। PM नरेंद्र मोदी ने जेपी नड्डा के बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी मुख्यालय में कहा कि जिन आशा-आकांक्षाओं के कारण इस दल का जन्म हुआ है, उसे पूरा किए बिना चैन से बैठना नहीं है। PM मोदी ने कहा, ‘हम लंबे समय तक मां भारती की सेवा करने के लिए आए लोग हैं। हमें सदियों तक ये काम करना है।’ उन्होंने कहा कि अकेले में तो सब दल कहते हैं कि बार -बार चुनाव, लेकिन जब एक सामूहिक स्टैंड लेना होता है तो हर एक…

मुफ्त-मुफ्त और मुफ्त, बस सफर से लेकर मोहल्ला मार्शल तक, AAP ने जारी किया गारंटी कार्ड, पढ़ें क्या-क्या है ‘केजरीवाल गारंटी कार्ड’ में मुफ्त………

नई दिल्ली(बीएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने ‘केजरीवाल गारंटी कार्ड’ जारी किया है। आप ने दावा किया है कि यह 10 गारंटी चुनाव के बाद भी जारी रहेंगी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विपक्ष वाले कहते हैं कि यह 31 मार्च तक है लेकिन मैं आपको बता देना चाहता हूं कि यह सुविधाएं जारी रहेंगी। कुछ गारंटी दी जाएगी जिन्हें एक, दो, तीन या चार साल में लागू किया जाएगा। AAP National Convenor & Delhi CM @ArvindKejriwal launching "Kejriwal Ka Guarantee Card"#KejriwalKiGuarantee Part (2/2) pic.twitter.com/xdoX3vqzhk —…

बड़ा खुलासा: जामिया हिंसा में दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने भेजे थे 6 अलर्ट, लोकल पुलिस ने किया इग्नोर, नतीजा 100 लोग घायल 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

नई दिल्ली (बीएनएस)। राजधानी दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया में हुई हिंसा को लेकर पुलिस के कामकाज के तरीके को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने 15 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ जामिया के पास मथुरा रोड पर हुई हिंसक प्रदर्शन से पहले स्थानीय पुलिस को कई अलर्ट भेजे थे। मगर दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच के अलर्ट को अनदेखा किया गया। यह जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है। दिल्ली पुलिस की स्‍पेशल सेल (विशेष शाखा) ने 15 दिसंबर की सुबह…

प्रत्येक तहसील में केंद्रीय विद्यालय खोलने और स्कूली पाठ्यक्रम में संविधान को शामिल करने पर 3 महीने में फैसला ले केंद्र : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली (बीएनएस)। देश के प्रत्येक तहसील में एक केंद्रीय विद्यालय खोलने और प्राइमरी स्कूल के पाठ्यक्रम में भारतीय संविधान को शामिल करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने वित्त मंत्रालय और मानव संसाधन विकास मंत्रालय को तीन महीने में निर्णय लेने का निर्देश दिया है। न्यायाधीश न्यायमूर्ती एन.वी. रमना, नवीन सिन्हा और रामसुब्रमण्यम की पीठ ने यह आदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता अश्विनी उपाध्याय की दलील सुनने के बाद दिया है। याचिकाकर्ता ने कोर्ट से कहा कि प्रत्येक तहसील में एक केंद्रीय विद्यालय स्थापित करने…