एकता एवं भाईचारे का संदेश देने वाले संत रविदास के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए भाजपा कृत संकल्पित: JP नड्डा

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष JP नड्डा ने रविवार को संत रविदास की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और कहा कि एकता एवं भाईचारे का संदेश देने वाले संत रविदास जी के भव्य मंदिर निर्माण के लिए भाजपा कृत संकल्पित है। भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी मुख्यालय में संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।इस अवसर पर नड्डा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ संत रविदास जी ने अपनी रचनाओं से सामाजिक बुराइयों तथा कुरीतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ’’ समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने का…

जावड़ेकर ने जारी किया अब्दुल कलाम की बायोपिक “एपीजे अब्दुल कलाम: द मिसाइल मैन” फिल्म का पहला लुक

नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को पूर्व राष्ट्रपति APJ अब्दुल कलाम पर आधारित बायोपिक फिल्म का पहला लुक जारी किया। जावड़ेकर ने बताया कि “एपीजे अब्दुल कलाम: द मिसाइल मैन” नामक यह फिल्म हालीवुड और तेलुगू फिल्म उद्योग की संयुक्त परियोजना है। यह फिल्म 2020 के अंत तक रिलीज हो जाएगी। मंत्री ने अपने ट्वीटर पेज पर पोस्टर विमोचन की एक तस्वीर साझा की। उन्होंने ट्वीट किया, “आज नई दिल्ली में डॉ ए.पी.जे अब्दुल कलाम की बायोपिक फिल्म का पहला लुक जारी किया। Released the…

Delhi Elections : दिल्ली विधानसभा चुनाव में कम वोट प्रतिशत से भाजपा परेशान, 13 हजार बूथों से मंगवाया ब्यौरा

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में पिछली बार के मुकाबले कम मतदान हुआ है। मतदाताओं की उदासीनता से राजनीतिक पार्टियां खासा परेशान हैं, विशेषकर मतदान का कम प्रतिशत भाजपा के लिए चिंता का सबब बन गया है। शायद यही वजह है कि दिल्ली चुनाव नतीजों से पहले शनिवार देर रात तक भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिल्ली दफ्तर में बैठक चलती रही। बैठक में भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, दिल्ली के चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर, प्रभारी नित्यानंद राय और कई नेता मौजूद थे।…

प्रधानमंत्री मोदी ने चीनी राष्ट्रपति को लिखा पत्र, कोरोना वायरस से हुई मौतों पर दुख जताया, प्रकोप से निपटने में सहायता की पेशकश की

नई दिल्ली। चीन में फैले कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनफिंग को पत्र लिखकर मदद की पेशकश की है। PM मोदी ने कोरोना वायरस के प्रकोप को लेकर चीन के लोगों के साथ भारत की एकजुटता व्यक्त की। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को लिखे पत्र में PM मोदी ने चीन में कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने में भारत के सहयोग की पेशकश की है। हाल ही में भारत ने करीब 400 से अधिक…

वोटिंग प्रतिशत पर AAP ने मचाया हल्ला, EC ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- 62.59% हुआ मतदान

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुके हैं, लेकिन आयोग की ओर से कुल कितने प्रतिशत मतदान हुए हैं स्पष्ट नहीं किये जाने को लेकर आम आदमी पार्टी ने खासी नाराजगी जाहिर की थी। वहीं चुनाव आयोग की तरफ से दिल्ली में मतदान का प्रतिशत जारी किया गया। #VoterTurnout App update .Download here . https://t.co/ijl01y2Szz pic.twitter.com/2o5gntRiqV — Spokesperson ECI (@SpokespersonECI) February 9, 2020 चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि दिल्ली में 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा मतदान बल्लीमारान में 71.6% और सबसे कम…

संत कवि रविदास की जयंती पर राष्ट्रपति उपराष्ट्रपति नायडू और PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संत कवि रविदास की जयंती पर रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए काम किया। नायडू ने ट्वीट किया, ‘‘शांति एवं सद्भाव के मजबूत समर्थक गुरु रविदास ने अपनी शिक्षाओं से प्रेम और एकता का संदेश दिया।’’ सभी देशवासियों को गुरु रविदास जयंती की शुभकामनाएं। महान संत गुरु रविदास शांति, प्रेम, सत्य और पुनर्जागरण के अग्रदूत थे। उनका जीवन त्याग, तपस्या और मानव-सेवा का महान उदाहरण है। आइए, हम सब…

शाहीन बाग प्रदर्शनकारियों ने मतदान के लिए बनाई थी ख़ास रणनीति, मतदान-प्रदर्शन दोनों चलते रहे, ‘आप’ को मुस्लिम समुदाय का जबरदस्त समर्थन

नई दिल्ली। दिल्ली के शाहीन बाग में संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन कर महिलाओं ने शनिवार को विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्रों पर बारी-बारी से जाकर मतदान किया, ताकि आंदोलन प्रभावित नहीं हो। प्रदर्शन कर रही कुछ महिलाओं ने सुबह मतदान किया, जबकि कुछ ने दोपहर में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। शेष महिलाओं ने शाम में मतदान किया। मतदान कर प्रदर्शन स्थल पर पहुंची महज़बीं कुरैशी ने कहा, ‘‘ मैं घर पर रुकी, ताकि परिवार की सभी महिलाएं अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने जा सकें। अब मैं…

Delhi Assembly Elections 2020: नहीं टूटा दिल्ली चुनाव में पिछला रिकॉर्ड, 2015 के 67.13 के मुकाबले 57.06 फीसदी वोटिंग

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो चुकी है। अब केवल वही लोग मतदान कर पाएंगे जो लाइन में खड़े हैं। प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में शाम छह बजे तक 54.65 फीसदी वोटिंग दर्ज हुई है। हालांकि वोटिंग के फाइनल आंकड़़े अभी आने बाकी हैं। वोटिंग खत्म होने के बाद दिल्ली चुनाव मैदान में उतरे 668 उम्मीदवारों का भविष्य अब EVM में कैद हो गया है। वोटिंग पर नजर डाले तो शुरुआत धीमी रही। सुबह 11 बजे तक 7.5 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था।…

Delhi election exit poll 2020 : AAP की बड़ी जीत का अनुमान, BJP की बढ़ सकती हैं सीटें, कांग्रेस गायब

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर किए गए एग्जिट पोल से पता चल रहा है कि आम आदमी पार्टी (APP) एक बार फिर दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) की स्थिति पहले से बेहतर होती नजर आ रही है, लेकिन वह उसे सत्ता पर काबिज करने के लिए काफी नहीं है। भाजपा कम से कम दो दशक से राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता से दूर है। द न्यूज एक्स-नेता एप एग्जिट पोल के अनुसार, अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप को 53 से 57…

दिल्ली विधानसभा चुनाव सम्पन्न, साढ़े छह बजे तक 58 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों के लिए शनिवार को जारी मतदान में शाम साढ़े छह बजे तक 58 प्रतिशत से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके है। चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने ट्वीटर पर बताया कि शाम साढ़े छह बजे तक 68 प्रतिशत मतदान हो चुका है। इससे पहले आयोग ने दिन में तीन बजे तक 41.5 प्रतिशत मतदान होने की जानकारी दी थी। चुनाव अधिकारियों का कहना है कि सुबह आठ बजे मतदान शुरु होने के बाद शुरुआती तीन घंटे में मतदान की गति…