JP नड्डा हो सकते हैं भाजपा के अगले पूर्णकालिक अध्यक्ष, लेंगे अमित शाह की जगह!

नई दिल्ली। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा अगले हफ्ते तक केंद्रीय मंत्री अमित शाह की जगह पार्टी के पूर्णकालिक अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सारिणी जल्द जारी की जाएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि नड्डा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होंगे। इस मामले में औपचारिक घोषणा 20 जनवरी को की जा सकती है। वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मौजूदा अध्यक्ष अमित…

JNU Violence: ABVP ने कहा, यह JNU पर नक्सली हमला था, इसकी स्क्रिप्ट 28 अक्टूबर को ही लिखी गई थी

नई दिल्ली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) ने JNU हिंसा पर सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि JNU के टीचर्स हमें धमकाते हैं। उन्होंने कहा कि जो व्हाट्सएप ग्रुप और चैट वायरल किया रहा है उसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उस ग्रुप के सभी नंबरों की जांच हो ताकि उसकी सच्चाई का पता लगाया जा सके। ABVP छात्रसंघ की महासचिव निधि त्रिपाठी ने निधि त्रिपाठी ने कहा कि जेएनयू हिंसा पर चर्चा हो रही है लेकिन उसे सिर्फ 5 जनवरी तक ही सीमित कर दिया गया।…

छात्रों को सुनने एवं उनकी बातों का जवाब देने का साहस करें PM मोदी : राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) और कई विश्वविद्यालयों में छात्रों पर हमले की पृष्ठभूमि में सोमवार को कहा कि युवाओं की ओर से आवाज उठाना जायज है और PM नरेंद्र मोदी को नौजवानों एवं छात्रों को सुनने एवं उनकी बातों का जवाब देने का साहस करना चाहिए। प्रमुख विपक्षी दलों की बैठक के बाद गांधी ने यह दावा भी किया कि अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर नाकाम होने के कारण मोदी देश का ध्यान का भटका रहे हैं और लोगों को बांट रहे…

विपक्षी दलों ने की अपील, NRC लागू नहीं करने की घोषणा करने वाले CM NPR प्रक्रिया करें निलंबित

नई दिल्ली। कांग्रेस समेत देश के 20 विपक्षी दलों ने सोमवार को संशोधित नागरिकता कानून (CAA) को वापस लेने एवं राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि वो सभी मुख्यमंत्री राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) की प्रक्रिया को निलंबित करें जिन्होंने अपने राज्यों में NRC लागू नहीं करने की घोषणा की थी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा बुलाई गई विपक्षी दलों की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें अर्थव्यवस्था, रोजगार एवं किसानों की स्थिति तथा CAA विरोधी प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की…

विपक्ष की बैठक में सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने किया लोगों को गुमराह

नई दिल्ली। कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों ने सोमवार को बैठक की जिसमें संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के विरोध में हुए प्रदर्शनों और कई विश्वविद्यालय परिसरों में हिंसा के बाद पैदा हुए हालात, आर्थिक मंदी तथा कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार ने नफरत फैलाई और लोगों को सांप्रदायिक आधार पर बांटने की कोशिश की है। बैठक में सोनिया गांधी ने आगे कहा, ‘प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने लोगों को गुमराह किया। उन्होंने…

परिसर में हम सुरक्षित नहीं हैं, पढ़ाने के लिए माहौल नहीं है : JNU शिक्षक संघ

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (जेएनयूटीए) ने सोमवार को मानव संसाधन विकास (HRD) मंत्रालय से कहा कि शिक्षक, परिसर में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं और वहां का माहौल अकादमिक गतिविधियों के लिए अनुकूल नहीं है। HRD मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान शिक्षक संघ के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति एम जगदीश कुमार को हटाने की अपनी मांग दोहरायी। जेएनयूटीए के अध्यक्ष डी के लोबियाल ने मंत्रालय के अधिकारियों से कहा, ‘‘हम परिसर में सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं, वहां का माहौल अकादमिक गतिविधियों…

तथाकथित महिला पत्रकार ने किया हिन्दू धर्म के पवित्र ”शंख” का अपमान, ट्वीट कर कहा- इस गंदी आकृति को हटाओ

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन पर आपने देखा होगा की उसका इंटीरियर पुरानी इमारत के आधार पर, या संस्कृति की कुछ झलक को दीवार पर पेंट कर दिया जाता है। जामा मस्जिद मेट्रो की दीवारों पर जामा मस्जिद को बनाया गया है वहां का बाजार पेंट किया गया है और यह देखने में काफी अच्छा लगता है क्योंकि खूबसूरत चीज तो आंखों को अच्छी ही लगती हैं। इस समय लेकिन देश के कुछ ऐसे हालात है कि कला, डिजाइन, क्रिएटिविटी, खूबसूरती हर चीज को धर्म के…

JNU में हुए लेफ्ट प्रायोजित हिंसा के विरोध एवं CAA के समर्थन में डीयू-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(ABVP) के छात्रों का विशाल मार्च

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने कथित JNU वाम हिंसा की निंदा करते हुए और संशोधित नागरिकता अधिनियम (CAA) का समर्थन करते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में विद्यार्थियों का एक बड़ा का मार्च निकाला। यह मार्च दोपहर डेढ़ बजे डीयू के कला संकाय से निकाला गया। ABVP Delhi and DUSU jointly organised a rally in DU in support of the #CAA2019 and to condemn the violence perpetrated by the Left in JNU. The massive turnout for the rally was a statement that…

CWC बैठक में बोलीं सोनिया- नागरिकता कानून का उद्देश्य भारतीयों को धार्मिक आधार पर बांटना है

नई दिल्ली। कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गाधीं ने कहा की नए साल की शुरुआत संघर्षों, अधिनायकवाद, आर्थिक समस्याओं और अपराध से हुई है। उन्होंने CAA को भेदभावपूर्ण और विभाजनकारी कानून करार देते हुए दावा किया कि इसका मकसद भारत के लोगों को धार्मिक आधार पर बांटना है। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शनों और अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि जेएनयू और अन्य जगहों पर युवाओं एवं…

JNU VC का दावा, हॉस्टल में रह रहे हैं अवैध छात्र, संभावित हिंसा में ले रहे हैं भाग

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के VC एम जगदीश कुमार ने आज छात्रों के साथ बातचीत की। छात्रों से बातचीत के दौरान जगदीश कुमार ने कहा कि कुछ सक्रिय छात्रों द्वारा बनाया गया आतंक इस हद तक बढ़ गया कि हमारे कई छात्रों को हॉस्टल छोड़ना पड़ा है। पिछले कई दिनों से, हमने यह सुनिश्चित करने के लिए परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी है कि निर्दोष छात्रों को कोई नुकसान ना पहुंचे। जगदीश कुमार ने आगे कहा कि यह एक समस्या है कि कई अवैध छात्र हॉस्टल में रह…