आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका की मदद को आगे आया भारत, देगा 6670 करोड़ रुपये

नई दिल्ली। भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका इन दिनों बड़े आर्थिक संकट से गुजर रहा है। ऐसे में भारत श्रीलंका की मदद को आगे आया है और 6670 करोड़ रुपये से मदद की बात कही है। इसमें 2965 करोड़ की करेंसी अदला-बदली और 3705 करोड़ का डेफर्ड पेमेंट शामिल है। भारतीय हाई कमिशनर गोपाल बागले ने श्रीलंका के सेंट्रल बैंक अजित निवार्ड कबराल से मुलाकात की है और मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत श्रीलंका के साथ मजबूती के साथ खड़ा है। श्रीलंका स्थित भारतीय हाई…

Covid19: दिल्ली में कोरोना से मरने वाले 73 फीसद ने नहीं लगवाई थी वैक्सीन, 19 फीसद को लगी सिर्फ एक डोज

नई दिल्ली। भारत में कोरोना की तीसरी लहर दस्तक दे चुकी है। अब देश में एक दिन में करीब ढाई लाख से ज्यादा नए कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। खासतौर पर नए वेरिएंट ओमीक्रोन (Omicron) के सामने आने के बाद भारत सहित पूरी दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है और तमाम देशों में कोरोना की नई लहर आ चुकी है। कोरोना (Coronavirus) से बचाव के लिए जितना जरूरी मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) हैं, उतना ही जरूरी वैक्सीन (Covid Vaccine) भी है। वैक्सीन हमें कोरोना के…

जब सेक्स वर्कर को ना कहने का अधिकार, तो एक पत्नी को क्यों नहीं? दिल्ली HC का गंभीर सवाल

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने वैवाहिक बलात्कार पर याचिकाओं के एक बैच पर सुनवाई करते काफी गंभीर कमेंट किया है। कोर्ट ने कहा कि जब एक सेक्सवर्कर को सेक्स के लिए मना करने का अधिकार है तो पत्नी क्यों नहीं मना कर सकती है। न्यायमूर्ति राजीव शकधर और न्यायमूर्ति सी हरि शंकर की पीठ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 375 (बलात्कार) के तहत दिए गए अपवाद को हटाने संबंधित याचिका पर सुनवाई कर रहे थे। न्यायमूर्ति शकधर ने कहा कि बलात्कार कानून एक यौनकर्मी के साथ जबरन संभोग के…

यूपी में पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, प्रशासन की पार्टियों को सख्त चेतावनी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया की आज से शुरुआत हो रही है। इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने तमाम इंतजाम किए हैं। आगरा, अलीगढ़, मथुरा में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान होगा। चुनाव आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार 21 जनवरी तक प्रत्याशी अपना नामांकन कर सकते हैं जबकि 24 जनवरी को इन नामांकन की जांच की जाएगी। आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा कि सभी कोरोना के प्रोटोकाल का पालन नामांकन के दौरान…

‘कोविशील्ड’ के टीके का चमत्कार! बिस्तर पर पड़ा व्यक्ति चलने फिरने लगा, 5 साल पहले हुआ था सड़क दुर्घटना का शिकार

बोकारो (झारखंड)। झारखंड के बोकारो जिले में चिकित्सकों ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि पांच साल पहले हुई सड़क दुर्घटना के बाद से बिस्तर पर पड़ा 55 वर्षीय एक व्यक्ति कोविड रोधी कोविशील्ड टीके की पहली खुराक लेने के बाद चलने-बोलने लगा है। उन्होंने कहा कि मरीज के ‘‘चमत्कारिक रूप से स्वस्थ’’ होने के मामले की जांच करने के लिए सरकार ने तीन सदस्यीय मेडिकल टीम का गठन किया है। चिकित्सकों ने कहा कि बोकारो जिले के पीतरवार प्रखंड में उत्तासरा पंचायत के सल्गाडीह गांव निवासी दुलारचंद मुंडा पांच साल…

भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदेगा फिलीपींस, 37.4 करोड़ डॉलर की डील को मंजूरी

नई दिल्ली। फिलीपींस ने शुक्रवार को ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड से अपनी नौसेना के लिए एंटी-शिप मिसाइल सिस्टम अधिग्रहण के लिए मंजूरी दे दी है। यह प्रस्ताव करीब 37.49 करोड़ अमेरिकी डॉलर का है। फिलीपींस के राष्ट्रीय रक्षा विभाग द्वारा ब्रह्मोस के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है। गौरतलब कि इस हफ्ते 11 जनवरी को भारतीय नौसेना और रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। मिसाइल भारत और रूस के बीच एक संयुक्त उद्यम है जहां डीआरडीओ भारतीय पक्ष का…

लद्दाख में नौकरी के लिए अब उर्दू अनिवार्य नहीं : राजस्व विभाग ने बहाली की योग्यता बदली, BJP सांसद बोले- थोपी गई भाषा से मिली आजादी

नई दिल्ली। लद्दाख प्रशासन ने राजस्व विभाग में होने वाली विभिन्न पदों पर बहाली के लिए योग्यता के तौर पर उर्दू की अनिवार्यता खत्म कर दी है। भाजपा सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने आर्टिकल 370 के खत्म होने के बाद उर्दू की अनिवार्यता खत्म करने को सच्ची आजादी बताया है। नामग्याल ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर राधाकृष्ण माथुर का शुक्रिया अदा किया है। Now URDU is no more compulsory language for the recruitment in Ladakh…

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, कहा- मकान बनाने के लिए पैसे मांगना भी ‘दहेज’ मांगने की तरह

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने मंगलवार को कहा कि घर बनाने के लिए पैसे की मांग दहेज की मांग है, जो की भारतीय दंड संहिता की धारा 304-बी के तहत दंडनीय है। चीफ जस्टिस एन। वी। रमण की अध्यक्षता वाली जस्टिस ए। एस। बोपन्ना और हिमा कोहली की पीठ ने ये बता कही। इसने कहा कि मौजूदा मामले के तथ्यों में, हमारी राय है कि निचली अदालत ने मृतक पर घर के निर्माण के लिए प्रतिवादियों द्वारा की गई पैसे की मांग की परिभाषा के तहत ‘दहेज’ शब्द…

मेडिकल की दुनिया में पहली बार हुआ चमत्कार, डॉक्टरों ने इंसान में फिट किया सूअर का दिल

नई दिल्ली। दुनियाभर में अंगदान करने वालों की भारी कमी है। इसके बावजूद डॉक्टर्स मरीजों का आखिरी समय तक इलाज करने की कोशिश करते रहते हैं। ऐसे में दिल को ट्रांसप्लांट करने की एक बड़ी खबर सामने आई। जिसने सभी को चौंका दिया। अमेरिकी चिकित्सकों ने एक 57 वर्षीय व्यक्ति में सूअर का दिल सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट किया है। हालांकि मरीज को विश्वास ही नहीं हो पा रहा है कि उसके भीतर सूअर का दिल ट्रांसप्लांट किया गया है। अंग्रेजी न्यूज एजेंसी ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैरीलैंड मेडिकल…

पीएम केयर्स फंड द्वारा छत्तीसगढ़ में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट्स के नो-मेंटेनेंस का दावा गलत

रायपुर। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि छत्तीसगढ़ राज्य में पीएम केयर्स फंड से लगाए गए 49 ऑक्सीजन प्लांट्स के मेंटेनेंस के लिए बजट नहीं है, इन प्लांट्स का मेंटेनेंस नहीं किया जा रहा है, इस संबंध में केन्द्र सरकार के प्रेस इन्फॉरमेशन ब्यूरो ने इन खबरों को पूरी तरह से गलत और भ्रामक बताते हुए यह स्पष्ट किया है कि इन संयंत्रों का ठीक ढंग से संचालन सुनिश्चित करने के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय नियमित रूप से साप्ताहिक समीक्षा करता रहता है। स्वास्थ्य विभाग से…