नई दिल्ली। ओमिक्रॉन कोरोना वायरस के सब वेरिएंट को लेकर डब्ल्यूएचओ के एक अधिकारी ने कहा है कि, सब वेरिएंट उतना ही खतरनाक है, जितना ओमिक्रॉन वेरिएंट खतरनाक है। डब्ल्यूएचओ अधिकारी ने कहा कि, ओमिक्रॉन वेरिएंट का सब-वेरिएंट बीए.2 अपने मूल रूप बीए.1 जितना ही गंभीर लग रहा है। डब्ल्यूएचओ ने ओमिक्रॉन वेरिएंट का सब वेरिएंट जितने देशों में फैल चुका है, उन्हें आगाह किया है और कहा है कि ऐसे देशों को पूरी तरह से सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि ये वायरस किस वक्त क्या मोड़ ले लेगा,…
श्रेणी: कोविड -19 अपडेट
Covid-19: देश में कोरोना की रफ्तार सुस्त, 24 घंटों में 2.35 लाख नए मामले और 3.35 लाख मरीज ठीक
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है, लेकिन मौतों की संख्या डराने वाली है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को कोरोना वायरस से जुड़े आंकड़े जारी करते हुए बताया कि बीते 24 घंटों के भीतर देश में संक्रमण के 2,35,532 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 871 लोगों की मौत हुई है। शुक्रवार के आंकड़ों से तुलना करें तो कोरोना के दैनिक मामलों में 6.2 फीसदी की गिरावट आई है। राहत की एक बड़ी बात यह भी है…
अब बाजार में भी मिलेगी Covishield और Covaxin, डीसीजीआई ने दी सशर्त मंजूरी
नई दिल्ली। कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में ‘संजीवनी’ साबित हो चुके कोविशील्ड और कोवैक्सीन को लेकर अच्छी खबर है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने गुरुवार को कोविशील्ड और कोवैक्सिन को बाजार में उतारने की सशर्त मंजूरी दे दी है। लेकिन वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। अभी ये जानकारी मिलना बाकी है कि बाजार में इनकी क्या कीमत होगी? जल्द ही ये जानकारी भी सार्वजनिक कर दी जाएगी। हालांकि माना जा रहा है कि सरकार कोविड-19 की वैक्सीन की बाजार…
कोविड के 90 प्रतिशत मरीजों को हृदय संबंधी बीमारी की संभावना – विशेषज्ञ
नई दिल्ली । कोविड-19 वायरस अभी तक मुख्य रूप से सांस संबंधी बीमारियों में ही अधिक खतरनाक माना जा रहा था, मगर अब विशेषज्ञों का कहना है कि मध्यम से गंभीर संक्रमण वाले लगभग 90 प्रतिशत लोगों के हृदय पर इसका स्थायी प्रभाव पड़ता है। वैसे तो कोविड सबसे अधिक फेफड़ों को प्रभावित करता है, लेकिन ताजा अध्ययनों से पता चला है कि कोविड-19 के कारण हृदय संबंधी जटिलताओं के मामले भी बढ़ रहे हैं। वायरस तीव्र मायोकार्डियल इंजरी और हृदय प्रणाली को पुरानी क्षति का कारण बन सकता है।…
कोरोना संक्रमितों को स्वस्थ होने के तीन महीने बाद लगेगा टीका, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन
रायपुर। कोरोना संक्रमितों के टीकाकरण के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गाइडलाइन जारी की है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार कोविड-19 पीड़ित व्यक्तियों को उनके स्वस्थ होने के तीन माह बाद कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाना है। यह गाइडलाइन स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष से अधिक के लोगों को लगाए जा रहे प्रिकॉशन डोज के साथ ही सभी आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए प्रभावी होगा।
Covid-19 New Guidelines : कृपया ध्यान दें- कोरोना से संक्रमित हैं तो कब लगवाएं वैक्सीन, जानिए नई गाइडलाइंस
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए तेजी से चल रहे टीकाकरण को लेकर एक नया नियम लागू किया है, जो आपका जानना जरूरी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा है कि कोविड-19 से संक्रमित पाए गए व्यक्तियों के टीकाकरण में तीन महीने की देरी होगी और इसमें ‘एहतियाती’ खुराक भी शामिल है। सभी राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों को भेजे गए पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव विकास शील ने कहा, ‘‘कृपया ध्यान दें- जिन व्यक्तियों की जांच में कोविड-19…
कोविड-19: देश में 24 घंटे में कोरोना वायरस के दैनिक संक्रमण 3,37,704 नये मामले, 488 लोगों की मौत, जिन्दगी के लिए वैक्सीन है जरूरी!
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,37,704 नये मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 3,89,03,731 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह तक के अद्यतन आंकड़ो के मुताबिक इनमें वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 10,050 मामले भी शामिल हैं। सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक उपचाराधीन मरीज बढ़कर 21,13,365 हो गए हैं जो पिछले 237 दिनों में सर्वाधिक हैं जबकि 488 और मरीजों की मौत के साथ मृतक संख्या बढ़कर 4,88,884 हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार…
वैज्ञानिक आंकड़े आने के बाद ही 15 साल से कम उम्र के बच्चों का होगा टीकाकरण : स्वास्थ्य सचिव
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने गुरुवार को कहा कि 12 से 14 साल के आयु वर्ग के लिए कोविड टीकाकरण अभियान अधिक वैज्ञानिक डेटा विकसित होने के बाद ही शुरू होगा। उन्होंने भारत में वर्तमान कोविड की वृद्धि पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे ही वैज्ञानिकों डाटा विकसित होता हैं, हम इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण के कवरेज का विस्तार करेंगे। हम इस संबंध में वैज्ञानिक आंकड़ों के आधार पर निर्णय लेंगे। नीति आयोग के सदस्य, स्वास्थ्य, डॉ वी.के. पॉल ने कहा कि…
मुख्यमंत्री ने कोरोना से मृत्यु की संख्या में वृद्धि पर चिंता जताई
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में कोरोना पीड़ितों की मौत की संख्या में वृद्धि पर चिंता जताई है। कोरोना से आज राज्य में 15 लोगों की मृत्यु होने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव एवं स्वास्थ्य सचिव को प्रत्येक डेथ का आडिट कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम और संक्रमितों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराये जाने को कहा है। संक्रमित मरीजों की स्वास्थ्यगत स्थिति को देखते हुए हॉस्पिटलाइज करने के भी निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने होम…
Covid-19 Cases In India : कोरोना की तीसरी लहर ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में कोविड मामले 3 लाख के पार, 491 लोगों की मौत, घबराएं नहीं, सतर्क रहें
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के मामले अब लगातार बढ़ रहे हैं और इसके साथ ही कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron In India) के मामले भी बढ़ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस ने पिछले आठ महीने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और एक दिन मे कोरोना के तीन लाख 17 हजार 532 नए मरीज मिले हैं और एक दिन मे इस वायरस से संक्रमित 491 लोगों की मौत हो गई। वहीं, देश में कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के अबतक 9287 मामले सामने आ चुके…
