JNU के लिए सरकार उठाये बड़ा कदम, दो साल के लिए बंद कर नाम बदल कर सुभाष चंद्र बोस दे को : BJP नेता स्वामी

नई दिल्ली। वरिष्ठ BJP नेता तथा राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने शुक्रवार को एक बार फिर नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) को बंद करने का सुझाव दिया है। श्री स्वामी ने अहमदाबाद के थलतेज में एक निजी विश्वविद्यालय के कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से कहा कि सरकार को JNU को लेकर बड़ा कदम उठाना चाहिए। इसकी सफाई के लिए इसे कम से कम दो साल के लिए बंद कर देना चाहिए और जब यह शुरू हो तो इसका नाम बदल कर सुभाष चंद्र बोस विश्वविद्यालय कर दिया…

जनसंख्या नियंत्रण कानून पर SC ने केंद्र को भेजा नोटिस

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आज जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनाने वाली याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर दिया है। ये याचिका भाजपा नेता और वकील अश्वनी कुमार उपाध्याय ने दाखिल की थी। इससे पहले भाजपा नेता अश्वनी उपाध्याय ने PMO में जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर प्रजेंटेशन दी थी। इस दौरान उन्होंने कानून बनाने के लिए कई सारे तर्क दिए थे। आज सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले याचिकाकर्ता को हाई कोर्ट का रूख करने को कहा। ज्ञात हो कि हाई कोर्ट में ऐसी याचिका पहले ही खारिज…

JNU हिंसा मामले में फंसी छात्रसंघ अध्यक्षा आइशी घोष, दिल्ली पुलिस ने 9 संदिग्ध हमलावरों के दिखाए फोटो

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने नौ संदिग्धों की तस्वीर जारी करके दावा किया कि JNU छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष उनमें से एक थीं। पुलिस ने कहा कि नौ में से सात वामपंथी छात्र संगठनों से जुड़े हैं, जबकि दो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े हैं। हमलावरों के रूप में नाम लिए जाने के बाद जेएनयूएसयू अध्यक्ष आइशी घोष ने कहा कि मेरे पास भी सबूत हैं कि किस प्रकार मुझ पर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली…

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी बदलेगी इतिहास, प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर लड़ेगी चुनाव

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा का चुनाव 8 फरवरी को होगा। इसे देखते हुए राजनीतिक दल चुनावी मोड में आ गए हैं। नेता अपनी सभाओं और प्रेस ब्रीफिंग में एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। जहां एक तरफ दिल्ली की सत्ता पर काबिज अरविंद केजरीवाल के नाम के सहारे फिर से दिल्ली के दिलों को जीतने की कवायद में लगी है वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे को आगे रहकर चुनाव लड़ेगी। मोदी सरकार में विकास के हाई-वे पर दौड़ रही दिल्ली भारतमाला परियोजना के अंतर्गत 7000…

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में विशाल बाइक रैली के साथ किया चुनाव अभियान की शुरुवात, CAA के समर्थन में किया जागरूक

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र प्रदेश की जनता तक पहुंच बनाने के लिए तथा साथ ही CAA के बारे में फैली गलतफहमियों को दूर करने के इरादे से दिल्ली भाजपा के स्वयंसेवकों ने आज विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली। यह पंडित पंत मार्ग स्थित दिल्ली बीजेपी मुख्यालय से आरंभ हुई। केन्द्रीय, पूर्वी और पश्चिमी दिल्ली को छूकर चलती इस रैली में बाइकर्स और आम जनता शामिल हुए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर−पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी के नेतृत्व में 4200 से ज्याद बाइकर्स दिल्ली की सड़कों पर…

HC ने केजरीवाल को प्रचार के दौरान सामान्य बयान देने, विशिष्ट आरोप नहीं लगाने के दिए निर्देश

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा वर्ष 2017 में गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान घूसखोरी को लेकर की गई टिप्पणी ‘‘विशिष्ट आरोप’’ थी और ऐसा करना समुचित नहीं है। साथ ही न्यायालय ने सलाह दी कि आने वाले चुनाव में वह सामान्य बयान दें। न्यायमूर्ति संजीव सचदेव ने आम आदमी पार्टी (APP) के संयोजक की ओर से पेश बयान के मसौदे का अनुमोदन करने से इनकार करते हुए कहा कि कोई भी अदालत यह नहीं कह सकती कि चुनाव प्रचार के दौरान…

तीन ISIS संदिग्ध को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, दिल्ली NCR-UP में हमले की थी साजिश

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के पहले दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने ISIS से प्रभावित तीन लोगों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक ये तीनों राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र या उत्तर प्रदेश में आतंकी हमला करने की साजिश रच रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के वजीराबाद इलाके में मुठभेड़ के बाद इन तीनों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक संदिग्धों की पहचान ख्वाजा मोइद्दीन (52), अब्दुल समद (28) और सैयद अली नवाज (32) के तौर पर हुई।

CAA पर SC का शीघ्र सुनवाई से इंकार, कहा- देश कठिन दौर से गुजर रहा है

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने नागरिकता संशोधन कानून को संवैधानिक घोषित करने के लिये दायर याचिका पर शीघ्र सुनवाई से इंकार करते हुये बृहस्पतिवार को कहा कि इस समय देश कठिन दौर से गुजर रहा है और बहुत अधिक हिंसा हो रही है। प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति सूर्य कांत की पीठ ने याचिका पर अचरज व्यक्त करते हुये कहा कि पहली बार कोई किसी कानून को संवैधानिक घोषित करने का अनुरोध कर रहा है। पीठ ने कहा कि वह हिंसा थमने के बाद…

केजरीवाल का दिल्ली पुलिस को लेकर भाजपा पर हमला, कहा- आदेश नहीं मानेंगे तो सस्पेंड हो जाएंगे

नई दिल्ली। चुनावी राजनीतिक सरगर्मियों के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। दिल्ली के कानून व्यवस्था को लेकर केजरीवाल ने बीजेपी पर तंज कसा है। केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस के बहाने मोदी सरकार को घेरा और कहा कहा कि दिल्ली पुलिस क्या कर सकती है? उन्हें तो ऊपर से आए आदेश को मानना होता है। श्री केजरीवाल ने कहा कि उन्हें कहा जाता है कि आपको हिंसा नहीं रोकनी, कानून और व्यवस्था ठीक नहीं करना है तो वो बेचारे क्या करेंगे? अगर…

निर्भया मामला: चारों दोषी फांसी की सजा के खिलाफ एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट की शरण में, कोर्ट में दाखिल हुई एक दिलचस्प याचिका पढ़े……. क्या है मामला

नई दिल्ली। निर्भया गैंगरेप मामले में तिहाड़ जेल में बंद चार दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी होने के बाद उनकी रात करवट बदलते बीती रही है। वहीं उनसे मिलने के लिए एक NGO ने कोर्ट में याचिका दाखिल की है। इस NGO की मांग है कि उन्हें जेल में बंद दोषियों से उन्हें मिलने दिया जाए ताकि हम उनको अंग दान करने के लिए प्रेरित कर सके। आपको बता दें कि निर्भया गैंगरेप के चार दोषियों में से एक विनय कुमार शर्मा ने फांसी की सजा के खिलाफ एक…