नई दिल्ली। राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के लिये एक महत्वपूर्ण निर्देश में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती के लिये मरीज के पास कोविड-19 संक्रमित होने की रिपोर्ट अनिवार्य नहीं है। कोविड मरीजों के उपचार के लिये समर्पित निजी और सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में दाखिले के लिये संशोधित राष्ट्रीय नीति में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि किसी भी मरीज को ऑक्सीजन या आवश्यक दवाओं आदि समेत किसी भी मद में सेवा देने से इनकार नहीं किया जा सकता, भले ही वह किसी…
श्रेणी: कोविड -19 अपडेट
कोविड-19: कोरोना को चारों खाने चित्त कर देगी DRDO की ‘रामबाण’ दवाई, ऑक्सीजन की कमी भी होगी दूर, DCGI ने दी आपात उपयोग की मंजूरी
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से मचे हाहाकार के बीच शनिवार को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने कोरोना के इलाज के लिए एक दवा के इमरजेंसी यूज को मंजूरी दे दी है। इस दवा का नाम 2- डिऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-DG) नाम दिया गया है। ये दवा DRDO के इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड अलायड साइंसेस (INMAS) और हैदराबाद सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्युलर बायोलॉजी (CCMB) ने साथ मिलकर बनाया है। दवा को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना वायरस के बढ़ते केस…
कोविड-19 : WHO की चेतावनी, पाबंदी में ढील दी गयी तो गहरा सकता है महामारी का संकट
जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि कोरोना वायरस के विभिन्न स्वरूपों के कारण मामले तेजी से बढ़ रहे हैं तथा साथ ही, देशों को आगाह किया कि प्रभावी कदम में जरा भी ढील से महामारी की स्थिति और गंभीर हो सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के आपात सेवा प्रमुख डॉ माइकल रेयान ने कहा कि वायरस तेजी से एक से दूसरे देश में फैलता है और जो नेता सोचते हैं कि टीकाकरण से ही महामारी खत्म हो जाएगी तो वे गलती कर रहे हैं।…
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कालाबाजारी, खान मार्किट के मशहूर खान चाचा रेस्टोरेंट से भी 96 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बरामद
न्यूज़ डेस्क। मोदी सरकार ने लोगों की जान बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। ऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए देश में युद्ध स्तर पर काम हो रहा है।विदेशों से भी मदद मिल रही है। लेकिन दूसरी ओर मानवता के दुश्मन गिद्धों की तरह आपदा को अवसर में बदलने में जुटे हुए हैं। हर एक दिन खबर आती है कि कालाबाजारी करने वाले पकड़े जा रहे हैं। दिल्ली में भी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, कोविड से जुड़ी महत्वपूर्ण जीवन रक्षक दवाओं और अन्य जरूरी मेडिकल उपकरणों की कालाबाजारी के…
मजबूत उपाय अपनाए, तो देश में कम हो सकता है कोरोना की तीसरी लहर का खतरा- विशेषज्ञ
नई दिल्ली। देश में जारी कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के बीच तीसरी लहर की चेतावनी देने के एक दिन बाद केंद्र सरकार के विशेषज्ञों ने कहा है कि मजबूत उपायों के जरिए इस लहर के खतरे को कम किया जा सकता है। शुक्रवार को कोरोना वायरस की स्थिति पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्र सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार के विजय राघवन ने कहा कि अगर हम संक्रमण के खिलाफ मजबूत उपाय अपनाते हैं तो देश में सभी जगहों पर कोरोना वायरस की तीसरी लहर का असर दिखाई…
24 राज्यों में कोरोना संक्रमण की दर 15% से अधिक, नौ में 5 से 15 % के बीच है: सरकार
नई दिल्ली। देश में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच आज सरकार ने कहा कि 12 राज्यों में कोविड-19 के एक लाख से अधिक उपचाराधीन मरीज हैं; सात राज्यों में 50 हजार से एक लाख मरीज अब भी संक्रमण की चपेट में हैं। सरकार की ओर से यह भी कहा गया कि देश के 24 राज्यों में कोरोना वायरस से संक्रमण की दर 15 प्रतिशत से अधिक है जबकि नौ राज्यों में यह दर पांच से 15 प्रतिशत के बीच है। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और छत्तीसगढ़ वे राज्यहैं…
कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए अभी से तैयारी करे सरकार, बच्चों के टीकाकरण को सुनिश्चित करें: सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा है कि वह कोविड -19 की तीसरी लहर के लिए तैयारी शुरू करे, यह कहते हुए कि जनता के बीच दहशत को रोकने के लिए बफर स्टॉक बनाना महत्वपूर्ण है। दिल्ली को ऑक्सीजन की आपूर्ति पर एक सुनवाई के दौरान, SC ने केंद्र से कहा कि वह भारत-कोरोनोवायरस की तीसरी लहर की तैयारी के लिए एक अखिल भारतीय दृष्टिकोण विकसित करे। SC ने कहा कि ऑक्सीजन के आवंटन के लिए आधार को भारत से तीसरी लहर के हमले से पहले ऑडिट…
कोरोना की तीसरी लहर बच्चों पर बरपाएगी कहर! विशेषज्ञों ने जताई यह ‘खौफनाक’ आशंका
नई दिल्ली। कोरोना महामारी की पहली लहर में जहां सबसे ज्यादा बुजुर्ग लोग संक्रमित हुए। वहीं दूसरी लहर में कोरोना वायरस के निशाने पर युवा आबादी रही। अब विशेषज्ञ आशंका जता रहे हैं कि अगर देश में तीसरी लहर आई तो यह बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसा दुनिया के दूसरे देशों में भी हुआ है। विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि भारत में कोरोना की तीसरी लहर सितंबर तक आ सकती है। बाल चिकित्सा और संक्रामक रोगों के विशेषज्ञों ने कहा है कि सरकार को जल्द…
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त प्रदान की 17 करोड़ वैक्सीन : केंद्र
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि उसने अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 17.02 करोड़ से अधिक वैक्सीन खुराक निशुल्क प्रदान की हैं, जिनमें से उनके पास अब भी 94.47 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन की खुराक मौजूद हैं, जिन्हें लगाया जाना बाकी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सहयोग से केंद्र सरकार कोविड महामारी का मुकाबला करने में मोर्चे पर डटी है। यह सहयोग समग्र सरकार के आधार पर हो रहा है।…
केंद्र के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार बोले- ये तय है कोरोना की तीसरी लहर भी आएगी, तैयारी शुरू होना चाहिए
नई दिल्ली। देश में कोरोना के नए वेरिएंट मिलने की जानकारी सामने आने के बाद केंद्र की ओर से कहा गया है कि वेरिएंट का ट्रांसमिशन भी वैसे ही होता है, जैसे कि ओरिजिनल स्ट्रेन का होता है। ये कोई तेज ट्रांसमिशन नहीं करता है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस वार्ता में केंद्र के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार के विजयराघवन ने ये जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि इस समय जो वेरिएंट हैं, उनके खिलाफ वैक्सीन प्रभावी हैं। दुनिया भर में नए वेरिएंट पैदा हुए हैं और भारत…
