बिहार चुनाव 2020 : आठवीं पास ‘युवराज’ बिहार का विकास नहीं, सिर्फ विनाश कर सकते हैं : केंद्रीय मंत्री चौबे

पटना। भाजपा के नेता और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने बुधवार को RJD नेता तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आठवीं पास ‘युवराज’ बिहार का विकास नहीं, सिर्फ विनाश कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में शामिल दलों का इतिहास ही भ्रष्टाचार का रहा है। वे रोजगार क्या देंगे। उन्होंने कहा, “राजद, कांग्रेस एवं इनके सहयोगी दल बिहार की जनता को झांसा देने का काम कर रहे हैं। डबल युवराज को बिहार की जनता ने रिजेक्ट कर दिया है।” चौबे ने भोजपुरी गायक दिनेश प्रसाद…

मध्य प्रदेश की उपचुनाव : MP के 28 सीटों पर उपचुनाव सम्पन्न, 66.28 प्रतिशत लोगों ने किया मतदान

भोपाल। मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के तहत मंगलवार को शाम छह बजे तक कुल 66.28 प्रतिशत मतदान हुआ। यह 2018 विधानसभा चुनाव में इन सीटों पर हुए औसत मतदान की तुलना में 6.65 प्रतिशत कम है। पिछले विधानसभा चुनाव में इन सीटों पर औसतन 72.93 प्रतिशत मतदान हुआ था। हालांकि, 2019 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले इन 28 विधानसभा क्षेत्रों में 0.06 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ है। 2019 के लोकसभा चुनाव में इन 28 सीटों पर औसतन 66.22 प्रतिशत मतदान हुआ था। प्रदेश में शाम छह…

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 53.51 प्रतिशत हुआ मतदान, आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली। बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 94 सीटों पर मंगलवार को हुए मतदान में 53.51 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और यह आंकड़ा अभी बढ़ सकता है क्योंकि कई स्थानों पर मतदान निर्धारित समय के बाद भी जारी है। यह जानकारी चुनाव आयोग ने दी। आयोग ने कहा कि दोनों चरणों को मिलाकर शाम पांच बजे तक मतदान का प्रतिशत 53.79 प्रतिशत दर्ज किया गया। चुनाव आयोग ने कहा कि 2015 के विधानसभा चुनावों में इन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 55.35 प्रतिशत मतदान…

Live विधानसभा उपचुनाव: मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात में आज हो रहे उपचुनाव, कई दिग्गजों की साख दांव पर

नई दिल्ली। मंगलवार को सवेरे 7 बजे से ही बिहार विधानसभा समेत मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात के कई विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुके हैं। बू​थों पर मतदाताओं की चहल पहल दिखने लगी है। बड़ी संख्या में महिलाएं भी लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी उपस्थिति दर्ज करने पहुंच रही हैं। मध्य प्रदेश के 19 जिलों की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। राज्य सरकार के 12 मंत्रियों समेत कुल 355 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव के दौरान…

Live बिहार चुनाव 2020: 17 जिले की 94 सीटों पर मतदान शुरू, दूसरे चरण में वोटरों में दिख रहा उत्‍साह

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 94 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। पटना में बिहार के राज्‍यपाल फागू चौहान और डिप्‍टी CM सुशील कुमार मोदी ने पहले वोटर के तौर पर अपना वोट डाला। साथ ही मतदाताओं से भारी संख्‍या में मतदान करने की अपील की। ज्ञात हो कि राजद नेता तेजस्‍वी यादव समेत कई दिग्‍गजों की साख आज के चुनाव में दांव पर लगी है। बिहार विधानसभा चुनाव में वोटिंग की चुस्‍त-दुरुस्‍त तैयारियों के बीच बूथों पर बड़ी संख्‍या में वोटर जुटने लगे हैं। वोट…

यूपी राज्यसभा चुनाव: सभी 10 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, रामगोपाल और रामजी भी उच्चसदन पहुंचे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर राज्यसभा चुनाव सोमवार को पूरा हो गया। सभी 10 प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। दस सीटों पर केवल दस ही प्रत्याशी होने के कारण मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी। सपा से रामगोपाल यादव और बसपा से रामजीत गौतम उच्च सदन पहुंच गए हैं। भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, पूर्व DGP बृजलाल, नीरज शेखर, हरिद्वार दुबे, गीता शाक्य, सीमा द्विवेदी और बीएल वर्मा भी राज्यसभा सदस्य बन गए। पिछले हफ्ते नामांकन…

बिहार के दूसरे चरण मतदान के साथ-साथ देश के 10 राज्यों में 54 विधानसभा सीटों पर भी डाले जाएंगे वोट, यहां देखें पूरी सूची

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के मतदान के साथ ही, 10 राज्यों के 54 निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता भी बुधवार यानी 3 नवंबर को अपने विधायकों का चयन करेंगे। मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा, गुजरात में आठ, उत्तर प्रदेश में सात, कर्नाटक, ओडिशा, झारखंड और नगालैंड में दो-दो और तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में एक-एक सीट है, जो बिहार विधानसभा चुनावों के साथ-साथ उपचुनावों की गवाही देगी। यहां भी 10 नवंबर को ही मतों की गिनती होगी। मध्य प्रदेश की 28 सीटों में से जहां चुनाव होंगे,…

लालू के सुपुत्र तेजस्वी यादव सोशल मीडिया क्यों हो रहे हैं ट्रोल? जानिए

न्यूज़ डेस्क। लालू यादव के बेटे और आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव आज सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। असल में आज सरदार पटेल की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए तेजस्वी ने उन्हें Iron Man of India की जगह Iran Man of India लिख दिया। फिर क्या था ट्विटर पर यूजर्स तेजस्वी यादव को ट्रोल करने लगे। आप भी देखिए… Iron deficiency spotted in the patient.. pic.twitter.com/4GPn0z1nsj — Keh Ke Peheno (@coolfunnytshirt) October 31, 2020 देखिए, ई तो हमारा लईका की बेइज्जती कर रहा है,… जब हमारा लईका…

मध्य प्रदेश उपचुनाव: कमलनाथ के बयान पर भड़के ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले- हां मैं कुत्ता हूं

भोपाल। मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों के लिए 3 नवंबर को होने जा रहे उपचुनाव में नेताओं के बीच जुबानी जंग और तेज होती जा रही है और बयानों का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। चुनाव आयोग की कार्रवाई के बीच यह बदजुबानी जारी है। शनिवार को बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सीनियर कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर कुत्ता कहने का आरोप लगाया और कहा कि हां वह कुत्ता हैं, जो हमेशा अपने मालिकों के लिए वफादार रहता है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- “कमलनाथ…

बिहार चुनाव 2020 : क्या भाजपा का फ्री कोरोना वैक्‍सीन का वादा आचार संहिता का उल्‍लंघन है? जानें चुनाव आयोग का जवाब

नई दिल्‍ली। चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव में भाजपा के फ्री कोरोना वैक्‍सीन के वादे को क्‍लीन चिट दे दी है। आयोग ने कहा है कि यह वादा चुनाव आचार संहिता का उल्‍लंघन नहीं है। RTI कार्यकर्ता साकेत गोखले ने इस मामले चुनाव आयोग से शिकायत की थी। भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में बिहार में कोरोना का फ्री टीका लगवाने का वादा किया है। इस पर बिहार में सियासत गर्मा गई थी। विपक्षी दलों ने भाजपा पर चुनाव आचार संहिता के उल्‍लंघन का आरोप लगाया था। हालांकि भाजपा…