नई दिल्ली। कोविशील्ड टीके की दोनों खुराकों के बीच अंतर बढ़कर 12 से 16 हफ्ते हो गया है। दरअसल, केंद्र सरकार ने गुरुवार को सरकारी समूह Ntagi की सिफारिश को स्वीकार कर लिया है। अभी तक कोविशील्ड की दोनों खुराकों के बीच 6 से 8 हफ्ते का अंतर रखना होता था। मौजूदा साक्ष्यों, खासकर ब्रिटेन से मिले साक्ष्यों के आधार पर कोविड-19 वर्किंग ग्रुप ने कोविशील्ड टीके की दो खुराकों के बीच अंतराल को बढ़ाकर 12 से 16 हफ्ते करने का सुझाव दिया था। यह दूसरी बार है जब कोविशील्ड…
श्रेणी: कोविड -19 अपडेट
अगले हफ्ते बाजार में आ जाएगी रूसी कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक, जुलाई से भारत में ही होगा उत्पादन
नई दिल्ली। देश में कोरोना का टीकाकरण जारी है। लेकिन वैक्सीन की कमी के चलते लोगों को टीका उपलब्ध नहीं हो पा रही है। ऐसे में जल्द ही देश को एक और वैक्सीन मिलने वाली है। नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वीके पॉल ने आज कहा कि अगले हफ्ते से लोगों को स्पुतनिक का टीका (स्पुतनिक-वी) लगाया जा सकता है। इस वैक्सीन का जुलाई से भारत में उत्पादन होगा। रूस से आई वैक्सीन की सीमित मात्रा में बिक्री अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगी। नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वीके…
कोविड-19 : देश में 2 से 18 साल वालों को भी जल्द मिलेगी वैक्सीन, भारत बायोटेक शुरू कर सकता है सेकेंड-थर्ड फेज का ट्रायल
नई दिल्ली। भारत में कोरोना कहर के बीच ऐसा कहा जा रहा है कि इसकी तीसरी लहर में सबसे अधिक बच्चे टारगेट होंगे। यह चिंता इसलिए भी बढ़ जाती है, क्योंकि बच्चों के लिए देश में अबतक एक भी वैक्सीन नहीं है। मगर चिंता के बीच राहत की खबर यह भी है कि भारत में जल्दी ही बच्चों के लिए वैक्सीन मिल जाएगी, क्योंकि इसके ट्रायल की सिफारिश कर दी गई है। एक विशेषज्ञ समिति ने मंगलवार को 2-18 आयुवर्ग के लिए भारत बायोटेक के कोविड-19 टीके कोवैक्सीन के दूसरे/तीसरे…
WHO बनाएगा कोरोना की दवा, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना होगा उद्देश्य
वाशिंगटन। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) तीन मौजूदा दवाओं के एक अंतरराष्ट्रीय का नैदानिक परीक्षण को फिर से शुरू करने के लिए तैयार है जो कोविड 19 के साथ अस्पताल में भर्ती लोगों की जान बचा सकता है। इस बार परीक्षण का उद्देश्य सूजन को कम करना और रोग प्रतिरोधक धमता बढ़ाना होगा। सॉलिडैरिटी नाम के क्लिनिकल ट्रायल की घोषणा पहली बार 18 मार्च को डब्ल्यूएचओ के डायरेक्टर जनरल ट्रेडोस अदनोम घेब्रेयस ने की थी। नवीनतम परीक्षण में तीन दवाओं इन्फ्लिक्सिमाब, इमैटिनिब और आटेर्सुनेट का परीक्षण किया जाएगा जो सूजन को…
UP में सिर्फ लोकल एड्रेस प्रूफ वालों को ही मिलेगी वैक्सीन, लोकल एड्रेस प्रूफ होना जरूरी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को कहा कि प्रदेश में उन्हीं लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग पाएगी, जिनके पास यहां का एड्रेस प्रूफ है। यह ऑर्डर एनसीआर क्षेत्र के लिए भी है। दिल्ली सरकार ने निर्णय को “दुर्भाग्यपूर्ण” बताते हुए कहा कि ऐसे समय जब पूरा देश कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है, तब यह उम्मीद नहीं थी।बता दें, राज्य की सभी सरकारी बेवसाइट्स जिनमें कोरोना का टीकाकरण के लिए बुकिंग की सुविधा दी गई है। उन सभी वेबसाइट्स में सिर्फ यूपी के निवासियों के लिए वैक्सीनेशन…
कोविड-19: दूसरे शहर के कोविड मरीजों का इलाज करने से मना नहीं कर सकते अस्पताल : केंद्र
नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कोविड मरीजों के इलाज के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए, जिसमें कहा गया है कि किसी भी मरीज को इस आधार पर इलाज या ऑक्सीजन देने से मना नहीं किया जाएगा कि मरीज किसी दूसरे राज्य या शहर से है। किसी भी मरीज को इस आधार पर भर्ती करने से मना नहीं किया जाएगा कि जिस राज्य में अस्पताल है, उस राज्य का वैध पहचानपत्र मरीज के पास नहीं है। राज्यों के मुख्य सचिवों और अन्य को लिखे एक पत्र में, स्वास्थ्य सचिव…
कोविड-19 : महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या 50 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में 53,605 नए केस, 864 लोगों की मौतों
मुंबई। देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने सुनामी का रूप महीनेभर से ले रखा है, जिसकी चपेट में इस बार भी सबसे पहले महाराष्ट्र आया, जहां का आंकड़ा 50 लाख के पार पहुंच गया है। वहीं देश में रोजाना 4 लाख के करीब मामले सामने आने से स्वास्थ्य ढांचा पूरी तरह से चरमरा गया है। जिससे मरीजों को अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन तक नसीब नहीं हो रहा। इसके अलावा श्मशान घाट पर भी शवों की लाइन लगी है। हालांकि सबसे प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में आंकड़ा धीरे-धीरे कम…
कोविड -19: एमपी में कोरोना कर्फ्यू के दौरान नमाज के लिए 2 मस्जिदों में जुटी भीड़, 2 मौलवियों और 200 अन्य के खिलाफ केस दर्ज
भोपाल। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण मध्य प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू लागू है जिसके कारण सभी प्रकार के सामूहिक आयोजनों पर पूर्णतः पाबंदी है। हालाँकि, एमपी के छतरपुर जिले में पाबंदियों के बाद भी 2 मस्जिद में सामूहिक नमाज पढ़ने का मामला सामने आया है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो मौलवियों समेत 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना एमपी के छतरपुर जिले से 23 किमी दूर नौगाँव की है। बताया जा रहा है कि नौगाँव में दो मस्जिदों, जामा मस्जिद और पल्टन…
कोविड-19 : नींद से जाग जाइए, देश में पूर्ण लॉकडाउन की जरूरत… IMA ने केंद्र से की मांग
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कहर के बीच इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने एक बार फिर से देश में कंप्लीट लॉकडाउन की मांग को दोहराया। IMA ने कहा कि देश में कोरोना के भयावह हालातों से निपटने में स्वास्थ्य मंत्रालय सुस्त है। आईएमए के पूर्ण लॉकडाउन की मांग को केंद्र ने ठंडे बस्ते में डाल दिया। देश में पूर्ण लॉकडाउन लगाने की जरूरत है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को ‘जग जाना’ चाहिए और कोविड-19 महामारी से पैदा हो रही चुनौतियों से निपटने…
मदर्स डे विशेष : महामारी के इस दौर में भी अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहीं महिला कोरोना वारियर्स
न्यूज़ डेस्क। वक्त मुश्किल भरा जरूर है पर इससे हम बाहर निकलेंगे। मुश्किलें आती हैं और आती भी रहेंगी। बाधाएं व्यवधान जरूर पैदा करती हैं पर लक्ष्य से नहीं हटा पाती। अपनों का साथ हो तो साहस और हिम्मत हमेशा बनी रहती है। पर साथ उनका मिले जो निस्वार्थ होकर दूसरों की सेवा में लगे हैं तो वह सबसे बड़ा प्रेरणा का काम करता है। निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले लोगों पर ही आज हमारे समाज की नींव टिकी हुई है। इस कोरोना महामारी में जब अपनों का साथ…
