न्यूज़ डेस्क। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अब भारत के दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गाँधी के ‘सम्मान’ में उतर आए हैं। कुछ ही दिनों पहले केंद्र सरकार द्वारा ‘खेल रत्न’ से राजीव गाँधी का नाम हटा कर इसे हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर कर दिया गया था। शिवसेना ने इस कदम से आपत्ति जताई थी। अब महाराष्ट्र की ‘महा विकास अघाड़ी (MVA)’ सरकार ने ‘इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT)’ क्षेत्र में राजीव गाँधी के नाम पर अवॉर्ड की घोषणा की। उद्धव ठाकरे की सरकार ने मंगलवार (10 अगस्त, 2021) को…
श्रेणी: बड़ी खबर
अपने पारंपरिक ज्ञान से है भारत का गौरव, दूसरे देशों की नकल करने की जरूरत नहीं : भागवत
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को कहा कि भारत का गौरव अपने पारंपरिक ज्ञान पर है और उसे दूसरे देशों की नकल करने की जरूरत नहीं है। भागवत राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) द्वारा प्रकाशित किताब ‘भारत वैभव’ के विमोचन के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘भारत का गौरव इसका पारंपरिक ज्ञान है। भारत का उदय अपनी ज्ञान परंपरा को पूरी दुनिया के साथ साझा करने के लिए हुआ था…भारत के बारे में ज्ञान के सागर का सभी भारतीय भाषाओं में अनुवाद किया…
स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के सम्मान में इस पेट्रोल पंप पर हर ‘नीरज’ नाम के इंसान को दिया जा रहा फ्री पेट्रोल
अहमदाबाद। ओलंपिक में भारत के नीरज चोपड़ा ने जिस तरह अपनी प्रतिभा को दिखाते हुए देश को गोल्ड दिलवाकर भारत का नाम विश्वभर में रोशन किया है उसके लिए पूरा देश उन्हें बधाई दे रहा है। नीरज चोपड़ा के सम्मान में हरियाणा सरकार ने उन्हें छह करोड़ की राशि भेट करने का ऐलान किया। साथ ही केंद्र सरकार ने भी नीरज चोपड़ा के सम्मान में तारीफो के पुल बांधे। अब नीरज चोपड़ा के फैन हुए गुजरात के एक पेट्रोल पंप के मालिक ने एक बड़ा ऐलान किया है। गुजरात के…
यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्र्रयू क्यूमो ने दिया इस्तीफा
न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्र्रयू क्यूमो ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पिछले सप्ताह स्वतंत्र जांचकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि उन्होंने राज्य की पूर्व एवं मौजूदा कर्मचारियों समेत कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया था। डेमोक्रेट नेता क्यूमो (63) ने एक टीवी संदेश में कहा कि 14 दिन में उनका इस्तीफा प्रभावी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि लेफ्टिनेंट गवर्नर कैथी होशुल को प्रभार सौंपे जाने की प्रक्रिया सुगम होगी। न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स द्वारा नियुक्त स्वतंत्र जांचकर्ताओं ने…
ATM में कैश नहीं होने पर बैंकों पर लगेगा जुर्माना, 1 अक्टूबर से लागू होगा RBI का नियम
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ATM में नकदी नहीं होने के कारण लोगों को होने वाली असुविधाओं को दूर करने के लिए सख्त कदम उठाया है। केंद्रीय बैंक ने निर्णय किया है कि ATM में समय पर पैसा नहीं डालने वाले संबंधित बैंक पर वह 10,000 रुपये का जुर्माना लगाएगा। RBI किसी एक महीने में ATM (ऑटोमेटेड टेलर मशीन) में 10 घंटे से अधिक समय तक नकदी नहीं रहने पर संबंधित बैंकों पर यह जुर्माना लगाएगा। यह व्यवस्था एक अक्टूबर, 2021 से लागू होगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)…
Tokyo Olympics 2020: Xiaomi ने की बड़ी घोषणा, भारत के पदक विजेताओं को गिफ्ट करेगी Mi 11 Ultra स्मार्टफोन
न्यूज़ डेक्स। Tokyo Olympics 2020 खत्म हो चुका है और यह ओलंपिक भारत के लिए सबसे शानदार रहा। भारत ने इन ओलंपिक्स में अपना पहला स्वर्ण पदक जीतने साथ ही कुल 7 पदक अपने नाम किए। सभी खिलाड़ी देश का नाम रोशन वापस लौट चुके हैं। देश में भी उनका भव्य स्वागत किया गया। ये स्वागत तो अभी चलता रहेगा और इस बीच स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने बड़ी घोषणा की है। Xiaomi ने घोषणा की है टोक्यो ओलंपिक्स में भारत के सभी पदक विजेताओं को कंपनी का सुपर स्मार्टफोन…
अफगानिस्तान में रह रहे भारतीयों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी, ‘तत्काल’ स्वदेश लौटने की सलाह
काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान का आतंक बढ़ता ही जा रहा है, अमेरिकी सैनिकों की घर वापसी के बाद से तालिबानी आतंकी कई शहरों पर कब्जा जमा चुके हैं। अफगानिस्तान में रह रहे अपने नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर आज भारतीय दूतावास ने एक सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। इसमें भारतीय मूल के लोगों से ‘तत्काल’ यात्रा व्यवस्था करने की सलाह दी है। इसके अलावा दूतावास ने भारतीय कंपनियों को अफगानिस्तान में प्रोजेक्ट साइट से अपने भारतीय कर्मचारियों को ‘तुरंत वापस बुलाने’ की सलाह दी है। भारतीय दूतावास ने अपनी एडवाइजरी…
अश्विनी उपाध्याय की गिरफ्तारी के बाद लोग कर रहे सवाल- अमानुतुल्ला, मौलाना साद, ओवैसी और टिकैट आजाद क्यों?
न्यूज़ डेस्क। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद अश्विनी उपाध्याय की गिरफ्तारी को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि अमानुतुल्ला खान, मौलाना साद, ओवैसी और टिकैट आजाद क्यों? पुलिस का आरोप है कि जंतर-मंतर पर भारत जोड़ो आंदोलन में मुस्लिम विरोधी नारे लगे। प्रदर्शन को लेकर जिस वायरल वीडियो को लेकर उपाध्याय को गिरफ्तार किया गया है उसमें वो कहीं दिख ही नहीं रहे हैं। उन्हें सिर्फ आयोजक होने के कारण गिरफ्तार किया गया है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स कह रहे हैं…
राहुल गांधी के मंदिर जाते ही वायरल हो गया उनका पुराना वीडियों – जो लोग मंदिर जाते हैं वही लड़कियों को छेड़ते हैं…
न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दो दिन के जम्मू-कश्मीर दौरे के दूसरे दिन 10 अगस्त को गांदरबल जिले के खीरभवानी मंदिर पहुंचे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधीके मंदिर पहुंचते ही सोशल मीडिया पर उनका पुराना बयान वायरल होने लगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि जो लोग मंदिर में देवी पूजा करने जाते हैं वही लोग लड़कियों को छेड़ते हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स सवाल करने लगे कि क्या राहुल गांधी लड़की छेड़ने गए हैं? आप भी देखिए यूजर्स किस तरह राहुल…
अमानतुल्लाह खान की शिकायत पर बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय समेत 6 गिरफ्तार, ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है #IsupportAshwiniUpadhyay
न्यूज़ डेस्क। भारत छोड़ों आंदोलन की वर्षगांठ पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर 8 अगस्त को हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अन्य लोगों में विनोद शर्मा, दीपक सिंह, दीपक, विनीत क्रांति और प्रीत सिंह शामिल हैं। इन लोगों को कथित तौर पर मुस्लिम विरोधी नारे लगाने के आरोप में सोमवार को हिरासत में लिया गया और मंगलवार 10 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी उन वायरल वीडियो को लेकर हुई है…
