कोविड-19 : छत्तीसगढ़ सरकार ने न्यू ईयर के चलते ओमिक्रान वैरिएंट के संक्रमण से बचाव तथा रोकथाम के संबंध में दिशा-निर्देश जारी

रायपुर। राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में कोविड-19 तथा ओमिक्रान वैरिएंट के संक्रमण से बचाव तथा रोकथाम के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत कोविड अनुरूप व्यवहार का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। इसमें मॉस्क तथा सेनेटाइजर के उपयोग सहित सोशल डिस्टेसिंग पर विशेष ध्यान देने के लिए जोर दिया गया है। इसी तरह कोविड-19 के प्रकरणों के अनिवार्य रूप से जांच तथा सक्रिय प्रकरणों के क्षेत्र में कन्टेनमेंट जोन हेतु पूर्व में जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए…

कोविड-19 : भारत में ओमीक्रोन के मामले 1,000 के पार, अबतक 22 राज्यों में फैला कोरोना संक्रमण

मुंबई/पणजी। देश में कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या बृहस्पतिवार को 1,000 से अधिक हो गई। इसे देखते हुए राज्यों ने कोविड पाबंदियां और सख्त कर दी हैं। केन्द्र और राज्यों से रात को मिले ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में ओमीक्रोन से संक्रमण के करीब 1,200 मामले आए हैं। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में ओमीक्रोन से संक्रमण के 198 मामले आए हैं, जिनमें से 190 मामले मुंबई से आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस के नये…

कोरोना की नैचुरल वैक्सीन बनेगा ओमिक्रॉन, एक्सपर्ट बोले- अब खत्म हो जाएगी महामारी!

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीकी वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर एक नई स्टडी की है। इस स्टडी से पता चला है कि जो लोग ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित होकर उबर चुके हैं वह डेल्टा वैरिएंट और उसके बाद से संक्रमणों को दूर करने में सक्षम हो सकते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि ओमिक्रॉन के मामले में कुछ दिनों तक बढ़ोतरी संभव है लेकिन लंबे वक्त की बात करें तो ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित होने पर हॉस्पिटल में भर्ती होने की नौबत नहीं आने की अधिक संभावना…

कोविड की नई लहर से यूरोप का हाल बेहाल, भारत को नहीं है खतरा?

नई दिल्ली। 28 दिसंबर को भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के 9195 केस मिले हैं। कोरोना वायरस से रिकवरी रेट 98.4 फीसद है जो कि मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है। कोविड के ओमिक्रोन वैरिएंट की बात करें तो भारत में अब तक 781 मामले रिपोर्ट हुए हैं। इसमें से 241 लोग रिकवर कर चुके हैं। ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है। 27 दिसंबर को भारत में कोरोना के 6531, 26 दिसंबर को 6987, 25 दिसंबर को 7189 केस रिपोर्ट हुए हैं। ये संक्रमण पहली नजर…

Omicron Updates : भारत में ओमिक्रॉन के मामले 750 के पार, 21 राज्यों में फैला नया वैरिएंट; देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब इस नए वायरस के कुल मामले 750 के पार हो गए हैं। हालांकि इसकी रिकवरी राहत देने वाली है। आपको यह भी बता दें कि देश में बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अब तक टीके की 143.15 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कुल 77,002…

चुनाव वाले राज्यों को केंद्र की सलाह, कोविड टीकाकरण में तेजी लाएं

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सोमवार को चुनाव वाले सभी पांचों राज्यों को पहली खुराक के लिए सभी पात्र आबादी के कोविड टीकाकरण में तेजी लाने और यह सुनिश्चित करने की सलाह दी कि जिन लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी जानी थी, उन्हें जल्द दी जाए। चुनाव वाले पांच राज्यों में से उत्तराखंड और गोवा ने राष्ट्रीय औसत की तुलना में पहली और दूसरी खुराक के उच्च कवरेज की सूचना दी है, जबकि उत्तर प्रदेश, पंजाब और मणिपुर में कम कोविड टीकाकरण कवरेज की सूचना है। अब तक…

कोविड-19 : Omicron के बढ़ते संक्रमण को नहीं रोक सकते, केरल के कोविड एक्सपर्ट कमेटी के डॉक्टर ने खड़े किये हाथ, बूस्टर डोज पर मंथन जारी

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के Omicron वेरिएंट के बढ़ते संक्रमण को रोका नहीं जा सकता है। केरल में कोविड-19 संक्रमण को लेकर बनी विशेषज्ञों की एक कमेटी के चिकित्सक ने यह बात कही है। कमेटी में शामिल डॉक्टर डीएस अनिस ने यह भी बताया कि नए वेरिएंट के केस हर दो दिन में डबल हो जा रहे हैं। न्यूज एजेंसी बातचीत में डॉक्टर अनिस ने कहा, ‘ग्लोबल ट्रेंड से यह पता चलता है कि 2-3 हफ्तों में ओमिक्रॉन के केस 1000 तक पहुंच जा रहे हैं और हो सकता है…

कोविड -19 : ब्रिटेन में कोरोना से मचा हाहाकार, एक दिन में मिले रिकॉर्ड 1.22 लाख मरीज

नई दिल्ली। कोरोना महामारी को लेकर एक बार फिर से ब्रिटेन में तबाही मचने की आशंका है। एक दिन में यहां कोरोना संक्रमण के बेहद ही डरावने आंकड़े सामने आए हैं। ब्रिटेन स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के रिकार्ड 1,22,186 नए मरीज मिले हैं और 137 मौतें हुई हैं। वहीं, एक प्रारंभिक सांख्यिकी माडल आंकड़ों के मुताबिक पिछले हफ्ते लंदन में कोरोना से हर 20वां व्यक्ति संक्रमित हुआ है। समाचार एजेंसी रायटर की रिपोर्ट के मुताबिक ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के चलते क्रिसमस और…

कोविड-19 एवं नये वेरिएंट ओमिक्रॉन संक्रमण से बचाव के लिए अब आयोजनों में 50 प्रतिशत लोग ही भाग ले सकेंगे, मुख्यमंत्री ने लोगों से की कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील

रायपुर। कोविड-19 एवं नये वेरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा देशभर में बढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संक्रमण से बचाव के लिए राज्य में लोगों से सावधानी एवं सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन प्रत्येक व्यक्ति के लिए जरूरी है, ताकि संक्रमण से स्वयं एवं अपने परिवार व समाज को सुरक्षित रख सके। सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा कोविड-19 एवं नये वेरिएंट ओमिक्रॉन संक्रमण के नियंत्रण हेतु धार्मिक एवं सामाजिक त्यौहारों तथा नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले…

कोविड-19 : Omicron के बढ़ते केस के बीच PM मोदी बोले- सतर्क और सावधान रहने की जरूरत, कोरोना से लड़ाई अभी खत्म नहीं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ से सतर्क और सावधान रहने की जरूरत पर बल देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। देश में ‘ओमीक्रोन’ के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री ने आज एक उच्च स्तरीय बैठक में महामारी की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह चौकस रहें और राज्यों के साथ मिलकर काम करें तथा स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के साथ ही संपर्कों का प्रभावी व…