सुप्रीम कोर्ट से पी चिदंबरम को बड़ा झटका, गिरफ्तारी पर रोक लगाने वाली याचिका खारिज, 30 अगस्त तक बढ़ी हिरासत

नई दिल्ली। INX मीडिया केस में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, लेकिन अदालत से उन्हें राहत नहीं मिली। अदालत ने साफ कर दिया कि दिल्ली हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ जो टिप्पणी की है उस पर दखल नहीं दिया जाएगा। साथ ही ये भी कहा कि अगर चिदंबरम जमानत चाहते हैं तो उन्हें निचली अदालत का रुख करना होगा। इसका अर्थ ये है कि चिदंबरम CBI की हिरासत में ही रहेंगे। इन सबके बीच ED की याचिका सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है।…

जानलेवा “सॉफ्ट टिश्यू” बीमारी से जूझ रहे थे अरुण जेटली, लगातार गिर रहा था सेहत

नई दिल्ली। आज पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन हो गया, उनका नई दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(AMIS) में इलाज चल रहा था। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अरुण जेटली को भर्ती किया गया था। गहन चिकित्सा कक्ष (ICU) में दिल और गुर्दे के डॉक्टरों की एक टीम जेटली के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने एम्स पहुंचकर उनका हाल जाना। ज्ञात हो कि इसी…

सावरकर का अपमान करने वालों को बीच चौराहे पर पीटना चाहिए : उद्धव ठाकरे

मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि जो वीर सावरकर का सम्मान नहीं करते उन्हें बीच चौराहे पर सबके सामने पीटा जाना चाहिए। उन्होंने यह टिप्पणी तब की जब एक दिन पहले कांग्रेस की छात्र इकाई ने दावा किया कि उसने दिल्ली विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता सेनानी की आवक्ष प्रतिमा पर कालिख पोत दी। ठाकरे ने कहा कि सावरकर का अपमान करने वाले लोगों की सार्वजनिक पिटाई से उन्हें आजादी की कीमत पता चलेगी। महाराष्ट्र में सावरकर को काफी सम्मान प्राप्त है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि जो…

प्रियंका चोपड़ा मामले में भी पाकिस्तान को लगा झटका ! संयुक्त राष्ट्र से मिला करारा जवाब

न्यूयॉर्क। लोकप्रिय भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के खिलाफ पाकिस्तान की मुहिम औंधे मुंह गिर गई है। प्रियंका को संयुक्त राष्ट्र सद्भावना दूत के पद से हटाने की मांग पर पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र ने करारा जवाब देते हुए साफ कर दिया है कि ऐसा करना संभव नहीं है। पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र ने साफ कर दिया है कि संयुक्त राष्ट्र सद्भावना दूत अपनी निजी हैसियत से कोई बयान दे सकते हैं। उन्हें इससे रोका नहीं जा सकता। पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान…

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की लंदन कोर्ट ने हिरासत अवधि 19 सितंबर तक बढ़ाई

लंदन। भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी ब्रिटेन की जेल में बंद है। नीरव मोदी की हिरासत अवधि बृहस्पतिवार को 19 सितंबर तक के लिये बढ़ा दी गयी है। वेस्टमिंस्टर की मजिस्ट्रेट अदालत ने वीडियो लिंक के जरिये इस मामले की संक्षिप्त सुनवाई की। नीरव मोदी करीब दो अरब डॉलर की बैंक धोखाधड़ी के मामले में भारत में वांछित है। उसे मार्च में यहां गिरफ्तार किया गया था और वह तब से स्थानीय वैंड्सवर्थ कारावास में है। ब्रिटेन के कानून के आधार पर उसे हर चार सप्ताह के बाद हिरासत की…

नेपाल की राष्ट्रपति बिद्यादेवी से विदेश मंत्री जयशंकर ने की मुलाकात, हुई ‘सार्थक चर्चा’

काठमांडू। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को अपने नेपाली समकक्ष प्रदीप ज्ञवाली से ‘‘सार्थक चर्चा’’ की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की तथा उनके बीच सहयोग के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को निर्धारित किया। दोनों नेताओं ने यहां नेपाल-भारत संयुक्त आयोग की पांचवीं बैठक की सह-अध्यक्षता की। जयशंकर ने बैठक के बाद ट्वीट किया, ‘‘भारत-नेपाल संयुक्त आयोग की पांचवीं बैठक में विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञवाली के साथ सार्थक चर्चा की। हमारे द्विपक्षीय संबंधों की विस्तृत समीक्षा की और सहयोग के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को निर्धारित किया।’ Productive…

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल गौर का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने शोक व्यक्त किया

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर का आज सुबह यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थ। उनकी उम्र 89 वर्ष थी। ‘नर्मदा अस्पताल’ के निदेशक डॉक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। वह वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थे। भाजपा के वरिष्ठ नेता गौर 2004-2005 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और अपनी परंपरागत गोविंदपुरा विधानसभा सीट…

POK पर गरजे गिरिराज सिंह दिया नया नारा, अबकी बार उस पार

पटना। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से ही पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को लेकर बयानबाजी का दौर प्रारंभ हो गया है। इस बीच केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘फायर ब्रांड’ नेता गिरिराज सिंह ने इशारों ही इशारों में कश्मीर के उस पार जाने की बात की है। पाकिस्तान को लेकर अक्सर बयान देने वालों में शुमार गिरिराज ने मंगलवार को एक ट्वीट कर नया नारा दिया है। उन्होंने लिखा, “जय कश्मीर, जय भारत, अबकी बार उस पार।” स ट्वीट को लेकर अटकलें लगाई जा रही…

शिल्पा शेट्टी ने क्यों ठुकराया 10 करोड़ का ऑफर, शिवराज सिंह ने की जमकर तारीफ…….. यंहा पढ़े

मुंबई। लोकप्रिय बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी फिटनेस को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस कई सालों से योगा कर रही हैं और वह फिटनेस के टिप्स अपने फैंस के साथ भी शेयर करती हैं। शिल्पा शेट्टी अपने फैंस को योगा, मेडिटेशन, अच्छी डाइट लेने की सलाह देती हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, जिसका कारण है कि शिल्पा ने अपने फैंस के लिए 10 करोड़ का ऑफर ठुकरा दिया। अब आप सोच रहे होंगे की फैंस के…

15 दिनों बाद आर्मी ड्यूटी से लौटे महेंद्र सिंह धौनी, गले से लिपट गई बेटी जिवा

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और मौजूदा समय में विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धौनी आर्मी ड्यूटी से लौट आए हैं। अपनी टेरिटोरियल आर्मी यूनिट के साथ 15 दिन की ट्रेनिंग के बाद धौनी लौटे और नई दिल्ली में अपनी पत्नी साक्षी धौनी और बेटी जिवा से मिले। आईसीसी विश्व कप खत्म होने के बाद धौनी ने क्रिकेट से ब्रेक लिया था और आर्मी ट्रेनिंग लेने का फैसला लिया था। Daddy Dhoni & Ziva reunited in delhi last night!❤😊#MSDhoni #Dhoni #ZivatheDiva pic.twitter.com/qisQWFA0SL — MS Dhoni Fans Official (@msdfansofficial) August…