रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 11 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान आयोजित किया जा रहा है, इस अभियान में 13 से 15 अगस्त तक हर घर, शासकीय-निजी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, अर्धशासकीय कार्यालयों, व्यावसायिक, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, गैर सरकारी संगठनों के कार्यालयों में तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बैठक…
श्रेणी: बड़ी खबर
सावन 2022: शुरू हो गया सावन का महीना, भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए इस तरह करें पूजन
धर्म डेस्क। आज यानि 14 जुलाई 2022 से सावन के महीने की शुरुआत हो गई है और यह महीने भक्तों के लिए बेहद ही खास है। सावन का पावन महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित है और इस दौरान भक्तजन उन्हें प्रसन्न करने के लिए श्रद्धाभाव से पूजन करते हैं। मान्यता है कि यदि आपकी अराधना से भगवान शिव प्रसन्न हो जाएं तो आपकी हर मनोकामना पूर्ण होगी। लेकिन पूजन करते समय आपको कुछ बातों को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है। भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए पूजन सामग्री…
राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ की नीतियों को फिर मिला सम्मान, ‘एस्पायरिंग लीडर‘ के रूप में को किया गया सम्मानित
रायपुर। छत्तीसगढ़ की नीतियों को एक बार फिर केन्द्र सरकार ने सराहा है। केन्द्रीय उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग द्वारा आज स्टेट्स स्टार्टअप रैंकिंग की घोषणा की गई। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को प्रदेश में स्टार्टअप्स ईकोसिस्टम के विकास हेतु एस्पायरिंग लीडर के रूप में सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने इस उपलब्धि के लिए उद्योग विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की वर्तमान औद्योगिक नीति 2019-24…
Agnipath Yojana : अग्निवीरों के लिए नौकरी का एक और मौका, आनंद महिंद्रा ने किया ये ऐलान
नई दिल्ली। देश में अग्निपथ योजना (Agnipath Yojana) के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच सेना व सरकार द्वारा अग्निवीरों को लेकर कई तरह के ऐलान किए जा रहे हैं। सेना से 4 साल बाद रियाटर होने पर कई तरह की सुविधाएं और फायदे अग्निवीरों को दिया जाएगा। इस बीच मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अग्निवीरों (Agniveer) को लेकर बड़ा ऐलान किया है। आनंद्र महिंद्रा ने देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर दुख जताया है। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अग्निपथ योजना के खिलाफ हो रहे विरोध…
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की नियमित आपूर्ति के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री को लिखा पत्र
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के किसानों और नागरिकों को पेट्रोल-डीजल की कमी से हो रही समस्याओं से अवगत कराते हुए छत्तीसगढ़ में स्थित सभी पेट्रोलियम कंपनियों के डिपो में पेट्रोल-डीजल की नियमित सप्लाई करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि विगत 1-2 महीने से छत्तीसगढ़ राज्य में पेट्रोल, डीजल की आपूर्ति कम हो गयी है, जिससे कई जिलों के पेट्रोल पम्प ड्राई हो जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ पेट्रोलियम डीलर वेलफेयर एसोसिएशन…
छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों के हित के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर नवीन अंशदायी पेंशन योजना के तहत एनएसडीएल को अंतरित 17 हजार 240 करोड़ रुपए छत्तीसगढ़ सरकार को वापस करने के लिए पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण को निर्देशित करने का अनुरोध किया है, ताकि शासकीय कर्मचारियों तथा उनके परिजनों के सुरक्षित भविष्य के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय का क्रियान्वयन किया जा सके। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पत्र में लिखा है- राज्य सरकार द्वारा एनपीएस ट्रस्ट तथा एनएसडीएल के…
Aadhar Card: आधार कार्ड को लेकर सरकार ने जारी की नई एडवाइजरी, शेयर करने से बचने की दी सलाह
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आधार कार्ड को लेकर एक ए़डवाइजरी जारी की है। सरकार ने नागरिकों से कहा है कि वे दुरुपयोग को रोकने के लिए अपने आधार कार्ड की केवल नकाबपोश (मास्क्ड) प्रतियां ही किसी के साथ साझा करें। रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में सरकार ने कहा, “अपने आधार की फोटोकॉपी किसी व्यक्ति या संस्थान के साथ धड़ल्ले से साझा न करें क्योंकि इसका दुरुपयोग किया जा सकता है।” सरकार ने इसका विकल्प बताते हुए सिर्फ नकाबपोश आधार ही साझा करने की सलाह दी है। ज्ञात हो…
यासीन मलिक को सजा सुनाने वाले जज की सुरक्षा को लेकर सरकार चिंतित, दी जाएगी Y श्रेणी की सिक्योरिटी !
नई दिल्ली। टेरर फंडिंग मामले में कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा सुनाने वाले विशेष न्यायाधीश प्रवीण सिंह की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। दरअसल, कोर्ट द्वारा सुनाई गई सजा की जम्मू-कश्मीर के नेता निंदा कर रहे हैं। ऐसे में विशेष न्यायाधीश प्रवीण सिंह की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार सतर्क हो गई है और जल्द ही उनकी सुरक्षा बढ़ाई जा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विशेष न्यायाधीश प्रवीण सिंह को वाई कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई जा सकती है। फिलहाल विशेष न्यायाधीश के पास एक्स कैटेगरी की…
वेश्यावृत्ति को लेकर SC का ऐतिहासिक आदेश, मर्जी से किया गया सेक्स वर्क गैरकानूनी नहीं
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सेक्स वर्कर्स को लेकर ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पुलिस बलों को सेक्स वर्कर्स और उनके बच्चों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने और मौखिक या शारीरिक रूप से दुर्व्यवहार नहीं करने का निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव, न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना की पीठ ने कई निर्देश जारी करते हुए कहा कि इस देश में सभी व्यक्तियों को जो संवैधानिक संरक्षण प्राप्त हैं, उसे उन अधिकारियों द्वारा ध्यान में रखा जाए…
WHO ने भारत की दस लाख महिला आशा स्वयंसेवकों को सम्मानित किया
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र/जिनेवा| विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने रविवार को भारत की 10 लाख महिला आशा स्वयंसेवकों को सम्मानित किया। आशा स्वयंसेवकों को यह सम्मान ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने और देश में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ अभियान में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए दिया गया है। मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता या आशा स्वयंसेवक भारत सरकार से संबद्ध स्वास्थ्य कार्यकर्ता हैं जो ग्रामीण क्षेत्र में कार्य करते हैं। भारत में कोरोना वायरस महामारी के चरम पर रहने के दौरान रोगियों का पता लगाने के लिए घर-घर…
