नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग से एक दिन पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ट्विटर एक वीडियो अपलोड करना महंगा पड़ गया है। चुनाव आयोग ने इस वीडियो को लेकर उन्हें नोटिस भेजा है। चुनाव आयोग ने कहा कि यह आचार संहिता का उल्लंघन है और केजरीवाल से कल यानि शनिवार की शाम पांच बजे तक जवाब देने को कहा है। इससे पहले, CM अरविंद केजरीवाल ने चुनाव प्रचार बंद होने के एक दिन बाद कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर प्रार्थना की जबकि दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी…
श्रेणी: दिल्ली
मोदी के ‘ट्यूबलाइट’ वाले तंज पर राहुल गांधी का पलटवार, प्रधानमंत्री की तरह व्यवहार नहीं करते मोदी
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी के संसद में दिए गए ‘ट्यूबलाइट’ वाले बयान पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पलटवार किया है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि मोदी प्रधानमंत्री की तरह व्यवहार नहीं करते हैं। राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार से सवाल करने से रोकने के लिए लोकसभा में हंगामा किया गया। राहुल गांधी ने संसद के बाहर पत्रकारों से कहा, ‘आमतौर पर, प्रधानमंत्री का एक विशेष दर्जा होता है। प्रधानमंत्री विशेष तरीके से व्यवहार करते हैं। उनका एक विशेष कद होता…
एक जून से पुरे देश में लागू होगी “एक देश एक राशन कार्ड’’ योजना : केंद्र सरकार
नई दिल्ली। सरकार ने संसद में शुक्रवार को बताया कि एक देश एक राशन कार्ड योजना के तहत पूरे देश में एक जून से एक राशन कार्ड लागू कर दिया जायेगा। यह योजना अभी 12 राज्यों में लागू है। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के जवाब में बताया कि गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वालों को देश में कहीं भी राशन लेने की सुविधा देने के लिये “एक देश एक राशन कार्ड” योजना को एक…
लोकसभा में कांग्रेस सांसद ने मुझ पर हमला करने का प्रयास किया : मंत्री हर्षवर्धन
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि जब वह PM नरेंद्र मोदी के खिलाफ राहुल गांधी की अभद्र भाषा के लिए आज लोकसभा में उनकी निंदा कर रहे थे तो कांग्रेस के सांसद उनकी सीट के पास आकर उन पर हमले का तथा कागज छीनने का प्रयास करने लगे। सदन में आज उस समय हंगामेदार स्थिति बन गयी जब स्वास्थ्य मंत्री ने प्रश्नकाल में राहुल गांधी के एक पूरक प्रश्न का उत्तर देने से पहले प्रधानमंत्री के खिलाफ उनके ‘डंडे’ वाले बयान को ‘अजीबोगरीब’ बताते…
उमर – महबूबा के खिलाफ PSA के तहत मामला दर्ज, भड़के चिदंबरम, कही यह बात……..
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्रियों के खिलाफ जन सुरक्षा कानून (PSA) के तहत मामला दर्ज किए जाने की आलोचना करते हुए शुक्रवार को कहा कि बिना किसी आरोप के कार्रवाई करना लोकतंत्र में एक घटिया कदम है। उन्होंने ट्वीट किया, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और अन्य के खिलाफ पीएसए की क्रूर कार्रवाई से हैरान हूं। आरोपों के बिना किसी पर कार्रवाई लोकतंत्र में सबसे घटिया कदम है। आरोपों के बिना कैद लोकतंत्र में सबसे घृणास्पद बात है।जब अन्यायपूर्ण…
उप मुख्यमंत्री सिसोदिया का OSD रिश्वत लेते गिरफ्तार, भाजपा का तंज- आंदोलन से जन्मी पार्टी भ्रष्टाचार पर ख़त्म होगी
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में महज 1 दिन का समय बचा हुआ है। इस बीच एक सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं में से एक मनीष सिसोदिया के ओएसडी को सीबीआई ने हिरासत में लिया है। गिरफ्तार ओएसडी का नाम गोपाल कृष्ण माधव बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक गोपाल को एक टैक्स के मामले को निपटाने के लिए ₹200000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है।…
शाहीन बाग प्रदर्शन ‘‘आप’’ और कांग्रेस का संयुक्त उपक्रम है, चुनावी नतीजों के बाद लगेगा टुकड़े-टुकड़े गैंग को झटका : अमित शाह
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ शाहीन बाग में हो रहा प्रदर्शन ‘‘आप’’ और कांग्रेस का संयुक्त उपक्रम है। उन्होंने दावा किया कि जब चुनाव नतीजे घोषित होंगे तब ‘‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’’ को झटका लगेगा।’’ दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन तीन रोड शो के दौरान समर्थकों को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा विजेता के रूप में सामने आएगी क्योंकि लोग देश की सुरक्षा, विकास और सुशासन के पक्ष में मतदान करेंगे।…
राहुल गांधी का प्रधानमंत्री पर पलटवार, कहा- मुद्दे की बात कभी नहीं करते मोदी
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने PM नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए गुरुवार को कहा कि वह जितना चाहें बोलते हैं और कुछ भी कह देते हैं लेकिन मुद्दे की बात पर कभी भी एक शब्द उनके मुंह से नहीं निकलता। PM नरेंद्र मोदी के राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देने के बाद राहुल गांधी ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों के सवालों पर कहा कि प्रधानमंत्री ने डेढ़ घंटे तक भाषण दिया लेकिन देश के युवाओं की असली समस्या…
CAA-कांग्रेस और राहुल पर संसद में PM मोदी जमकर हमला, कहा- आपके लिए जो मुस्लिम, वो हमारे लिए हिंदुस्तानी
नई दिल्ली। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए मोदी ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में कांग्रेस पर जमकर हमला किया। CAA पर जारी विरोध के बीच मोदी ने कांग्रेस से कहा कि हमें याद दिलाया जा रहा है कि क्विट इंडिया और जय हिंद का नारा देने वाले हमारे मुस्लिम ही थे। दिक्कत यही है कि कांग्रेस की नजर में ये लोग हमेशा ही सिर्फ और सिर्फ मुस्लिम थे। लेकिन हमारे लिए, हमारी नजर में वो भारतीय हैं, हिंदुस्तानी हैं। देश ने देख लिया है…
भाजपा के तेजिंदर सिंह बग्गा… जब मुख्य विपक्षी दल आम आदमी पार्टी के कार्यालय में ही पहुंचे गये वोट मांगने
नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा के चुनाव है और सभी पार्टियों ने अपने अपने जीत के लिए जोड़-तोड़ से प्रचार किया है। आज प्रचार-प्रसार का आखरी दिन है। मतदान 8 फरवरी को होंगे। चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक दलों के बीच कटुता और कड़वाहट भी देखी जा रही है। इस बीच भाजपा के हरि नगर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार तेजिंदर सिंह बग्गा ने एक मिसाल पेश किया है। तेजिंदर सिंह बग्गा ने मुख्य विपक्षी पार्टी और भाजपा की सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी के कार्यालय में जाकर अपने लिए…
