नई दिल्ली। देश में बच्चों की लगातार ठप पढ़ी पढ़ाई से चिंतित लोग अकसर यह सवाल पूछते हैं कि आखिर स्कूल कब खुलेंगे? इस सवाल का जवाब देते हुए ICMR के महानिदेशक बलराम भार्गव ने मंगलवार को गुड न्यूज दी। उन्होंने कहा कि बच्चे कोरोना के खिलाफ काफी मजबूत हैं और वे वयस्कों के मुकाबले इससे ज्यादा अच्छे ढंग से निपट सकते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों का भी एंटीबॉडी एक्सपोजर उतना और वैसा ही है, जैसा वयस्कों में है। उन्होंने कहा कि स्वीडन जैसे कई स्कैंडिनेवियन देशों ने तो…
श्रेणी: कोविड -19 अपडेट
AIIMS प्रमुख रणदीप गुलेरिया का बड़ा बयान, बोले- भारत के बच्चों की इम्युनिटी मजबूत, दोबारा खोले जाने चाहिए स्कूल
नई दिल्ली। देश में फैली कोरोना महामारी की दूसरी लहर में कमी आ गई है। वहीं 40 करोड़ से अधिक लोगों का देश में टीकाकरण किया जा चुका है। ऐसे में कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों के बीमार पड़ने की संभावना जताई जा रही है इस बीच एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि स्कूलों को खोलने पर वह सरकार को विचार करना चाहिए। उन्होंने बातचीत में कहा कि अब समय आ गया है कि स्कूलों को फिर से खोलने पर सहमत हो जाना चाहिए। डॉ.…
प्रतिबंधों में ढील के साथ ही बढ़ी लापरवाही, मास्क के इस्तेमाल में 74% की गिरावट का अनुमान : स्वास्थ्य मंत्रालय
नई दिल्ली। कोरोना वायरस से बचाव के प्रतिबंधों में ढील मिलने के साथ ही संक्रमण को लेकर लोगों में काफी लापरवाही देखने को मिल रही है। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने भी आंकड़ों के साथ इस लापरवाही की एक तस्वीर पेश की। अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना प्रतिबंधों में छूट दिए जाने के बाद से देश में मास्क के ऑवरऑल इस्तेमाल में भारी गिरावट आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव लव अग्रवाल ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अलग-अलग…
कोरोना की तीसरी लहर के शुरुआती चरण में है विश्व : WHO प्रमुख
जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक ट्रेडोस अदनोम घेब्रेयसस ने डेल्टा वेरिएंट को लेकर चेताते हुए कहा है कि डेल्टा वेरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच विश्व अब तीसरी लहर के शुरूआती चरण में है। उन्होंने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियम आपातकालीन समिति की 8 वीं बैठक में कहा, डेल्टा वेरिएंट का प्रसार के बीच सामाजिक गतिशीलता में वृद्धि और सिद्ध सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों के असंगत उपयोग के साथ, मामलों की संख्या और मौतों दोनों में वृद्धि हो रही है। विश्व के सबसे बड़े स्वास्थ्य निकाय प्रमुख ने कहा,…
पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ की कोविड की समीक्षा, हिल स्टेशनों में उमड़ी भीड़ पर जताई चिंता
न्यूज़ डेस्क। पीएम नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूर्वोत्तर राज्यों के आठ मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर कोविड को लेकर समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना बहरूपिया है इसके हर वैरिएंट पर नजर रखनी होगी। बैठक में असम, नगालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया। बैठक में पीएम मोदी ने कहा, ”कोरोना बहरूपिया है, हमें कोरोना वायरस के हर वैरिएंट पर भी नजर रखनी होगी। म्यूटेशन के बाद ये कितना परेशान करने वाला होगा, इस बारे में…
कोविड-19 : देश के कई हिस्सों में कोविड-उपयुक्त व्यवहार का घोर उल्लंघन देखा जा रहा है, संभावित तीसरी लहर को दे सकती है आमंत्रण : सरकार
नई दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को कहा कि देश के कई हिस्सों में कोविड-उपयुक्त व्यवहार (covid-appropriate behavior) का घोर उल्लंघन देखा जा रहा है जो इसे काबू में करने के लिए अब तक की मेहनत पर पानी फेर सकता है। देश में महामारी की स्थिति पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि लोग तीसरी लहर के बारे में ‘‘मौसम अद्यतन’’ के रूप में बात करते हैं, लेकिन यह समझने में विफल रहते हैं कि कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन या इसकी…
कोविड-19: डेल्टा के बाद कोरोना के कप्पा वेरिएंट का खतरा, नीति आयोग ने इसको लेकर दी ये बड़ी जानकारी
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट के बाद अब कप्पा वेरिएंट को लेकर चर्चा हो रही है। हाल ही में उत्तर प्रदेश में कोरोना का नया वेरिएंट कप्पा के दो मामले सामने आए हैं। इस वेरिएंट के सामने आने के बाद लोगों को चिंता और भी बढ़ गई है। लेकिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार (09 जुलाई) को कहा है कि कप्पा वेरिएंट भारत में कोई नया वेरिएंट नहीं है। देश में पहले भी इसके मामले सामने आ चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को एक…
कोरोना की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई, देश में 53 प्रतिशत से ज्यादा मामले महाराष्ट्र-केरल से आ रहे है: स्वास्थ्य मंत्रालय
नई दिल्ली। देश में भले ही कोरोना के नए केसों की रफ्तार प्रतिदिन 50 हजार से कम बनी हुई है, लेकिन अब भी खतरा टला नहीं है। कुछ इलाकों में अब भी कोरोना की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को अकेले महाराष्ट्र और केरल में ही देश के आधे से ज्यादा केस मौजूद हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि केरल के 14 और महाराष्ट्र के 15 जिले चिंता की वजह बने हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि कोरोना की…
हिमाचल: मास्क नहीं पहनने पर लगेगा 5 हजार रुपये का जुर्माना और 8 दिनों की जेल भी !
शिमला । हिमाचल प्रदेश में कोविड प्रतिबंधों में ढील के बाद राज्य में लाखों पर्यटक घूमने के लिए आ रहे हैं। ऐसे में कोविड संक्रमण ना बढ़ जाए मनाली प्रशासन जगह-जगह लोगों को कोविड के प्रति जागरूक कर रहा है और कई जगहों पर होर्डिंग के द्वारा भी जागरूकता फैलाई जा रही है। कुल्लू के एसपी गुरुदेव शर्मा ने बताया कि पर्यटकों के लिए कोविड जागरूकता अभियान चलाया गया है। जो मास्क नहीं पहनेगा उसे 5,000 रुपए का जुर्माना देना होगा और 8 दिनों की जेल भी हो सकती है।…
कोविड वैक्सीनेशन : ‘दिसंबर तक लग सकती है देश की पूरी व्यस्क आबादी को वैक्सीन’, एक्सपर्ट पैनल के प्रमुख ने जताया भरोसा
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ देश में जारी टीकाकरण अभियान के बीच एक्सपर्ट पैनल के प्रमुख डॉ. एनके अरोड़ा ने आश्वस्त किया है कि दिसंबर तक देश की पूरी व्यस्क आबादी को वैक्सीन दी जा सकती है। एनके अरोड़ा ने कहा, ‘आने वाले महीनों में वैक्सीन की सप्लाई में काफी तेजी आने की उम्मीद है और इसी आधार पर मेरा आंकलन है कि दिसंबर तक सरकार टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल कर लेगी। हालांकि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए यह जरूरी है कि राज्य सरकारों को भी…
