न्यूज़ डेस्क। कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की दुनिया भर में तारीफ हो रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख टेड्रोस अदनोम गेब्रेयसस ने प्रधानमंत्री मोदी के विश्व स्वास्थ्य दिवस पर दिए गए संदेश की सराहना की जिसमें उन्होंने कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए सावधानी बरतने को कहा था। प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से प्रतिरक्षा शक्ति मजबूत करने और खुद को फिट रखने की अपील की थी। डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कोरोना प्रसार को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करते हुए…
श्रेणी: अंतर्राष्ट्रीय
कोरोना कहर के बीच फ्रांस ने 4 हफ्ते के लिए पूरे देश में लगाया लॉकडाउन, जानें क्या-क्या रहेंगे बंद
पेरिस। कोरोना वायरस ने एक बार फिर से दुनिया को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया है। फ्रांस में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों ने सरकार की नींद उड़ा दी है। यही वजह है कि बढ़ते संक्रमण के बीच फ्रांस में 4 सप्ताह का लॉकडाउन लगा दिया गया है। समाचार एजेंसी के मुताबिक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कोरोना पर काबू पाने के लिए पूरे देश में चार हफ्ते का लॉकडाउन लगा दिया है। इस लॉकडाउन के आदेश के बाद अब सभी स्कूल कम से कम चार…
कोविड-19 वैक्सीन: फाइजर-बायोएनटेक कोविड वैक्स किशोरों के लिए 100 फीसदी प्रभावी
न्यूयॉर्क। फार्मास्युटिकल कंपनियों फाइजर और बायोएनटेक ने बुधवार को घोषणा की कि उनके कोविड-19 वैक्सीन बीएनटी 162बी2 चरण 3 के परीक्षण में 12 से 15 वर्ष की आयु के किशोरों में 100 प्रतिशत प्रभावकारिता और मजबूत एंटीबॉडी प्रतिक्रियाएं दिखाई हैं। चरण 3 नैदानिक परीक्षण के लिए अमेरिका में 12 से 15 वर्ष की आयु के 2,260 किशोरों को नामांकित किया गया। अल्बर्ट बोर्ला के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अल्बर्ट बोर्ला ने कहा, “हम युवा आबादी में इस्तेमाल करने के लिए अपने टीकाकरण का विस्तार करने का आग्रह करते हैं…
पाकिस्तान: रावलपिंडी में सौ साल पुराने मंदिर पर हमला, इमरान सरकार चुप
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में 100 साल से भी अधिक पुराने एक हिंदू मंदिर पर अज्ञात लोगों के एक समूह ने हमला किया है। पुलिस को मिली शिकायत में यह बात कही गई है। इस मंदिर के नवीकरण का काम चल रहा है। शिकायत के अनुसार शहर के पुराना किला इलाके में शनिवार शाम साढ़े सात बजे 10 से 15 लोगों के समूह ने मंदिर पर हमला किया और ऊपरी मंजिल के मुख्य द्वार तथा एक अन्य दरवाजे के साथ-साथ सीढ़ियां भी तोड़ दीं। डॉन समाचार पत्र की खबर…
‘वेटर्स क्यों पहनते हैं हमारी यूनिफॉर्म’ पाकिस्तान में वकीलों ने वेटर्स की ड्रेस पर जताया एतराज, चेतावनी जारी
इस्लामाबाद। पाकिस्तान एक अजीब मुल्क है और पाकिस्तान के अंदर जो वाकये होते हैं, उसपर कभी हंसी आती है तो कभी तरस। अब पाकिस्तान के वकीलों को होटलों में काम करने वाले वेटर्स के ड्रेस ने गुस्सा दिला दिया है। गुस्सा भी ऐसा कि वेटरों के ड्रेस को बदलने का फरमान जारी करने की स्थिति आ गई है। पाकिस्तान के तीन बार काउंसिल ने बकायदा अपने बयानों में कहा है कि वेटर्स को काला सूट, सफेद कमीज और काली टाई पहनने की इजाजत नहीं दी जाए क्योंकि ऐसा ड्रेस वकीलों…
गाली-गलौच पर उतरा चीन, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को बताया अमेरिका के पीछे भागने वाला कुत्ता
टोरंटो/बीजिंग। मानवाधिकार के मुद्दे पर घिरा चीन अब गाली-गलौच पर उतर आया है। चीन के ऊपर लगातार अंतर्राष्ट्रीय जबाव पड़ता जा रहा है जिसकी वजह से चीन बौखला गया और चीनी डिप्लोमेट ने कनाडा के प्रधानमंत्री को अमेरिका का कुत्ता तक कह दिया है। किसी देश के प्रधानमंत्री के लिए प्रयोग किया गया ये शब्द चीन की बौखलाहट को बता रहा है। शिनजियांग में उइगर मुस्लिमों को प्रताड़ित करने को लेकर कनाडा ने चीन की आलोचना की थी, जिसके बाद चीनी डिप्लोमेट ने कनाडाई प्रधानमंत्री को बच्चा बताया है। ब्राजील…
अच्छी खबर : फाइजर और मॉडर्ना वैक्सीन की पहली डोज भी कोरोना के खिलाफ 80 फीसदी कारगर, अमेरिकी रिसर्च में दावा
वाशिंगटन। कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच अमेरिका से एक अच्छी खबर सामने आई है। अमेरिका की एक ताजा रिसर्च में पता चला है कि फाइजर और मॉडर्ना वैक्सीन कोरोना वायरस के खिलाफ कहीं ज्यादा प्रभावकारी हैं। इस रिसर्च में बताया गया है कि फाइजर या मॉडर्ना वैक्सीन को दो डोज में से पहली डोज लेने के करीब दो हफ्ते बाद कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा लगभग 80 फीसदी कम हो जाता है। रिसर्च में यह भी सामने आया कि वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के दो…
बांग्लादेश की आजादी के लिए संघर्ष में शामिल होना, मेरे जीवन के भी पहले आंदोलनों में से एक था: पीएम मोदी
ढाका। बांग्लादेश की आजादी को आज (26 मार्च) 50 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष अथिति को तौर पर दो दिवसीय दौरे के लिए बांग्लादेश की राजधानी ढाका पहुंचे। बता दें कि कोरोना वायरस लॉकडाउन के बाद पीएम मोदी का यह पहला विदेश दौरा है। अपनी आजादी के 50 साल पूरे होने पर बांग्लादेश आज के दिन को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मना रहा है, जिसके लिए पीएम मोदी ढाका के नेशनल परेड ग्राउंड पहुंचे हैं। यहां उन्होंने बांग्लादेश के राष्ट्रपिता शेख मुजीबुर…
प्रधानमंत्री मोदी ने की बांग्लादेश में विपक्ष और गठबंधन पार्टियों के नेताओं से मुलाकात
न्यूज़ डेस्क। पीएम नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बांग्लादेश में 14 दलों वाले गठबंधन के नेताओं और उनके संयोजक से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के संबंधों को और प्रगाढ़ करने के विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश के विभिन्न राजनीतिक दलों के विपक्षी नेताओं के साथ मुलाकात की और उनसे बातचीत की। इस बातचीत के दौरान उन्होंने दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। Eminent young achievers from different walks of life interacted with PM @narendramodi…
कोरोना संक्रमित इमरान खान ने बुलाई बैठक, पाकिस्तानी पीएम की सोशल मीडिया पर हुई फजीहत
इस्लामाबाद। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल होते रहते हैं। कोविड-19 वैक्सीन का टीका लगवाने के बावजूद कोरोना संक्रमित हुए पीएम इमरान खान की एक बार फिर फजीहत हुई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर पीएम इमरान के बैठक की फोटो शेयर की गई है जिसमें वह कई मंत्रियों के साथ मीटिंग करते दिखाई दे रहे हैं। कोरोना संक्रमित होने के बाद भी बैठक बुलाने के लिए अब पाकिस्तानी पीएम को इंटरनेट यूजर्स ने लताड़ लगाई है। सामने आई मीटिंग की तस्वीर में देखा…
