हिंदूवादी तेजतर्रार गिरिराज सिंह ने वीडियो संदेश में कहा- शाहीन बाग अब सिर्फ आंदोलन नही, यहाँ सुसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव मतदान से पहले एक बार फिर विवादित ट्वीट किया है। यह ट्वीट शाहीन बाग को लेकर है। गिरिराज ने ट्वीट कर लिखा कि यह शाहीन बाग़ अब सिर्फ आंदोलन नही रह गया है ..यहाँ सूइसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा है। देश की राजधानी में देश के खिलाफ साजिश हो रही है। https://twitter.com/girirajsinghbjp/status/1225268618683772928?s=20 मंत्री गिरिराज अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव और भारत पर मुगलों के आक्रमण के बीच तुलना करते हुए…

प्रधानमंत्री मोदी और केजरीवाल पर बरसे राहुल गांधी, बोले- लोगों को बांटना ही है इनका फंडा

नई दिल्ली। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और आम आदमी पार्टी (APP) पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की राजनीति नफरत के इर्दगिर्द घूमती है और उनकी एक ही रणनीति है, ‘लोगों को बांटो’। दिल्ली विधानसभा के लिए आठ फरवरी को होने वाले मतदान से पहले पूर्वी दिल्ली के कोंडली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि कांग्रेस ने 15 साल (1998-2013) के शासन में दिल्ली को मेट्रो सहित आधुनिक…

निर्भया के दोषियों को HC ने दी 7 दिनों की मोहलत, सभी दोषियों को एक साथ दी जाए फांसी: दिल्ली हाई कोर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्या मामले के सभी दोषियों को एक साथ फांसी दी जाए, न कि अलग-अलग। इसके साथ ही अदालत ने फांसी पर रोक के निचली अदालत के फैसले के खिलाफ केंद्र की याचिका को खारिज कर दिया। अदालत ने संबंधित अधिकारियों को इस बात के लिए दोषी भी ठहराया कि उन्होंने 2017 में उच्चतम न्यायालय द्वारा अभियुक्तों की अपील खारिज किए जाने के बाद मृत्यु वारंट जारी करने के लिए कदम नहीं उठाया। दिल्ली सरकार ने चारों…

शाहीन बाग में फायरिंग करने वाला कपिल गुर्जर AAP से जुड़ा है, आप के कई नेताओं संग दिखी तस्वीर

नई दिल्ली। पिछले सप्ताह शाहीन बाग में प्रदर्शन स्थल पर गोलियां चलाने वाला कपिल गुर्जर आम आदमी पार्टी (APP) का सदस्य है। पुलिस ने यह जानकारी दी, पुलिस ने कहा कि वह और उसके पिता 2019 के प्रारंभ में आप में शामिल हुए थे। पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) राजेश देव ने कहा कि उसके मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है और पुलिस ने उसके और उसके पिता के आप में शामिल होने के व्हाट्सअप डाटा और तस्वीरें जुटायी हैं। कपिल के पिता गजे सिंह गुर्जर भी आप से…

Delhi Election: आप ने जारी किया घोषणा पत्र, स्वास्थ्य और सुरक्षा गारंटी समेत 28 प्वाइंट शामिल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जो हमने वादे किए हैं उसके लिए दिल्ली की जनता और केंद्र सरकार का भी सहयोग चाहिए। हमने हर किसी से बात करने के बाद इसे तैयार किया है, जिसमें सभी की मांगों को रखा गया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं बीजेपी को चैलेंज करता हूं कि वो कल एक बजे तक CM कैंडिडेट का नाम बताएं और…

कॉंग्रेस-विपक्षियों ने बजट पर भ्रम फैलाने कि कोशिश की, लेकिन जनता को समझ आ गया कि बजट अच्छा है: PM मोदी

नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पार्टी सांसदों से कहा कि कुछ लोगों ने बजट पर भ्रम फैलाने की कोशिश की लेकिन जनता भ्रमित नहीं हुई और सबको समझ में आ गया कि बहुत अच्छा बजट है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है कि PM मोदी ने भाजपा संसदीय दल की बैठक में बोडो समझौते को बहुत महत्वपूर्ण बताया और कहा कि पहले की सरकारों ने कभी भी इस पर ध्यान नहीं दिया था। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर की ब्रू जनजातियों को असम में बसाने को…

अधीर रंजन के बयान पर हंगामा, बीजेपी नेताओं को बताया ‘रावण की औलाद’

नई दिल्ली। लोकसभा में भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े के बयान पर मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने अनंत कुमार हेगड़े के बयान को मुद्दा बनाकर सदन में उठाया। इस दौरान कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी हेगड़े पर विवादित बयान दे डाला। संसद के बजट सत्र के चौथे दिन मंगलवार को विपक्ष की ओर से मामला उठाया गया। दरअसल, भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक बयानबाजी की थी। हेगड़े के बयान पर विपक्ष ने नाराजगी जताई। इस…

8 फरवरी को छुट्टी नही है, सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने वाले को सजा देने का दिन है : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी दिल्ली के द्वारका में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वोटिंग से 4 दिन पहले भाजपा के पक्ष में ऐसा माहौल कई लोगों की नींद उड़ा रहा है। कल पूर्वी दिल्ली में और आज यहां द्वारका में ये साफ हो गया है कि 11 फरवरी को क्या परिणाम आने वाले हैं। दिल्ली में ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफिरल एक्सप्रेस-वे का काम कितने वर्षों से चल रहा था? लोग इंतजार करते-करते थक गए थे कि न जाने कब…

केजरीवाल ‘‘असामाजिक और भारत विरोधी तत्वों के हाथों का खिलौना’ बन गए हैं : योगी आदित्यनाथ

नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आम आदमी पार्टी पर अपना हमला तेज करते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ‘‘असामाजिक और भारत विरोधी तत्वों के हाथों का खिलौना’ बन गए हैं। पश्चिम दिल्ली के विकासपुरी में एक रैली को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि केजरीवाल को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने जैसे मूल मुद्दे की परवाह नहीं है बल्कि उन्हें संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन का केंद्र बने शाहीन बाग की चिंता है। Addressing a public meeting in Vikaspuri, Delhi…

दिल्ली रैली में PM मोदी बोले- CAA को लेकर हुए प्रदर्शन संयोग हैं? नहीं, एक प्रयोग है, ऐसा डिजायन जो राष्ट्र के सौहार्द को खंडित करने वाला है

नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली के कड़कड़डूमा में चुनावी रैली को संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुए PM मोदी ने CAA के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग में 51 दिनों से चल रहे प्रदर्शन को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह शाहीन बाग, जामिया और सीलमपुर में हो रहा प्रदर्शन संयोग नहीं, प्रयोग है। उन्होंने कहा कि सीलमपुर हो, जामिया हो या फिर शाहीन बाग, बीते कई दिनों से सिजिटनशिप अमेंडमेंट बिल को लेकर प्रदर्शन हुए हैं। क्या ये प्रदर्शन सिर्फ…