न्यूज़ डेस्क। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सोमवार को लॉकडाउन संबंधी सभी पाबंदियों को समाप्त करने की अवधि को 4 सप्ताह और टालते हुए इसे 19 जुलाई तक बढ़ा दिया। इससे पहले यह पाबंदियां 21 जून को समाप्त होने जा रही थीं। जॉनसन ने कहा कि कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के चलते संक्रमण के मामलों और अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी संबंधी चिंता बरकरार है। प्रधानमंत्री की इस घोषणा के साथ ही अब ‘फ्रीडम डे’ 19 जुलाई को मनाया जाएगा जो कि लॉकडाउन…
श्रेणी: अंतर्राष्ट्रीय
नेफ्ताली बेनेट बने इजरायल के नये प्रधानमंत्री, महाराष्ट्र मॉडल पर बनाई है सरकार!
नई दिल्ली। कभी बेंजामिन नेतन्याहू के सबसे करीबी रहे नेफ्ताली बेनेट अब इजरायल के नये प्रधानमंत्री बन गये हैं और उन्होंने 12 साल से इजरायल की सत्ता पर काबिज बेंजामिन नेतन्याहू के साम्राज्य का अंत कर दिया है। हालांकि, नेफ्ताली बेनेट इजरायल के नये प्रधानमंत्री जरूर बन गये हैं, लेकिन आप अगर गौर से देखेंगे तो उनकी सरकार का स्वरूप बहुत हद तक महाराष्ट्र के मॉडल से मिलता है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि शिवसेना के नेताओं की तरह ही नेफ्ताली बेनेट राष्ट्रवादी छवि वाले नेता रहे हैं…
G-7 शिखर सम्मेलन : टीके को पेटेंट मुक्त करने के प्रस्ताव को व्यापक समर्थक, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- भारत G-7 का स्वभाविक सहयोगी
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने G-7 शिखर सम्मेलन के ‘आउटरीच सेशंस’ के दूसरे दिन दो सत्रों में हिस्सा लिया। ये दोनों सत्र ‘बिल्डिंग बैक टूगैदर–ओपन सोसायटीज एंड इकोनॉमिक्स’ और ‘बिल्डिंग बैक ग्रीनरः क्लाईमेट एंड नेचर’ थे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तानाशाही, आतंकवाद, हिंसक उग्रवाद, झूठी सूचनाओं और आर्थिक जोर-जबरदस्ती से उत्पन्न खतरों से साझा मूल्यों की रक्षा करने में भारत जी-7 का एक स्वाभाविक साझेदार है। विदेश मंत्रालय के अनुसार G-7 शिखर सम्मेलन में कोविड टीकों पर पेटेंट छूट संबंधी भारत और दक्षिण अफ्रीका के प्रस्ताव…
G-7 का बढ़ा प्रेशर तो WHO की भी निकली आवाज, चीन को बोला- कोरोना उत्पत्ति की जांच में मदद करो
न्यूज़ डेस्क। दुनिया भर में पिछले डेढ़ साल से कोरोना वायरस ने तबाही मचा रखी है। करोड़ों लोग इसकी चपेट में आए, जबकि लाखों लोगों ने अपनी जान गंवाई। वहीं चीन पर कोरोना वायरस को वुहान लैब में बनाने के आरोप लगते रहे हैं। इसकी जांच को लेकर अब ड्रैगन पर दबाव बढ़ता जा रहा है। अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख टेड्रोस घेबियस ने चीन से कोविड-19 की उत्पत्ति की चल रही जांच में सहयोग करने को कहा है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल (डब्ल्यूएसजे) की रिपोर्ट के अनुसार,…
‘मैंगो डिप्लोमेसी’ से दुनिया को खुश करने चला था पाक, अमेरिका तो छोड़िए चीन ने भी कर दी ‘बेइज्जती’
नई दिल्ली। ‘नया पाकिस्तान’ का नारा देकर सत्ता में आए इमरान खान ने पाकिस्तान को न केवल तंगहाल बना दिया है, बल्कि लगातार मुल्क की फजीहत करवा रहे हैं। दूसरे मुल्कों को खुश करने के वास्ते आर्थिक तंगी से जूझ रहा पाकिस्तान अब ‘मैंगो डिप्लोमेसी’ पर उतर आया है। मगर इसमें भी उसकी बेइज्जती हो गई है। दरअसल, पाकिस्तान दुनियाभर के देशों को तोहफे में आम भेज रहा है। मगर कोई उसके आम को फ्री में भी लेने वाला नहीं मिल रहा है। खुद उसके सदाबहार दोस्त चीन और अमेरिका…
कोरोना का टीका नहीं लगवाया तो ब्लॉक कर दिया जाएगा सिम कार्ड, जानें कहां हुआ यह फैसला
न्यूज़ डेस्क। कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के प्रलोभन दिए जा रहे हैं, मगर पाकिस्तान में सिम कार्ड ब्लॉक करने की धमकी दी गई है। पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने गुरुवार को उन लोगों के मोबाइल सिम कार्ड को ब्लॉक करने का फैसला किया, जो कोरोना वायरस की वैक्सीन नहीं लेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के स्वास्थ्य मंत्री डॉ यास्मीन राशिद की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि जो लोग वैक्सीन नहीं लगवाएंगे, उनके…
पाकिस्तान में हर साल बढ़ रहे हैं एक लाख गधे, इमरान सरकार ने बताया उपलब्धि, चीन होगा एक्सपोर्ट
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में गदहों की आबादी में लगातार इजाफा होता जा रहा है और हर साल पाकिस्तान में गदहों की आबादी एक लाख बढ़ रही है। पाकिस्तान सरकार की नई रिपोर्ट के मुताबिक पिछले तीन साल में पाकिस्तान में तीन लाख गधे बढ़ गये हैं। पाकिस्तान सरकार की नई रिपोर्ट के मुताबिक अब पाकिस्तान में गदहों की संख्या बढ़कर 56 लाख हो गई है। पाकिस्तान सरकार की 2020-21 की रिपोर्ट में इमरान खान सरकार ने गधों की संख्या बढ़ने को देश के लिए एक उपलब्धि करार दिया है और कहा…
कोविड-19 से लड़ने के भारत सरकार के उपायों का IMF ने स्वागत किया
वॉशिंगटन। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने बृहस्पतिवार को भारत सरकार की हालिया घोषणा का स्वागत किया जिसमें कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए टीकाकरण और आवश्यक दवाओं का उत्पादन तेज करने की बात कही गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को घोषणा की थी कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिए केंद्र सरकार 21 जून से राज्यों को कोरोना वायरस का टीका मुफ्त में मुहैया कराएगी। उन्होंने कहा था कि आगामी दिनों में कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए देश में टीके की आपूर्ति बढ़ाई…
G-7 शिखर सम्मेलन में वर्चुअली शामिल होंगे PM मोदी, बोरिस जॉनसन ने भेजा निमंत्रण
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार G7 शिखर सम्मेलन के सत्र में भाग लेंगे। अरिंदम के मुताबिक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने पीएम मोदी को G7 शिखर सम्मेलन को संबोधित करने के लिए निमंत्रण भेजा था, जिसे भारत सरकार ने स्वीकार कर लिया है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि पीएम मोदी 12 और 13 जून आउटरीच सत्र में भाग लेंगे। यह दूसरी बार है जब प्रधानमंत्री मोदी जी-7 में भाग लेंगे। उल्लेखनीय कि इससे पहलो कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से…
पाकिस्तान: इमरान ख़ान की पार्टी की नेता ने LIVE TV शो के दौरान सांसद को मारा थप्पड़
न्यूज़ डेस्क। पाकिस्तान में एक टीवी न्यूज़ डिबेट के दौरान हाथापाई का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ (पीटीआई) पार्टी की नेता फ़िरदौस आशिक़ अवान और पीपीपी पार्टी के नेता अब्दुल क़ादिर ख़ान मंदोखेल के बीच हाथापाई देखी जा सकती है। दरअलस, यह घटना पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल एक्सप्रेस न्यूज़ के एक कार्यक्रम के दौरान हुई. एंकर जावेद चौधरी के ‘कल तक’ नामक कार्यक्रम में दोनों नेताओं को भ्रष्टाचार पर चर्चा के लिए बुलाया गया था जिसके दौरान दोनों के बीच काफ़ी तीखी…
