न्यूज़ डेस्क। भगवान राम का जन्मस्थान भारत की बजाय नेपाल में होने का दावा करने के बाद अब नेपाली पीएम ने योग पर भी दावा ठोका है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने कहा कि योग की शुरुआत भारत में नहीं बल्कि नेपाल से हुई थी। योग दिवस पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओली ने कहा कि नेपाल में योग तब से प्रचलित है, जब भारत एक राष्ट्र के तौर पर अस्तित्व में भी नहीं आया था। ओली ने कहा, ‘एक…
श्रेणी: अंतर्राष्ट्रीय
अमेरिका-मैक्सिको सीमा के पास गोलीबारी में 14 लोगों की मौत, चार संदिग्ध भी ढेर
न्यूज़ डेस्क। सिउदाद विक्टोरिया (मैक्सिको)। अमेरिकी सीमा से लगे मैक्सिको के शहर रिनोसा में वाहनों में सवार कुछ बंदूकधारियों ने गोलीबारी कर दी, जिससे करीब 14 लोगों की मौत हो गई। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई में चार संदिग्धों को मार गिराया। टमौलिपस की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, हमले पूर्वी रिनोसा के कई नजदीकी इलाकों में शनिवार को किए गए। सोशल मीडिया पर आई घटना की तस्वीरों में सड़कों पर अनेक शव नजर आ रहे हैं। टमौलिपस के गवर्नर फ्रांसिस्को गार्शिया कबैजा डे वाका ने रविवार को घटना…
न्यूयॉर्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 3000 से अधिक लोगों ने लिया भाग, देखें तस्वीरें
चीन पर अल्पसंख्यक कैदियों के दिल, किडनी और लिवर निकालने का आरोप, मानवाधिकार परिषद ने उठाए सवाल
न्यूज़ डेक्स। चीन में अल्पसंख्यक कैदियों के दिल, किडनी और लिवर निकालने की खबरें सामने आने के बाद से हंगामा मच गया है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिका परिषद के सदस्यों ने इस क्रूरता के खिलाफ पुरजोर तरीके से आवाज उठाई है। दरअसल कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि चीन की कैद में जकड़े उइगर मुस्लमान, तिब्बती, मुस्लिम और क्रिश्चनों के साथ ऐसी क्रूरता की जा रही है। यूनाइटेड नेशन हाई कमिश्नर फॉर ह्यूमन राइट्स (OHCHR), कार्यालय की तरफ से एक बयान जारी कर कहा गया है कि ‘हमें जानकारी मिली…
नॉर्थ कोरिया में भुखमरी के हालात, 7 हजार रुपए में कॉफी का छोटा पैकेट, 3300 में एक किलो केला
प्योंगयांग। नॉर्थ कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने स्वीकार किया है कि उनका देश गंभीर खाद्य संकट से गुजर रहा है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में एक बैठक में किम ने माना कि स्थिति बहुत खराब है और लगातार हालात बिगड़ रहे हैं। अनाज की कमी की वजह से नॉर्थ कोरिया में महंगाई चरम पर पहुंच गई है और खाने-पीने की चीजें आम लोगों के पहुंच से बाहर हो गई है। राजधानी प्योंगयांग में ब्लैक टी के एक छोटे पैकेट की कीमत 70 डॉलर (करीब…
कोरोना से भारत में हुई तबाही के लिए ट्रंप ने चीन को बताया जिम्मेदार, कहा- देना चाहिए हर्जाना
न्यूज़ डेस्क। कोरोना से भारत में हुई तबाही को लेकर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ सेस बड़ा बयान सामने आया है। ट्रंप ने कहा कि कोरोना से भारत में हुई तबाही के लिए चीन जिम्मेदार है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने कोरोना की वजह से भारत में मची तबाही का जिक्र करते हुए चीन को जिम्मेदार बताया। इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि चीन को अमेरिका को 10 खबर डॉलर का हर्जाना देना चाहिए। चीन को अभी भी पूरी दुनिया को हर्जाना देना चाहिए। गौरतलब है क डोनाल्ड…
3 चीनी अंतरिक्षयात्रियों ने गाड़ा कामयाबी का झंडा, स्पेस स्टेशन में पहली बार हुए दाखिल, देखें वीडियो
बीजिंग। विश्व में अमेरिका के वर्चस्व को खत्म करने की दिशा में चीन काफी तेजी से काम कर रहा है। खासकर स्पेस टेक्नोलॉजी में चीन लगातार कामयाबी के शिखर पर चढ़ रहा है। अब तक अंतरिक्ष में सिर्फ अमेरिका के नासा का ही स्पेस स्टेशन था, लेकिन चीन अंतरिक्ष में स्पेस स्टेशन के निर्माण कार्य में तेजी से जुटा हुआ है। इसी कड़ी में चीन ने अपने तीन अंतरिक्षयात्रियों को अपने निर्माणाधीन स्पेस स्टेशन में भेजा है और चीन के अंतरिक्षयात्री पहली ही कोशिश में अपने स्पेस स्टेशन में कदम…
मैक्डोनाल्ड्स के कर्मचारी ने अजीबोगरीब तरीके से छोड़ी नौकरी, इंटरनेट पर खूब हुई चर्चा
न्यूयॉर्क। अक्सर आप लोगों ने मैक्डोनाल्ड्स का नाम बर्गर, फ्रेंच फ्राइज इत्यादि वजहों से सुर्खियों में छाते हुए देखा है लेकिन इस बार कुछ ऐसा हैरान कर देने वाला वाक्या घटित हुआ है, जिसकी वजह से इंटरनेट पर इसकी चर्चा हो रही है। उल्लेखनी कि फास्ट फूड ज्वाइंट्स और फ्रेंचाइजी के किचन स्टाफ को बहुत ज्यादा दबाव में काम करना पड़ता है, क्योंकि उन्हें न केवल ग्राहकों को संभालना होता है बल्कि रेस्तरां के मामलों को भी देखना पड़ता है। ऐसे में यदि कोई आउटलेट भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित…
वर्ष 2030 तक 2.60 करोड़ हेक्टेयर भूमि को फिर उपजाऊ बनाने के लिए काम कर रहा है भारत- पीएम मोदी
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत में पिछले 10 वर्ष के दौरान 30 लाख हेक्टेयर से अधिक वनक्षेत्र की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि इससे देश का वनक्षेत्र बढ़कर कुल क्षेत्रफल का लगभग एक चौथाई हो गया है। उन्होंने कहा कि देश में 2030 तक 2.60 करोड़ हेक्टेयर जमीन की उपजाऊ शक्ति बहाल करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार शाम वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र की ‘मरुस्थलीकरण, भूमि क्षरण और सूखे पर उच्च स्तरीय संवाद’…
कोरोना के डेल्टा वैरिएंट ने बढ़ाई दुनिया की परेशानी, ब्रिटेन सहित कई देशों में लौटी पाबंदियां
न्यूज़ डेस्क। कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट ने दुनिया के कई देशों में खौफ पैदा कर दिया है। इसके चलते यूरोप समेत कई देशों में तालाबंदी बढ़ने का खतरा मंडराने लगा है। क्योंकि ब्रिटेन समेत कई यूरोपीय देशों में प्रतिबंधों ने छूट देने की तैयारी की जा रही है। लेकिन विशेषज्ञों की चेतावनी के बाद इसे टालने की तैयारी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और यूके में अधिकारियों ने अत्यधिक संक्रामक डेल्टा वेरिएंट को लेकर चेतावनी जारी की है। साथ ही कहा है कि यूके में 90 फीसदी नए कोरोना…
