‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न’ के बाद अब कर्नाटक में उठी राजीव गाँधी राष्ट्रीय उद्यान का नाम बदलने की माँग: अभियान तेज

न्यूज़ डेस्क। केंद्र की मोदी सरकार की इस घोषणा के बाद कि भारत का सबसे बड़ा खेल सम्मान- राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार अब “मेजर ध्यानचंद खेल रत्न” पुरस्कार के नाम से जाना जाएगा, कर्नाटक के नागरहोल में स्थित राजीव गाँधी राष्ट्रीय उद्यान का नाम भी बदलने की माँग तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कोडागु जिले के निवासी विनय कयापंडा ने शुक्रवार को Change.org पर एक ऑनलाइन अभियान शुरू किया है, जिसमें माँग की गई है कि नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान का नाम कोडंडेरा मडप्पा करियप्पा (Kodandera Madappa…

यह शानदार काम किया… कांग्रेस नेता शशि थरूर ने की मोदी सरकार की तारीफ, ऐसे प्राप्त करे वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी सरकार की तारीफ की है। कोविन ऐप को लेकर उन्होंने सरकार की तारीफ करते हुए कहा है कि यह बेहद शानदार है। वॉट्सऐप के जरिए कोविन से वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड की सुविधा को लेकर थरूर ने तारीफ की है। हालांकि, मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में ऐसे मौके बहुत कम देखने को मिलते हैं जब सत्ता और विपक्ष के नेता एक दूसरे के अच्छे काम की सराहना करें। देश के टीकाकरण अभियान में Co-WIN प्लैटफॉर्म की भूमिका बेहद अहम है।…

पीएम मोदी के मुरीद हुए पाकिस्तानी, भारतीय एथलीटों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधा देने के लिए की तारीफ

न्यूज़ डेस्क। पीएम नरेन्द्र मोदी ने ओलंपिक खिलाड़ियों के लिए बेहतर प्रशिक्षण के साथ अन्य सुविधाएं मुहैया कराई थीं। इसका फायदा टोक्यो ओलंपिक में खिलाड़ियों को मिल रहा है। जहां भारत के खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं, वहीं खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए पाकिस्तानी भी प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही अपने देश के प्रधानमंत्री इमरान खान को प्रधानमंत्री मोदी से सीख लेने की नसीहत दे रहे हैं। Its really great to see many pakistanis praising…

नीरज चोपड़ा को 6 करोड़ रुपए और नौकरी देगी खट्टर सरकार, मुख्यमंत्री बोले- हरियाणा के छोरे ने लठ गाड़ दिया

चंडीगढ़। भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने शनिवार को टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता। इसी के साथ देश को दूसरा व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक मिला है। इससे पहले साल 2008 में अभिनव बिंद्रा ने देश को पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाया था। ज्ञात हो कि हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने की खुशी में उन्हें 6 करोड़ रुपए और क्लास-एक की नौकरी देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि टोक्यो में हरियाणा के छोरे ने लठ गाड़ दिया और…

देखिए, कांग्रेस ने कैसे देश 400 से अधिक के स्थानों पर लिख दिया नेहरू-गांधी परिवार का नाम

न्यूज़ डेस्क। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की आज देश के सिर्फ चार राज्यों राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में सरकार है। यानी देश की 125 करोड़ आबादी की तुलना में देखें तो कांग्रेस शासित प्रदेश की आबादी 10 करोड़ भी नहीं है। ऐसा भी कह सकते हैं कि कांग्रेस पार्टी महज देश की 7 से 8 प्रतिशत लोगों का प्रतिनिधित्व करती है। एक न्यूज पोर्टल की खबर के मुताबिक आपको यह जानकर हैरानी होगी की देश में 400 से अधिक सरकारी योजनाओं, शिक्षण संस्थाओं, खेल पुरस्कारों, हवाईअड्डों, बंदरगाहों,…

जम्मू-कश्मीर में ऐतिहासिक पहल, सेना, पुलिस और CRPF के शहीद जवानों के नाम पर होगा स्कूलों का नाम

न्यूज़ डेस्क। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद प्रदेश में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां 5 अगस्त, 2019 से पहले स्कूल आतंकियों के निशाने पर थे, अब उन्हीं स्कूलों को नई पहचान देने के लिए ऐतिहासिक पहल की गई है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन की ओर से एक आदेश जारी किया गया है। जिसमें केंद्र शासित प्रदेश के स्कूलों का नाम अब सेना, CRPF और पुलिस के शहीद जवानों के नाम पर किया जाएगा। जम्मू संभागीय आयुक्त के कार्यालय से जम्मू, कठुआ, डोडा, पुंछ, रामबन, सांबा, किश्तवाड़,…

अब तालिबान के निशाने पर गुरुद्वारा, हटाया निशान साहिब, भारत सरकार ने की कड़ी आलोचना

नई दिल्ली। तालिबान ने पख्तिया सूबे में चमकानी इलाके के गुरुद्वारा थाला साहिब की छत से सिखों का पवित्र झंडा निशान साहिब उतार दिया है। सिखों की मान्यता के अनुसार इस ऐतिहासिक गुरुद्वारे पर श्री गुरुनानक भी गए थे। भारत सरकार की ओर से इस घटना पर प्रतिक्रिया भी सामने आई है। समाचार एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि सरकार ने इस कृत्य की निंदा करते हुए कहा कि हमने अफगानिस्तान के पकतिया प्रांत के चमकानी में गुरुद्वारा थला साहिब की छत से सिख धार्मिक ध्वज निशान…

CM योगी को नहीं फहराने देंगे झंडा, सहारनपुर-रामपुर को कराएँगे आजाद: खालिस्तानी आतंकी ने दी धमकी

लखनऊ। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को धमकी देने के बाद अब शुक्रवार (06 अगस्त 2021) को खालिस्तान समर्थक संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ (SFJ) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी दी है। SFJ ने कहा कि योगी आदित्यनाथ को स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा नहीं फहराने दिया जाएगा। साथ ही यह भी कहा कि उसी दिन थर्मल पावर प्लांट भी बंद कर दिए जाएंगे। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय फोन नंबर +6478079192 से यूपी पुलिस के पास फोन आया, जो एक रिकॉर्डेड…

बच्चे को अपनी मां के सरनेम के इस्तेमाल का अधिकार, दिल्ली हाईकोर्ट ने पिता से पूछा- क्या इससे आपको कोई दिक्कत है?

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि कोई पिता अपनी बेटी के लिए शर्तें नहीं थोप सकता है और हर बच्चे को अपनी मां के सरनेम का इस्तेमाल करने का अधिकार है। हाईकोर्ट ने एक नाबालिग लड़की के पिता की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की। याचिका में व्यक्ति ने प्राधिकारों को यह निर्देश देने का अनुरोध किया है कि दस्तावेजों में उनका नाम उनकी बेटी के सरनेम के रूप में दर्शाया जाए, न कि उनकी मां के नाम के रूप में। हालांकि, जस्टिस रेखा पल्ली…

Sawan Shivratri 2021: इस दिन मनाई जाएगी सावन माह की शिवरात्रि, जानें समय और पूजन विधि

धर्म डेस्क। हिन्दु पञ्चाङ्ग में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि या मास शिवरात्रि के रूप में पूजा जाता है। भगवान शिव के अनन्य भक्त प्रत्येक मासिक शिवरात्रि को व्रत रखते हैं व श्रद्धापूर्वक शिवलिंग की पूजा-अर्चना करते हैं। एक वर्ष में मुख्यतः बारह मासिक शिवरात्रि आती हैं। श्रावण माह में आने वाली शिवरात्रि को सावन शिवरात्रि या श्रावण शिवरात्रि कहते हैं। वैसे तो श्रावण का पूरा महीना ही भगवान शिव को समर्पित है व उनकी पूजा करने के लिए शुभ है। अतः श्रावण महीने में आने वाली…