INX मीडिया केस में दिल्ली HC से चिदंबरम की अग्रिम जमानत खारिज, CBI-ED पहुंची चिदंबरम के घर, मोबाइल बंद चिदंबरम नदारद

नई दिल्ली। INX मीडिया केस में दिल्ली हाईकोर्ट से मंगलवार को अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद कद्दावर कांग्रेसी नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम पर गिरफ्तार की तलवार लटक रही है। हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद मंगलवार की शाम को पहले CBI चिदंबरम के घर पहुंची और उसके बाद प्रवर्तन निदेशालय कांग्रेस नेता के घर पहुंची। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद चिदंबरम ने सुप्रीम कोर्ट अग्रिम याचिका दाखिल की। लेकिन, सुप्रीम कोर्ट ने इस पर जल्द सुनवाई…

चंद्रमा की कक्षा में स्थापित हुआ चंद्रयान-2 ,इसरो प्रमुख के. सिवान ने कहा, बहुत मुश्किल थे वे 30 मिनट

चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष यान चंद्रयान-2 के चांद की कक्षा में प्रवेश करने के अंतिम 30 मिनट बहुत मुश्किल भरे थे। यह कहना है भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चेयरमैन के. सिवान का। इस महत्वपूर्ण चरण के तुरंत बाद सिवान ने बताया कि अभियान के अंतिम 30 मिनट बहुत मुश्किल भरे थे। घड़ी की सुई के आगे बढऩे के साथ-साथ तनाव और चिंता बढ़ती गई। चंद्रयान-2 के चांद की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश करते ही अपार खुशी और राहत मिली। उन्होंने कहा, हम एक बार फिर चांद पर जा रहे…

ट्रम्प ने इमरान से की बात, भारत के खिलाफ संभल कर बयानबाजी करने की दी नसीहत

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों से कश्मीर मामले में क्षेत्र में तनावकम करने की अपील की। साथ ही स्थिति को ‘‘गंभीर’’ बताया। ट्रम्प ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से सोमवार को फोन पर बात की और उन्हें भारत के खिलाफ संभल कर बयानबाजी करने को कहा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर करीब 30 मिनट बात करने के बाद उन्होंने खान से बात की। मोदी ने बातचीत के दौरान पाकिस्तानी नेताओं द्वारा ‘‘भारत विरोधी हिंसा के लिए उग्र बयानबाजी और उकसावे’’का मुद्दा उठाया।…

जाकिर नाईक नहीं दे पाएगा अब धार्मिक उपदेश, मलेशिया ने लगाया प्रतिबंध

कुआलालंपुर। भारत को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में विवादास्पद इस्लामिक उपदेशक डॉ. जाकिर नाईक की तलाश है। उसके प्रत्यर्पण के लिए भारत ने पूर्व में मलेशिया से आग्रह किया था। इसके अलावा वह भारत को लेकर कई बार भडक़ाऊ बयान दे चुका है। इस बीच मलेशिया सरकार ने नाईक के धार्मिक उपदेश देने पर पाबंदी लगा दी है। मलेशिया पुलिस का कहना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर जाकिर नाईक के उपदेश देने पर बैन लगाया गया है। पुलिस को इस संबंध में सर्कुलर जारी किया गया है। रॉयल मलेशिया…

कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी को 354 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले मामले में ED ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे व मोजर बेयर के पूर्व कार्यकारी निदेशक रतुल पुरी को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा दायर 354 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया है। एजेंसी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ED ने यह कार्रवाई केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा पुरी, उनकी कंपनी, उनके पिता व प्रबंध निदेशक दीपक पुरी, निदेशकों नीता पुरी (रतुल की मां और कमलनाथ की बहन), संजय जैन और विनीत शर्मा के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, जालसाजी और…

प्रख्यात संगीतकार खय्याम का 92 साल की उम्र में निधन

मुंबई। हिंदी फिल्मों में संगीत के सशक्त हस्ताक्षर बन चुके जाने माने संगीतकार खय्याम का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को यहां के अस्पताल में निधन हो गया। ‘कभी कभी’ और ‘उमराव जान’ जैसी फिल्मों को अपने सदाबहार संगीत से सजाने वाले खय्याम 92 वर्ष के थे। मुंबई के उपनगर जुहू में सुजय अस्पताल के आईसीयू में फेफड़े में संक्रमण के चलते मशहूर संगीतकार को 10 दिन पहले भर्ती कराया गया था। उनके एक पारिवारिक मित्र ने बताया, ‘‘सांस लेने में तकलीफ और उम्र संबंधी बीमारियों के चलते कुछ दिन…

प्रणब, मनमोहन, सोनिया और राहुल समेत कई दिग्गज नेताओं ने राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि राजीव गांधी की दूरदर्शी नीतियों से भारत के निर्माण में मदद मिली। मुखर्जी, सोनिया, अंसारी, मनमोहन, राहुल, प्रियंका और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने राजीव गांधी की समाधि पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। Former…

बालाकोट हमले के बाद PAK के साथ पारंपरिक युद्ध के लिए तैयार थी भारतीय सेना : सूत्र

नई दिल्ली। बालाकोट हमले के बाद सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत ने सरकार के प्रमुखलोगों को स्पष्ट रूप से बता दिया था कि सेना पाकिस्तान द्वारा किए जाने वाले किसी भी जमीनी हमले से निपटने और शत्रु की सीमा के भीतर युद्ध लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। सेना के शीर्ष सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना पाकिस्तान के साथ परंपरागत युद्ध के लिये तैयार थी और इसमें पाकिस्तानी सीमा के अंदर जाना भी शामिल था। पुलवामा आतंकी हमले के बाद सरकार जब…

PM मोदी ने ट्रंप से की बातचीत, इन मसलों को लेकर हुई बात, निशाने पर रहा पाकिस्तान

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ आज PM नरेंद्र मोदी ने टेलीफोन पर बातचीत की। मोदी-ट्रंप के बीच आधे घंटे चली बातचीत में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मामलों के बारे में बात की। क्षेत्रीय स्थिति के संदर्भ में, PM मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ अपनी बातचीत में कहा कि क्षेत्र के कुछ नेताओं द्वारा भारत विरोधी बयानबाजी कर रहे हैं जो शांति के लिए अनुकूल नहीं है। मोदी ने आतंकवाद एवं हिंसा मुक्त माहौल बनाने और सीमापार से आतंकवाद पर रोक लगाने के महत्व को…

कश्मीर मामले पर गृह मंत्रालय में अमित शाह-अजीत डोभाल की बैठक, हालात से कराया अवगत, हालात पर पैनी नजर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाए जाने करीब 14 दिन बाद जम्मू-कश्मीर की मौजूदा स्थिति को लेकर गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की बैठक हुई। घाटी से लौटे अजीत डोभाल ने ताजा स्थिति की जानकारी दी। अजीत डोभाल काफी दिनों तक जम्मू-कश्मीर में ही थे और वहां की स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए थे। अजीत डोभाल दो दिन पहले से ही घाटी से दिल्ली लौटे हैं। इस बैठक में अमित शाह, अजीत डोभाल के अलावा गृह सचिव और अन्य बड़े अधिकारी शामिल रहे।…