नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे हैरान करने वाले आए हैं। दिल्ली में झाड़ू का प्रभाव जमकर चला और ऐसा चला है कि सब कुछ साफ हो गया और लगभग सभी सीटों पर सिर्फ और सिर्फ APP ही दिखा। कांग्रेस का तो नामोनिशां इस बार भी नहीं दिख रहा, BJP ने भी अपनी उम्मीदों के मुताबिक बिल्कुल भी प्रदर्शन नहीं किया। अब सवाल ये उठ रहा है कि आखिर अरविंद केजरीवाल ने इस बार भी इतनी बड़ी जीत कैसे पा ली? आम आदमी पार्टी को जीत केवल अरविंद केजरीवाल…
श्रेणी: दिल्ली
प्रधानमंत्री मोदी ने केजरीवाल को दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत पर बधाई दी
नई दिल्ली। PM नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (APP) की जीत पर मंगलवार को अरविंद केजरीवाल को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने दिल्ली की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए केजरीवाल को शुभकामनाएं दी। Congratulations to AAP and Shri @ArvindKejriwal Ji for the victory in the Delhi Assembly Elections. Wishing them the very best in fulfilling the aspirations of the people of Delhi. — Narendra Modi (@narendramodi) February 11, 2020 प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के लिए आम आदमी…
केजरीवाल के नेतृत्व वाली APP ने प्रचंड बहुमत के साथ दिल्ली में लगाई जीत की हैट्रिक
नई दिल्ली। आम आदमी से जुड़े मुद्दों और विकास के एजेंडे के साथ राजनीति में आये अरविंद केजरीवाल लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ दिल्ली की सत्ता में लौटे हैं तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में यह उनका तीसरा कार्यकाल होगा। दिल्ली विधानसभा के पिछले चुनाव (2015) में आम आदमी पार्टी (आप) को कुल 70 में 67 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।केजरीवाल वर्ष 2013 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे और उस चुनाव में आप ने सिर्फ 28 सीटों पर जीत हासिल की थी और उन्होंने कांग्रेस…
जामिया की छात्राओं ने पुलिस की तरफ लहराईं चूडिय़ां, फेंके पानी के पाउच, दीं गालियां, कर रही थीं CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
नई दिल्ली। जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों द्वारा घोषित संसद मार्च के दौरान एक रोचक दृश्य तब देखने को मिला, जब महिला प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस को लक्ष्य कर अपनी चूडिय़ां लहराईं। छात्राओं ने कहा कि दिल्ली पुलिस इसलिए मार्च को आगे नहीं बढऩे दे रही है, क्योंकि भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने उसे रोकने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस को चूडिय़ां पहन लेनी चाहिए, क्योंकि वह मार्च को आगे बढऩे नहीं दे रही है। बाटला हाउस की निवासी मंजुरी ने अपनी चूडिय़ां लहराते हुए…
जामिया के छात्रों का CAA – NRC, NPR के खिलाफ विरोधी मार्च, लगाए नारे, पुलिस से हुई भिड़ंत, कई चोटिल
नई दिल्ली। जामिया नगर के निवासियों और जामिया मिल्लिया इस्लामिया के सैकड़ों छात्रों की सोमवार को पुलिस से तब भिड़ंत हो गयी जब संसद की ओर जा रहे उनके CAA विरोधी मार्च को रोक दिया गया। जामिया के छात्रों और पूर्व छात्रों के संगठन जामिया समन्वय समिति (जेसीसी) ने मार्च का आह्वान किया था। प्रदर्शन खत्म करने के लिए पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन की लगातार अपीलों के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने अपना आंदोलन खत्म करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को संसद की ओर मार्च करने की…
भारत में जिन्हे घुटन महसूस होती है, तो उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिये : भाजपा सांसद
अलीगढ। अलीगढ़ से भाजपा सांसद सतीश गौतम ने उर्दू शायर मुनव्वर राना की बेटी एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुमैया राना पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि उनका भारत में दम घुटता है तो उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। सांसद ने पत्रकारों से रविवार को कहा, ‘‘सुमैया को अगर भारत में घुटन महसूस होती है तो उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिये। सुमैया अलीगढ़ में संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में हो रहे प्रदर्शन में शनिवार शाम शामिल हुई थीं। पिछले 12 दिन से चल रहे इस प्रदर्शन में सैकड़ों महिलाएं भाग…
शाहीन बाग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- विरोध- प्रदर्शन करना लोगों का अधिकार लेकिन अन्य के लिए नहीं कर सकते असुविधा पैदा
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (SC) ने कहा कि शाहीन बाग में प्रदर्शनकारी सड़क बंद नहीं कर सकते हैं और अन्य के लिए असुविधा पैदा नहीं कर सकते हैं। उच्चतम न्यायालय ने कहा कि लोगों को विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है लेकिन उन्हें निर्दिष्ट क्षेत्र में ही प्रदर्शन करना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने शाहीन बाग से प्रदर्शनकारियों को हटाने का अनुरोध करने वाली याचिकाओं पर केन्द्र, दिल्ली सरकार और पुलिस को नोटिस जारी किया। उच्चतम न्यायालय ने कहा कि शाहीन बाग में प्रदर्शनकारी सड़क बंद नहीं कर सकते हैं और…
दिल्ली गार्गी कॉलेज में दीवार फांदकर घुसे शराबी, छात्राओं को बाथरूम में बंद कर की अश्लील हरकत, संसद में उठा मसला, HRD मंत्री ने दिया कार्रवाई का भरोसा
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के गार्गी कॉलेज में छात्राओं के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले का महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम आज कॉलेज का दौरा करेगी और छात्राओं से पूछताछ करेगी। छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटना कॉलेज में आयोजित फेस्टिवल ‘रेवरी’ के दौरान घटी। दरअसल, दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज में 6 फरवरी को 3 दिनों तक चलने वाले फेस्टिवल ‘रेवरी’ का अयोजन किया गया था। छात्राओं का आरोप है कि फेस्टिवल के दौरान कुछ बाहरी लोग शराब के नशे में कॉलेज कैंपस…
प्रमोशन में आरक्षण नागरिकों का मौलिक अधिकार नहीं: सुप्रीम कोर्ट, कांग्रेस-लोजपा ने किया विरोध, लोकसभा में घेरने की तैयारी, यहां पढ़े क्या है मामला
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि प्रमोशन में आरक्षण न तो मौलिक अधिकार है, न ही राज्य सरकारें इसे लागू करने के लिए बाध्य है। न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता की पीठ ने अपने एक निर्णय में इस बात का जिक्र किया है। खंडपीठ ने कहा है कि प्रमोशन में आरक्षण नागरिकों का मौलिक अधिकार नहीं है और इसके लिए राज्य सरकारों को बाध्य नहीं किया जा सकता। इतना ही नहीं, कोर्ट भी सरकार को इसके लिए बाध्य नहीं कर सकता।…
सुप्रीम कोर्ट से केंद्र सरकार को राहत, SC/ST एक्ट में संशोधन की संवैधानिकता को दी मंजूरी, अब FIR दर्ज होते ही होगी गिरफ्तारी
नई दिल्ली। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति SC/ST (अत्याचार निवारण) संशोधन कानून 2018 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने SC/ST एक्ट के संशोधन की संवैधानिकता को मंजूरी दी है। कोर्ट के SC/ST एक्ट पर इस फैसले के बाद अब सिर्फ शिकायत के आधार पर ही बिना किसी जांच के गिरफ्तारी होगी, हालांकि फैसले में कोर्ट ने अग्रिम जमानत को मंजूरी दी है। तीन जजों की पीठ में दो-एक से यह फैसला कोर्ट…
